Move to Jagran APP

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2019: गढ़वाल में तीरथ सिंह रावत को मिली विजय

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2019 भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत की गढ़वाल संसदीय सीट से जीत लगभग पक्की मानी जा रही है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 05:45 PM (IST)
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2019: गढ़वाल में तीरथ सिंह रावत को मिली विजय
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2019: गढ़वाल में तीरथ सिंह रावत को मिली विजय

पौड़ी गढ़वाल, जेएनएन। Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2019: गढ़वाल संसदीय सीट पर हुए चुनाव में भाजपा के तीरथ सिंह रावत को 506980 वोट मिले। जबकि, मनीष खंडूड़ी को 204311 वोट मिले। आपको बता दें कि ये दोनों ही पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं। खास बात ये भी है कि मुकाबला पूर्व सीएम और इस सीट से सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष और राजनीतिक शिष्य तीरथ सिंह रावत के बीच था।    

loksabha election banner

भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने अपने सियासी अनुभव की ताकत को दिखाते हुए लोकसभा चुनाव में पहली ही बार में जीत पक्की कर ली है। इस चर्चित सीट पर मुख्य रुप से मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी के बीच ही नजर आया।

पारिवारिक पृष्ठभूमि 

तीरथ सिंह रावत पौड़ी गढ़वाल जिले के सीरों गांव(असवालस्यूं पट्टी) के हैं। उनका जन्म नौ अप्रैल 1964 में कमल सिंह रावत के घर हुआ। तीरथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि से समाज शास्त्र में परास्नातक किया। जिसके बाद उनका सियासी सफर शुरू हुआ। 

राजनीतिक सफर की शुरुआत 

आपको बता दें कि वे 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे। उसके बाद अभाविप के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री, गढ़वाल विवि में छात्र संघ अध्यक्ष, छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। भाजयुमो (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे।

तीरथ 1997 में पहली बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद साल 2000 में राज्य गठन के बाद उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री का दायित्व संभाला। उनका ये सफर आगे बढ़ता ही रहा और साल 2007 में भाजपा के प्रांतीय महामंत्री बने। उन्होंने 2012 में चौबट्टाखाल सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद साल 2013 में वे उत्तराखंड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे। साल 2013 में ही तीरथ सिंह रावत को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वर्तमान में वे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं।

गढ़वाल संसदीय सीट के बारे में 

गढ़वाल संसदीय सीट पौड़ी, टिहरी (देवप्रयाग और नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र), रुद्रप्रयाग, चमोली और कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले (रामनगर विधानसभा क्षेत्र) तक फैली हुई है। इसके इस संसदीय क्षेत्र की मतगणना पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और नैनीताल जिला मुख्यालय पर हुई। 

इसलिए भी रोचक रहा पौड़ी सीट पर यह चुनाव 

पौड़ी सीट से निवर्तमान सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गज भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (अप्रा) के पुत्र मनीष खंडूड़ी कांग्रेस से और उनके राजनीतिक शिष्य तीरथ सिंह रावत भाजपा के प्रत्याशी हैं। दोनों के दो प्रमुख चिर प्रतिद्वंदी पार्टियों के प्रत्याशी के रूप में आमने-सामने होने की वजह से देशभर की निगाहें इस सीट पर हैं। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भाजपा ने खेली जीत की होली, जश्न में डूूबे कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Loksabha Election-2019: मनीष खंडू़ड़ी को टिकट देकर कांग्रेस ने की भारी भूल: कंडारी

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.