Move to Jagran APP

Bhojpuri Song Machhariya Release : भाग्यश्री और प्रीति राय का नया 'मछरिया' गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल

कुछ दिन पहले ही भाग्यश्री का सावन सांग भंगिये मांगेले भोलेनाथ रिलीज किया गया था। इस सांग में दर्शकों द्वारा इनकी बहुत तारीफ की गई थी। अब एक बार फिर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से भाग्यश्री का नया सांग मछरिया रिलीज किया गया है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 10:29 AM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 10:29 AM (IST)
Bhojpuri Song Machhariya Release : भाग्यश्री और प्रीति राय का नया 'मछरिया' गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल
Bhojpuri New Song Machhariya Release Bhagyashree And Preeti Rai New Song Viral On YouTube

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri New Song Machhariya Release : इन दिनों एक के बाद एक भोजपुरी गानें रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच एक और धमाकेदार भोजपुरी गाना रिलीज हो गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई उभरते हुए सितारे हैं, जो अपनी चमक से भोजपुरी इंडस्ट्री में छा जाने को तैयार है। इन सितारों में से कइयों को चांस भी मिला है और कुछ आज भी अपना वजूद ढूंढ रहे हैं। ऐसे एक नए सितारों को धीरे-धीरे अपनी जगह मिल रही है। जी हां हम बात कर रहे जैन भाग्यश्री यादव (तान्या) की। जिन्हें वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से एक से बढ़कर एक गानें मिलते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही भाग्यश्री का 'सावन सांग भंगिये मांगेले भोलेनाथ' रिलीज किया गया था। इस सांग में दर्शकों द्वारा इनकी बहुत तारीफ की गई थी। अब एक बार फिर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से भाग्यश्री का नया सांग 'मछरिया' रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने में भाग्यश्री का डांस और एक्सप्रेशन गजब के लग रहे हैं।                                                                                  

loksabha election banner

गाने में भाग्यश्री के ऑनस्क्रीन पति नहर से मछली मार कर लाये हैं और भाग्यश्री को सरसों के तेल में पकाने को देते हैं लेकिन उस मछली को बिल्ली खा जाती है। इसी पूरे वाक्य के ऊपर ये सांग फिल्माया गया है। इसमें अभिनेत्री के साथ में बैकग्राउंड डांसरों ने भी बेहतरीन काम किया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत मछरिया सांग को सिंगर प्रीति राय ने अपनी खास शैली में गाया है। वही इसमें भाग्यश्री यादव (तान्या) को फीचर किया गया है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। कोरियोग्राफी बॉबी जैक्सन, कैमरा प्रिंस सिंह जानू और पिंटू वर्मा, मेकअप पंकज सोनी का है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.