Move to Jagran APP

..जानिए, यूएस राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ीं खास बातें

अगर हिलेरी जीतने में कामयाब होती हैं तो वो यूएस की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। लेकिन ट्रंप के जीतने पर आठ साल बाद रिपब्लिक सत्ता में आएंगे।

By Lalit RaiEdited By: Published: Mon, 07 Nov 2016 10:22 AM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 11:33 AM (IST)
..जानिए, यूएस राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ीं खास बातें

वाशिंगटन(एएफपी)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब महज 24 घंटे बचे हैं।चुनाव से ठीक पहले सर्वेक्षणों के मुताबिक हिलेरी और ट्रंप में की जोरदार टक्कर है। ताजा नए ईमेल्स प्रकरण के आने के बाद हिलेरी को कुछ नुकसान हुआ था। लेकिन एफबीआई द्वारा क्लीन चिट मिलने के बाद वो एक बार फिर मजबूत होकर उभरी हैं। आइए आपको बताते हैं यूएस चुनाव से जुड़ी कुछ खास बातें।

loksabha election banner

अमेरिकी चुनाव से जुड़ी खास बातें

-अमेरिका में 45वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं।

-अगर हिलेरी को चुनाव में जीत हासिल होती है तो वो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। लेकिन ट्रंप की जीत से आठ साल तक राज करने वाले डेमोक्रेट्स सत्ता से बेदखल हो जाएंगे।

- अमेरिका के 50 राज्यों के अलावा वाशिंगटन में भी वोट डाले जाएंगे, यानी 51 जगहों पर चुनाव होगा।

हिलेरी क्लिंटन की जीत को लेकर लखनऊ में हवन तथा पूजन

- जैसे-जैसे चुनाव परिणाम आते जाएंगे। अमेरिका का चुनावी नक्शा रंगीन होता जाएगा।जिन राज्यों में रिपब्लिकन को कामयाबी मिलेगी वो लाल रंग से और जिन राज्यों में डेमोक्रेट्स को कामयाबी मिलेगी वो नीले हो जाएंगे।

- ह्वाइट हाउस की रेस में जीत के लिए 538 इलेक्टोरल वोट्स में से किसी भी प्रत्याशी को 270 इलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है।

- ईस्ट कोस्ट में सबसे पहले चुनाव संपन्न होगा और सबसे आखिरी में अलास्का में चुनाव संपन्न होगा।

- जॉर्जिया, साउथ कैरोलिना, वरमॉन्ट,इंडियाना और केंटुकी में मतदान समाप्त होने के बाद सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिक जाएंगी।

ई मेल मामले में हिलेरी क्लिंटन को राहत, एफबीआई निदेशक ने दी क्लीन चिट

- जॉर्जिया और वर्जीनिया से चौंकाने वाली पहली खबर मिल सकती है। जॉर्जिया को पारंपरिक तौर पर रिपब्लिकन का गढ़ माना जाता है, वहीं वर्जीनिया में 2012 में ओबामा ने जीत हासिल की थी।

- जॉर्जिया और वर्जीनिया के चुनाव परिणामों के ठीक आधे घंटे बाद ओहियो और नॉर्थ कैरोलिना से परिणाम आ सकते हैं। ओहियो में 18 इलेक्टोरल और नॉर्थ कैरोलिना में 15 इलेक्टोरल वोट के लिए चुनाव होंगे। ओहियो को ऐतिहासिक तौर पर डेमोक्रेट्स और नॉर्थ कैरोलिना रिपब्लिकन के लिए वोट करते रहे हैं। लेकिन इस बार चुनाव परिणाम में बदलाव हो सकते हैं।

- इन राज्यों के चुनाव परिणाम के करीब डेढ़ घंटे के बाद तीस राज्यों के चुनाव परिणाम आ जाएंगे।

- फ्लोरिडा पर सबकी निगाह रहेगी। फ्लोरिडा में 29 इलेक्टोरल वोट के लिए चुनाव होंगे। 2012 में बराक ओबामा मामूली अंतर से ही जीतने में कामयाब हुए थे। 2002 में कई दिनों तक सबकी सांस अटकी रही। जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अल गोर को हरा दिया था।

-इसके अलावा छोटे राज्यों जैसे न्यू हैम्पशायर पर निगाह रहेगी। सामान्य तौर पर ये राज्य डेमोक्रेट्स का समर्थन करता रहा है। पेंसिलवेनिया में 20 इलेक्टोरल वोट पर निगाह टिकी रहेगी

- एरिजोना और टेक्सास में डेमोक्रेट्स बेहतर चुनाव परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए चुनाव कल, भारतीयों का ट्रंप को जबरदस्त समर्थन

- कोलोरेडो, मिसिगन और विस्कोंसिन में 35 इलेक्टोरल के लिए परिणाम आएंगे। सामान्य तौर पर इसे रिपब्लिकन का गढ़ माना जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.