Move to Jagran APP

Nando Ke Bhasan Song : माही श्रीवास्तव और आरोही भारद्वाज का धमाकेदार लोकगीत 'ननदो के भासन' हुआ रिलीज

Nando Ke Bhasan Song आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत संघर्ष 2 का पहला शेड्यूल बैंकॉक में खत्म हो चुका है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ माही श्रीवास्तव नजर आने वाली है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 09:28 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 09:28 PM (IST)
Nando Ke Bhasan Song :  माही श्रीवास्तव और आरोही भारद्वाज का धमाकेदार लोकगीत 'ननदो के भासन' हुआ रिलीज
Photo Credit : Nando Ke Bhasan Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Nando Ke Bhasan Song : बहुत ही कम समय में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट और बोल्ड अभिनेत्री माही श्रीवास्तव इन दिनों बैंकॉक में भोजपुरी के सुपरस्टार हिट मशीन खेसारी लाल यादव के साथ अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' की शूटिंग खत्म करके भारत लौट आईं है। इसी बीच माही श्रीवास्तव का नया सांग 'ननदो के भासन' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी कर दिया गया है। इस सांग को सिंगर आरोही भारद्वाज ने गाया है।

loksabha election banner

ननद को परेशान करती दिखीं माही

इस धमाकेदार लोकगीत में माही को उनकी ननद कैसे परेशान कर रही है। यही दिखाया गया है कि कैसे ननद भाभी को अपने हाथ के इशारे पर नाचती है। जिसकी शिकायत माही अपने ऑनस्क्रीन पति से कर रही है। गाने में बैकग्राउंड डांसरों का भरपूर प्रयोग किया गया है. सांग में माही के एक्सप्रेशन बहुत ही कमाल के नजर आ रहे हैं। इसमें इन्होंने ज्यादा डांस तो नहीं किया लेकिन अपनी आंखों के इशारों से बहुत कुछ कह दिया है। गाने को रिच लोकेशन पर फिल्माया गया है।                                                                                            

खेसारी लाल यादव के साथ नजर आने वाली है माही

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रेजेंट 'ननदो के भासन' लोकगीत की गायिका आरोही भारद्वाज ने अपनी खास शैली में गाया है। इसके लिरिक्स निक्की निहाल ने लिखे हैं। संगीत प्रियांशू सिंह ने दिया है। गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसका निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। सांग का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है। वही इसकी कोरियोग्राफी गोल्डी-बॉबी और एडिट पप्पू वर्मा ने किया है। आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत 'संघर्ष 2' का पहला शेड्यूल बैंकॉक में खत्म हो चुका है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ माही श्रीवास्तव नजर आने वाली है। फिल्म में अभिनेत्री मेघाश्री, सबा खान, विनीत विशाल, नीलम वशिष्ठ, विनोद मिश्रा और समर्थ चतुर्वेदी सहित कई अन्य कलाकार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.