Move to Jagran APP

यूपी व‍िधानसभा चुनाव से पहले लापता एक हजार हिस्ट्रीशीटर, तलाश में जुटीं पुलिस की टीमें

मुरादाबाद मंडल के पांच जनपदों में पुलिस विभाग के द्वारा अभी तक 6619 बदमाशों को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा बिजनौर जनपद में 1866 बदमाशों को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। जबकि दूसरे नंबर में मुरादाबाद में 1564 हिस्ट्रीशीटर हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 09:29 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 09:29 AM (IST)
यूपी व‍िधानसभा चुनाव से पहले लापता एक हजार हिस्ट्रीशीटर, तलाश में जुटीं पुलिस की टीमें
मंडल के पांच जनपदों में 1074 हिस्ट्रीशीटरों को खोजने में जुटी पुलिस।

मुरादाबाद, जागरण संवाददता। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। आचार संहिता लागू होने से पहले एक लाख से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर पाबंद करने की कार्रवाई कर दी गई है। लेकिन इसके साथ ही पुलिस के लिए लापता हिस्ट्रीशीटर सिरदर्द बन गए हैं। बीते दिनों एडीजी बरेली जोन ने लापता हिस्ट्रीशीटरों की संख्या देखकर चिंता व्यक्त की थी। वहीं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे, कि इन सभी हिस्ट्रीशीटरों को खोजकर लाया जाए। वहीं अगर यह जनपद से बाहर हैं,तो इनकी लोकेशन को ट्रेस करने के साथ ही इनके बारे में जानकारी जुटाने की कार्रवाई की जाए।

loksabha election banner

आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहने के कारण पुलिस बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई करती है। प्रत्येक थाने में इन पुलिस के द्वारा घोषित हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी रहती है। मुरादाबाद मंडल के पांच जनपदों में पुलिस विभाग के द्वारा अभी तक 6619 बदमाशों को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा बिजनौर जनपद में 1866 बदमाशों को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। जबकि दूसरे नंबर में मुरादाबाद में 1564 हिस्ट्रीशीटर हैं। वहीं मौजूदा समय में मंडल के पांच जनपदों से 1074 हिस्ट्रीशीटरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। चुनाव से पहले इन लापता हिस्ट्रीशीटरों को खोजना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। बीते दिनों एडीजी राजकुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कहा था कि लापता हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जाए। शांतिपूर्ण चुनाव को संपन्न कराने के लिए लापता हिस्ट्रीशीटरों को खोजना जरूरी है। सबसे ज्यादा मुरादाबाद जनपद में 278 लापता हैं। इनके बारे में पुलिस के पास अभी तक कोई सूचना नहीं हैं। हालांकि बीते दिनों अभियान चलाकर पुलिस ने बिहार,दिल्ली के साथ ही अन्य राज्यों से हिस्ट्रीशीटरों को खोजकर जेल भेजने की कार्रवाई की थी। लेकिन इसके बाद लापता हुए एचएस की संख्या में कोई बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। एडीजी के निर्देश के बाद सभी जनपदों में पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को हिस्ट्रीशीटरों को खोजकर लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंडल के पांच जनपद में लापता हिस्ट्रीशीटरों का विवरण

मुरादाबाद          278

बिजनौर           250

रामपुर             203

अमरोहा           114

सम्भल             229

कुल संख्या::     1074

जेल में मौजूद हिस्ट्रीशीटरों की संख्या

मुरादाबाद             146

बिजनौर               165

रामपुर                 112

अमरोहा               81

सम्भल               120.

कुल संख्या::       624

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लापता हिस्ट्रीशीटरों को खोजने के लिए सभी पुलिस अधीक्षकों को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए थाना स्तर के साथ ही पुलिस की विशेष टीमें गठित कर लापता हुए हिस्ट्रीशीटरों के बारे में समस्त जानकारी एकत्र करने के कहा गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

शलभ माथुर,डीआइजी,मुरादाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.