Move to Jagran APP

कलाकार सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में भी फ‍िल्‍म सिटी बन सकती है : योगी आदित्‍यनाथ

भाजपा की ओर से आजमगढ और गोरखपुर लोकसभा सीट से भाेजपुरी कलाकारों को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर सीएम ने बड़ी बात कही।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 05:44 PM (IST)
कलाकार सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में भी फ‍िल्‍म सिटी बन सकती है : योगी आदित्‍यनाथ
कलाकार सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में भी फ‍िल्‍म सिटी बन सकती है : योगी आदित्‍यनाथ

चंदौली, जेएनएन। भाजपा की ओर से आजमगढ और गोरखपुर लोकसभा सीट से भाेजपुरी कलाकारों को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर सीएम ने बड़ी बात कही। कहा कि आजमगढ से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और गोरखपुर से रविकिशन संसद में पहुंचते हैं तो पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में फ‍िल्‍म सिटी बनने की संभावना अधिक होगी। कहा कि हम दो भोजपुरी कलाकारों को चुनाव लडा रहे हैं। इनको मुंबई से पकड कर जबर्दस्‍ती लाए हैं कि अब पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के लिए भी कुछ करो। 

loksabha election banner

इससे पूर्व मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली लोकसभा के लिए भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष को जिताने की जनसभा में अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगा। बोले मोदी के नाम पर एक-एक वोट देश को सुरक्षित करेगा और दुनिया में महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगा। देश में विकास की प्रक्रिया सतत रूप से संचालित हो रही। इस पर विराम नहीं लगना चाहिए। देश में पूरब से लेकर पश्चिम व उत्तर से दक्षिण तक लोग मोदी को दोबारा सत्ता में देखना चाहते हैं।

कहा दिनेश लाल यादव और रवि किशन जैसे भोजपुरी फिल्म स्टार चुनाव जीतकर सांसद बनेंगे तो पूर्वांचल में फिल्म सिटी की राह खुलेगी। सीएम बोले कि 2014 में केंद्र में सरकार बनने पर समाज के सभी वर्गों के विकास का संकल्प लिया गया था, सरकार ने किसान, गरीबों, मजलूमों के हित में काम किया। इस महासमर में यदि गलत लोगों के हाथों में सत्ता जाने से विकास का पहिया रुका तो आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी। भाेजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव और रवि किशन को मुंबई से पकड़ कर लाए हैं। दोनों आजमगढ़ और गोरखपुर से सांसद बनेंगे तो पूर्वांचल में फिल्म सिटी बनवाने और यहां के विकास को अच्छा काम करेंगे। प्रदेश में चंदौली का बहुत महत्व है।यह बाबा कीनाराम की तपोस्थली है तो पं. दीनदयाल उपाध्याय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कर्मस्थली है व देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जन्म स्थली है। इसलिए प्रदेश सरकार ने यहां के विकास को अहम माना। केंद्र व प्रदेश सरकार की सबसे अधिक योजनाएं जनपद में लागू की गईं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा मोदी इतने सरल हैं कि प्रधानमंत्री बनने के बाद भी अपनी गरीबी नहीं भूले और न ही गरीबों को। सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी देश को कमजोर करना चाह रही है। कांग्रेस आइसीयू में पहुंच चुकी है। मोदी की दूसरी पारी में देश से धारा 370 हटाने की तैयारी है। बोले देश के एक-एक मतदाता खुद को मोदी, योगी, राजनाथ और महेंद्रनाथ पांडेय समझें और बूथ को जिताएं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, कैबिनेट मंत्री अनुपमा जायसवाल, दारा सिंह चौहान, जयप्रकाश निषाद, अनिल राजभर, दिनेश लाल यादव निरहुआ आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.