Move to Jagran APP

UP Election 2022: सोशल मीडिया पर छा रहा है भाजपा और AAP का चुनावी सॉन्ग

कोरोना महामारी के बीच इस बार चुनावी रैली ना होने के कारण अब पार्टियां सोशल मीडिया के जरिये अपना प्रचार करने में लगी हुई हैं। आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने चुनाव प्रचार के लिए एक गाना अपने आधिकारिक कू अकाउंट से जारी किया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 06:03 PM (IST)
UP Election 2022: सोशल मीडिया पर छा रहा है भाजपा और AAP का चुनावी सॉन्ग
पार्टियां सोशल मीडिया के जरिये अपना प्रचार करने में लगी हुई है (फाइल फोटो)

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के चुनावी संग्राम में सभी पार्टियां रफ्तार पकड़ रही  रेहैं। कोरोना महामारी के बीच इस बार चुनावी रैली ना होने के कारण अब पार्टियां सोशल मीडिया के जरिये अपना प्रचार करने में लगी हुई हैं। आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने चुनाव प्रचार के लिए एक गाना अपने आधिकारिक कू अकाउंट से जारी किया है।

loksabha election banner

पार्टी का मानना है कि हमने 5 साल केजरीवाल गाने को इस्तेमाल किया, जो बहुत ही धमाल मचाने वाला गीत था। इसी तरह का प्रयास हमारे साथी लोकेश सिंह जी जो बिहार के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं, उन्होंने एक गीत प्रसिद्ध गायिका अंतरा सिंह जी के साथ उत्तर प्रदेश के लिए तैयार किया है। इस गीत का टैगलाइन है कि यहां भी केजरीवाल का झाड़ूछाप आया है।

Koo App

पहली पहली बार झाड़ू छाप आया है | Campaign Song By Lokesh Singh ft. Antara Singh | AAM AADMI PARTY UP https://youtu.be/8TiR7U4a-r0

View attached media content - Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) 17 Jan 2022

गाने को पोस्ट करते ही लोग इसे खूब पसंद कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया का सबसे अधिक इस्तेमाल करने वाली पार्टी भाजपा भी कहां पीछे रहने वाली थी। भाजपा उत्तर प्रदेश ने भी अपने आधिकारिक कू अकाउंट से गाना शेयर किया है। भाजपा ने यह गाना बीते साल छत्तीसगढ़ में एक बच्चे द्वारा वायरल हुए गाने के आधार पर बनाया है। भाजपा ने गाने के बोल रखे हैं- जनता है जनार्दन, सुन लो यूपी के जन-मन, कमल का ही बटन दबाना, भूल नहीं जाना रे।

Koo App

जनता है जनार्दन, सुन लो यूपी के जन मन कमल का ही बटन दबाना, भूल नहीं जाना रे... #आएगी_बीजेपी_ही #UPKaManifesto

View attached media content - भाजपा उत्तर प्रदेश (@BJP4UP) 17 Jan 2022

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधान सभा चुनाव होंगे। यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा, जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.