Move to Jagran APP

यूपी में विकास व सुशासन की घर वापसी कराएगी भाजपा : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी ने अपने शासन में जिस सुशासन को उत्तर प्रदेश से बाहर कर दिया है, हम उसको वापस लाकर ही दम लेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 20 Dec 2016 03:12 PM (IST)Updated: Wed, 21 Dec 2016 04:10 PM (IST)
यूपी में विकास व सुशासन की घर वापसी कराएगी भाजपा : राजनाथ सिंह

हरदोई। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में विकास तथा सुशासन की घर वापसी कराएगी। राजनाथ सिंह आज हरदोई के आइटीआइ मैदान में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

राजनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी ने अपने शासन में जिस सुशासन को उत्तर प्रदेश से बाहर कर दिया है, हम उसको वापस लाकर ही दम लेंगे। भारतीय जनता पार्टी आप सभी को भरोसा दिलाती है कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर भाजपा उत्तर प्रदेश में विकास तथा सुशासन की घर वापसी करा लेगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश बीमारू प्रदेश हो गया है। चारों तरफ अपराध का बोलवाला है। एमपी बीमारू राज्य गिना जाता था, आज एमपी को देखिए। बीजेपी ने भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस, सपा आैर बसपा को भी निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें- राजनाथ ने बताया यूपी में किसकी होगी 'घर वापसी,' देखिए पूरी ख़बर 60 सेकेंड

राजनाथ सिंह ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि कांग्रेस के एक नौजवान नेता बोलते हैं कि बोलूंगा तो भूचाल आ जाएगा। राजनाथ ने कहा कि अरे आप तो पहले भी बोलते रहे पर हवा तक नहीं चली। आप भूचाल लाने की बात करते हैं। इसके लिए शेर का कलेजा होना चाहिए। वह बोले कांग्रेस आैर उनकी खुद जमीन ही खिसक गई।

पाकिस्तान को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने तो उनको अपना विश्वस्त पड़ोसी माना लेकिन वह तो भीतरघात करने लगे। गृहमंत्री ने कहा कि अब तो पाकिस्तान से बात उनकी ही धरती पर होगी। अब तो अगर हमको पाकिस्तान की करतूत की चर्चा करनी है तो हम पाकिस्तान की धरती की छाती पर खड़े होकर करेंगे।

राजनाथ सिंह ने नोटबंदी पर कहा कि कुछ काम चंद महीनों में नहीं हो सकते। नोटबंदी का फैसला हमने अपने लिए नहीं किया, कुछ लोगों के लिए नहीं किया, बल्कि यह फैसला देश के लिए किया है।इस फैसले से भ्रष्टाचार कम होगा। थोड़े समय के लिए तकलीफ उठानी पड़ी। आपने कष्ट उठाया। कुछ ही दिनों में हालात बदलेंगे।

यह भी पढ़ें- जीएसटी आने के बाद सुधरेगी कर व्यवस्था : गृह मंत्री

नितीश कुमार ने समर्थन किया है। विपक्षी कहते हैं मोदी जी ने लाइन में खड़ा कर दिया। विपक्षियों ने राशन, गैस और यहां शौचालय तक के बाहर लाइन लगवाई। हम उस लाइन को खत्म करना चाहते हैं। जो व्यवस्था अमीर के लिए हो वही गरीब के लिए हो। विपक्षी जिद न करें बहस करें, हम तयार हैं। नोटबंदी को देश हित का फैसला बताते हुए कहा कि देश की जनता ने कष्ट सहते हुए भी राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री के फैसले को स्वीकार किया जिसका वह सिर छुकाकर अभिभावदन करते हैं।

यह भी पढ़ें- पाक को राजनाथ की दो-टूक, कहा पाकिस्तान के दस टुकड़े होंगे- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सरकार के लिए राजनीति नहीं करते, हम देश के लिए राजनीति करते हैं। भाजपा के लिए हमेशा से ही देश पहले रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान बीमा योजना को ठीक तरह से लागू नहीं किया, नहीं तो किसान के नुकसान की भरपाई भी केंद्र सरकार करती। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के हरदोई पहुंचने के बाद आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह करीब पौन घंटे के अपने संबोधन में किसी भी नेता का नाम नहीं लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.