Move to Jagran APP

Pm modi in Bhadohi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भदोही में कारपेट कारोबारियों का बढाया हौसला

भदोही में इस जनसभा के जरिए पीएम भदोही लोकसभा के अलावा फूलपुर और मीरजापुर के वोटरों को भी मतदान के लिए साधेंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 12:32 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 03:56 PM (IST)
Pm modi in Bhadohi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भदोही में कारपेट कारोबारियों का बढाया हौसला
Pm modi in Bhadohi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भदोही में कारपेट कारोबारियों का बढाया हौसला

भदोही, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को माधोपुर गांव में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस जनसभा के जरिए पीएम भदोही लोकसभा के अलावा फूलपुर और मीरजापुर के वोटरों को भी मतदान के लिए साधा। यहां से तीनों लोकसभा सीटों के वोटरों तक सीधे संदेश पहुंचे इसलिए भदोही में माधोपुर को सभा के इसलिए चुना गया है क्‍योंकि यहां से अन्‍य दोनों लोकसभा सीटों की सीमाएं सटी हुई हैं। इस दौरान पीएम के साथ मुख्‍यमंत्री और डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

भदोही में बोले प्रधानमंत्री : पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि -हमारे देश में अगर कोई आतंकी हमला होता है तो आपको दुख होता है। हमला कश्मीर में हो तो आंसू भदोही में निकलते हैं। दिल कन्याकुमारी का रोता है। हर किसी को दर्द होता है। हमारे वीर जवान का शरीर तिरंगे में लिपट कर आता है तो लगता है हमारे घर का बेटा गया है। उसके जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो आपको गर्व होता है, हिम्मत आती है। देश को सीना तानकर खड़ा होना चाहिए। भारत ने अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मिसाइल से उडा दिया। इतने पराक्रम हुए किसी ने विरोध किया, प्रतिबंध नहीं लगाया। सही नीयत से सही नीति से नामुमकिन भी अब मुमकिन है।

किसने सोचा था कि सउदी अरब में जहां हमारे लोग मक्का जाते हैं उस देश में भारत के भी बहुत से लोग हैं लेकिन लोग अपराध में पकड़े भी जाते हैं। हमारे देश के 850 लोगों को सउदी अरब की जेल से रमजान से पहले घर भेजने का काम किया गया है। दो दिन पहले ही भारत में सैकड़ों लोगों की जान लेने वाले मसूद अजहर को आतंकी घोषित किया गया। आज पाकिस्तान को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। ये भारत की बढती ताकत का असर है। लेकिन महामिलावटी ताकत का क्या करुं। महामिलावटी दलों का खेल जारी है, उसके खिलाफ गुस्सा है। कहते हैं चुनाव था इसलिए मसूद अजहर पर बैन लगा दिया। कांग्रेस और विरोधियों की इसी वजह से यह हालत हो गई। आज दुनिया में भारत की गूंज सुनाई दे रही है तो इसके पीछे क्या कारण है। मोदी कारण नहीं इसके पीछे आपके वोट की ताकत है। 2014 में आपके दिए वोट ने भारत को उस उंचाई पर पहुंचाने में मदद की है।

भदोही की साख कालीन से है, कालीन कारोबारी साख का मतलब भली भांति जानते हैं। साख से बहुत कुछ आसान हो जाता है। 2014 से पहले देश में ऐसी सरकार आई उसने देश की साख का ऐसा हाल कर रखा था कि दुनिया हमारी बात मानने को तैयार नहीं थी। पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन थे, बचौलियों का राज चलता था। दलालों,भ्रष्टाचार की चर्चा रहती थी। आपकी चौकीदार ने सब खत्म कर दिया। आज देश में चर्चा हो रही है कि हिंदुस्तान में स्वच्छता की चर्चा हो रही है, गरीब के घर, चूल्हा की चर्चा हो रही है। यह बदलाव है कि नहीं। परिवार नहीं देश का विकास करने की इच्छा शक्ति के साथ देश चलाया जाता है तो ऐसा होता है। देश में आजादी के बाद चार अलग तरह की सरकारें चलीं। देश में चार प्रकार की राजनीति रही है पहला नामपंथी, दूसरा वामपंथी, तीसरा दमनपंथी मगर चौथे हम विकासपथी हैं। जिसके लिए दल से भी बड़ा देश होता है। आपका वोट देश को समृद्ध करने में एक और बडा कदम होगा।

कांग्रेस सपा और बसपा ने हमेशा लोगों को जात पात पंथ के नाम पर बांटा और अपने परिवार का विकास किया। इनके जितने बडे चेहरे हैं आज वो कैसी आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। गुजरात जैसे समृद्ध राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूं पांच साल देश का प्रधानसेवक रहा हूं। मेरी संपत्ति की कोई चर्चा नहीं हो रही है। नेता बनते ही पांच साल में पूरे रिश्तेदार रातों रात मालामाल हो जाते हैं। यह पैसे गरीबों और ईमानदारों के होते हैं। अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लडता हूं तो देश के ईमानदारों के लिए खडा होता हूं। आप मोदी को आशीर्वाद क्यों दे रहे हैं। देश ईमानदारी और समर्पण की तलाश में था मोदी ने उस भावना को समझा है। उनको परेशानी यही है, मोदी को कुछ नहीं होगा। दो दिन पूर्व मीडिया ने खुलासा किया है कि कांग्रेस के नामदार ने कैसे खेल खेले हैं। मैं चिठठा खोलूंगा, अपने ही करीबी लोगों को उन्‍होंने रक्षा सौदे दिलवाए। कभी गरीबों को घर दिलवा दें शौचालय बनवा दें। उन लोगों ने गरीबों की परवाह नहीं की। लेकिन लंदन से दिल्ली के चक्कर काटते रहे। उनके क्षेत्र के लोगों ने भागने पर मजबूर कर दिया है। यह महामिलावटी लोगों ने सत्ता को अपने हित में प्रयोग किया है।

उनको सत्ता मिलती है तो घोटाला देते हैं हमें मौका मिलता है तो विकास करते हैं। यह भेदभाव करते हैं तो हम सामान्य नागरिक को 24 घंटे बिजली देने का प्रयास करते हैं। यह गरीब के घर में भी वोट देखते हैं। हम सबका साथ सबका विकास करते हैं। हर बेघर को घर देना हमारा मंत्र होता है। यह घोटाला कर देते हैं। यह चीनी मिलों को कौडियों के भाव बेच देते हैं, नौकरियों में घोटाला करते हैं। कानून व्यवस्था इनको सत्ता मिलते ही चौपट हो जाती है। हमारी सरकार ने हमारी वजह से इनके कई तरह के खेल बंद हो गए ये बिलबिलाए हुए हैं।

दुनिया में तीन तलाक की परंपरा मुस्लिम देशों में नहीं है मुस्लिम देशों में नहीं होता है। हम भी देश की बहनों को वही अधिकार देना चाहते हैं। हम किसी की भी धार्मिक भावना का अनादर नहीं करते। कांग्रेस और साथी उनको डर के साए में करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को सफल नहीं होने दूंगा। इस बात को भी याद रखिए जब बुआ और बबुआ एक दूसरे के कटटर दुश्मन थे तो उस समय जिले का नाम संत रविदास नगर रखवा दिया। आज बुआ के बबुआ ने अपने अहंकार में इस जिले के नाम से संत रविदास का नाम हटवा दिया। आज देखिए बुआ अपने उसी बबुआ के लिए वोट मांग रही हैं। साथियों संत रविदास और कबीर हमारे समृद्ध विरासत और परंपरा के अंग हैं। जिसका विस्तार भदोही से पूरे क्षेत्र में फैला है।

आज देश सबसे बडा कालीन उत्पादक है, भदोही में हाथ से बने कालीन में हम विश्‍व में नंबर एक हैं। इसकी भलाई के लिए हस्तकला संकुल और कॉमन सर्विस सेंटर भी हैं। मेगा कार्पेट क्लस्टर में बुनकरों को आधुनिक लूम दिए जा रहे हैं। मुझे बताया गया कि ओडीओपी में भी भदोही और क्षेत्र को लाभ मिल रहा है। हमारी सोच रही है कि देश में सस्ती दर पर कर्ज मिले। बाजार मिले,तकनीक मिले दखल बंद हो इसी सोच के साथ कानूनों का जाल खत्म किया गया है। जीएसटी ने कच्चे पक्के से मुक्ति दे दी। ई वे बिल से आपका सामान आसानी से पूरे देश में जा रहा है। जीएसटी काउंसिल तमाम नियमों को आसान बना रही है। छोटे कारोबारियों को राहत देते हुए जीएसटी सीमा 40 लाख कर दिया गया है। डेढ करोड कारोबार वाली कंपनी को भी राहत मिली है। व्यापारियों के पैसे न फंसे इसकी व्यवस्था की जा रही है। 23 मई तक पता चल जाएगा। हमारी सरकार व्यापारी वर्ग के लिए अब केंद्र में अलग विभाग भी बनाया जा रहा है जो आपकी जरुरतों का ध्यान रखेगा। नेक नीयत से विकास होगा, महामिलावट से नहीं। आपका एक एक वोट मोदी के खाते में जाएगा। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.