Move to Jagran APP

नरोत्तम मिश्रा का ममता बनर्जी और मुख्तार अंसारी पर तंज, बोले- देश में दो व्हीलचेयर फेमस हैं, एक हार के डर से दूसरी मार के डर से

नरोत्तम मिश्रा ने व्हीलचेयर को लेकर बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता मुख्तार अंसारी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि देश में दो व्हीलचेयर फेमस हो गया है और दो ही लोग व्हीलचेयर पर हैं।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 09:23 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 09:23 AM (IST)
नरोत्तम मिश्रा का ममता बनर्जी और मुख्तार अंसारी पर तंज, बोले- देश में दो व्हीलचेयर फेमस हैं, एक हार के डर से दूसरी मार के डर से
नरोत्तम मिश्रा का ममता बनर्जी और मुख्तार अंसारी पर तंज, बोले- देश में दो व्हीलचेयर फेमस हैं, एक और दूसरी..

कोलकाता, एएनआइ। मध्य प्रदेश मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने व्हीलचेयर को लेकर बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता मुख्तार अंसारी और  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि देश में दो व्हीलचेयर फेमस हो गया है और दो ही लोग व्हीलचेयर पर हैं। एक हार के डार से और दूसरा मार के डर से। बता दें कि नरोत्तम मिश्रा पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी और टीएमसी पर जमकर हमला बोला। 

loksabha election banner

एक हार के डर से दूसरा मार के डर से है व्हीलचेयर पर

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ''दो व्हीलचेयर बहुत मशहूर है, एक पंजाब से उत्तर प्रदेश के बांदा में पहुंच गया तो एक व्हीलचेयर यहां (पश्चिम बंगाल) भी है। एक हार के डर से व्हीलचेयर पर हैं और दूसरा मार के डर से व्हीलचेयर पर है। इस समय व्हीलचेयर बड़ी विचित्र स्थिति में है'। 

ममता और मुख्तार अंसारी व्हीलचेयर पर आ चुके हैं नजर

बता दें कि मुख्तार अंसारी पंजाब से 7 अप्रैल को यूपी की बांदा जेल में सुबह 4.30 बजे पहुंचा था। इस दौरान मुख्तार अंसारी हाल ही में जब कोर्ट में पेशी के लिए जा रहा था तो उस दौरान वह व्हीलचेयर पर बैठा था।  हालांकि, अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में पहुंचने के बाद बैरक तक पैदल चल कर गया। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पैर में चोट लग गई थी। चोट लगने के बाद 3-4 दिन ममता बनर्जी अस्पताल में रही थीं, लेकिन जब चुनाव-प्रचार के लिए वह निकलीं तो व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार कर रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.