By Election Results 2020 : कल आएगा उपचुनाव का परिणाम, बढ़ी धड़कन Moradabad News
एक पार्षद और एक सभासद पद के लिए हुए उपचुनाव 1099 मतदाताओं ने किया था अपने मताधिकार का प्रयोग। प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कन।
मुरादाबाद, जेएनएन। नगर निगम के वार्ड संख्या 37 के पार्षद और कांठ नगर पंचायत के एक सभासद पद के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था। बुधवार को इसकी मतगणना होनी है। प्रत्याशियों को अब बेसब्री से परिणाम का इंतजार है। वही मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दो बूथों पर पड़े थे वोट
नगर निगम के वार्ड संख्या 37 के पार्षद पद के लिए मंडी समिति और शांति देवी मेमोरियल हायर एजुकेशन सेंकेडरी स्कूल दो बूथों वोट पड़े थे। अंतिम समय तक कुल 25.72 फीसद ही मतदान हुआ था। 7,759 मतदाताओं में 1099 मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया।
कांठ नगर पंचायत में ऐसा था हाल
वहीं कांठ नगर पंचायत में सभासद पद के लिए 2,047 मतदाताओं में 1,399 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
मतपेटियों की कड़ी निगरानी
मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग में रखवा दी गईं हैं। मतगणना 16 जनवरी को कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मतपेटियों की निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात करने के साथ सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं।
मतदान के दौरान सामान्य तौर पर मतदान केंद्र और वार्ड के भ्रमण पर गए थे। सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था।सूचना मिली थी, इसके बाद दोबारा मंडी समिति पहुंचे। मतदान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह कुछ अधिक था। इसको लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई थी। हालांकि समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। मारपीट की सूचना भी आई थी, इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया था।
विनोद अग्रवाल, महापौर।
भाजपा के नेता चुनाव जीतने के लिए सत्ता का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे। चुनाव के दौरान उन्होंने फर्जी वोटिंग कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते ऐसा नहीं हो पाया। बूथ में अंदर घुसने के लिए कुछ नेताओं ने अपने पद की धमक भी दिखाई और पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार किया। उनकी अभद्रता का वीडियो बनाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई।
रिजवान कुरैशी, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस।