Move to Jagran APP

यूपी व‍िधानसभा चुनाव में मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे छह सौ से अधिक वाहन

मुरादाबाद जिले में छह विधानसभा सीटों के ल‍िए मतदान 14 फरवरी को होने जा रहा है। मतदान कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर भेजने पेट्रोलिंग कराने के लिए वाहनों की आवश्यकता होगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए दो विभाग को ज‍िम्‍मेदारी सौंपी है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 08:22 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 08:22 AM (IST)
यूपी व‍िधानसभा चुनाव में मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे छह सौ से अधिक वाहन
आपूर्ति विभाग व परिवहन विभाग तैयारियों में जुटा।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मतदान कराने वाले कर्मचारियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए छह सौ से अधिक वाहनों की आवश्यकता होगी। सरकारी वाहन चुनाव में तैनात मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराए जाएंगे। आवश्यकता होने पर छोटे वाहनों का भी अधिग्रहण किया जाएगा।

loksabha election banner

मुरादाबाद जिले में छह विधानसभा सीटों के ल‍िए मतदान 14 फरवरी को होने जा रहा है। मतदान कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर भेजने, पेट्रोलिंग कराने के लिए वाहनों की आवश्यकता होगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए दो विभाग को ज‍िम्‍मेदारी सौंपी है। परिवहन विभाग वाहनों का अधिग्रहण करने की कार्रवाई करेगा, जबकि आपूर्ति विभाग वाहनों को पेट्रोल व डीजल उपलब्ध कराएगा। निर्वाचन कार्यालय ने मतदान के लिए कितने वाहनों की आवश्यकता होगी, विधानसभा वार सूची उपलब्ध कराई है। इसमें 632 वाहनों की आवश्यकता होगी, सबसे अधिक वाहन विधानसभा मुरादाबाद शहर में 138 वाहनों की आवश्यकता होगी। जबकि सबसे कम वाहन बिलारी विधानसभा को चाहिए। चुनाव के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट को सरकारी वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। आवश्यकता होने पर छोटे वाहनों को अधिग्रहण किया जाएगा। जिला प्रशासन सरकारी विभागों से वाहन मांगने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि 15 जनवरी के बाद सभी विभागों से गाड़ी मंगा लिए जाएंगे। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान कर्मचारियों को बूथों पर भेजने के लिए वाहनों की सूची तैयार कर ली गई है, उसी के आधार पर परिवहन विभाग वाहनों का अधिग्रहण करने की कार्रवाई करेगा।

किस विधानसभा में मतदान कराने के लिए कितने वाहन चाहिए विधान सभा का नाम वाहनों की संख्या

कांठ                        102

ठाकुरद्वारा                 96

मुरादाबाद देहात        104

मुरादाबाद नगर          138

कुन्दरकी                    112

बिलारी                        80

कुल                            632


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.