Move to Jagran APP

Shahjahanpur Election Result 2019: शाहजहांपुर सीट पर भाजपा के अरुण ने बनाया जीत का यह रिकार्ड

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी अरुण सागर ने 268418 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 03:33 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 08:39 PM (IST)
Shahjahanpur Election Result 2019: शाहजहांपुर सीट पर भाजपा के अरुण ने बनाया जीत का यह रिकार्ड
Shahjahanpur Election Result 2019: शाहजहांपुर सीट पर भाजपा के अरुण ने बनाया जीत का यह रिकार्ड

शाहजहांपुर [जेएनएन]। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी अरुण सागर ने 268418 मतों के अंतर से रुहेलखंड मंडल में सबसे बड़ी रिकार्ड जीत दर्ज की। गठबंधन के बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के अमरचंद जौहर दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के ब्रह्मस्वरुप सागर तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मस्वरूप सागर समेत अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।

loksabha election banner

शाहजहांपुर सीट एक दौर में कांग्रेस का गढ़ कही जाती थी। कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र प्रसाद उर्फ बाबा साहब कई बार यहां से सांसद रह चुके हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा से कृष्णाराज सांसद रही। इस बार उनका टिकट काटकर भाजपा ने बड़ा रिस्क लिया था। केंद्र सरकार में राज्यमंत्री होने के बाद भी उनकी नहीं सुनी गई। अरुण सागर को उम्मीदवार बनाया गया तो तमाम आलोचनाएं हुईं, मगर अब सबके मुंह बंद हैं। अरुण ने मंडल में भाजपा को सबसे बड़ी जीत दिलाई। यह जीत कई मायनों में भाजपा के लिए खास है।

किसे मिले कितने वोट, जानिए

लोकसभा चुनाव की मतगणना में अरुण को कुल 688990 मत मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अमरचंद को कुल 420572 मत मिले। इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बरेली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की कृष्णाराज निर्वाचित हुई थी। तब उन्हें कुल 525132 वोट मिले थे। लेक‍िन जब इस बार प्रत्याशी घोषित करने की बारी आई तो भाजपा ने उनका टिकट काटकर अरुण पर भरोसा जताया। उन्होंने बसपा के उम्मेद सिंह को करीब ढ़ाई लाख वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, कांग्रेस के ब्रह्मस्वरुप को केवल 35160 वोट ही मिल सके। 

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर 

1. जीते: अरुण (बीजेपी): 688990 वोट  

2. निकटतम प्रतिद्वंद्वी: अमरचंद (बसपा): 420572 वोट  

3. ब्रह्मस्वरुप सागर(कांग्रेस): 35160 वोट  

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर 

जीते: कृष्णाराज (बीजेपी): 525132 वोट 

निकटतम प्रतिद्वंद्वी: उम्मेद सिंह (बसपा): 289603 वोट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.