Move to Jagran APP

Vidyut Jammwal कोरोना महामारी के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं लोगों की जमकर सहायता

विद्युत जमवाल की फिल्में काफी पसंद की जाती हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। विद्युत जामवाल कलरीपट्टू में एक्सपर्ट है। वह अक्सर अभ्यास करते हुए नजर आते हैं। इसके चलते वह फिल्मों में भी कई दमदार एक्शन सीन बड़ी कुशलता से कर पाते हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 09:09 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 07:45 AM (IST)
Vidyut Jammwal कोरोना महामारी के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं लोगों की जमकर सहायता
विद्युत जामवाल ने कई फिल्मों में खुद के डिजाइन किए हुए एक्शन सीन भी किए हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। विद्युत जामवाल सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर कर लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। दरअसल महामारी की दूसरी लहर पूरे देश में बड़ी तेजी से फैली है। इसके चलते कई कलाकारों ने सहायता कर लोगों की जान बचाने का प्रयास किया है। इनमें सोनू सूद, ट्विंकल खन्ना, वरुण धवन, अक्षय कुमार और विद्युत जामवाल जैसे कलाकार शामिल है।

prime article banner

विद्युत जामवाल ने ट्विटर पर लोगों की सहायता करने के दौरान अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसी चीजें उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। अब विद्युत जामवाल ने कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने कोरोना वायरस मरीज को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। इन बातों की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

इसके अलावा उन्होंने कोरोना से ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की है। विद्युत जामवाल जल्द कनिष्क वर्मा की एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा वह टीनू देसाई की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। यह भी एक एक्शन प्रधान फिल्म होगी। विद्युत जामवाल फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैं। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है। विद्युत जामवाल अक्सर सोशल मीडिया पर एक्शन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।

इसके अलावा वह सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी अपने फैंस को दिया करते हैं। विद्युत जामवाल की फिल्में काफी पसंद की जाती हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। विद्युत जामवाल कलरीपट्टू में एक्सपर्ट है। वह अक्सर अभ्यास करते हुए नजर आते हैं।

इसके चलते वह फिल्मों में भी कई दमदार एक्शन सीन बड़ी कुशलता से कर पाते हैं। विद्युत जामवाल ने कई फिल्मों में खुद के डिजाइन किए हुए एक्शन सीन भी किए हैं जो कि काफी पॉपुलर भी हुए हैं। विद्युत जामवाल की तरह एक्शन बहुत कम कलाकार कर पाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.