... जब बोले ट्रंप चुनाव को निरस्त करो, मुझे विजेता घोषित करो
ट्रंप अपने विवादित बोल के लिए तो जाने ही जाते हैं। इसके अलावा वो मजाक के लिए भी मशहूर है। ट्रंप ने कहा कि अब चुनाव की जरूरत नहीं है।
वाशिंगटन (आइएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव दिलचस्प दौर में है। एक ताजा सर्वे के मुताबिक हिलेरी बढ़त में कमी आयी है। करीब 12 दिन पहले ट्रंप से हिलेरी 12 अंक आगे थीं। लेकिन ट्रंप ने बहुत तेजी से इस फासले को कम किया है। हिलेरी क्लिंटन अब महज ट्रंप से तीन अंक आगे हैं। इन सबके बीच ओहियो में रैली के दौरान ट्रंप ने कहा कि अपार जनसमर्थन के बाद अब चुनाव कराने की जरूरत नहीं है, उन्हें विजेता घोषित कर देना चाहिए।
'हारने पर नहीं मानूंगा चुनाव परिणाम'
चुनाव परिणाम के बारे में ट्रंप हमेशा से ये कहते रहे हैं कि उन्हें शक है कि इसमें धांधली होगी। यदि ऐसा होता है तो वो चुनाव परिणाम को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आधारहीन तोहमत लगाकर उनके चुनावी अभियान को बर्बाद करने की कोशिश की गई है। ट्रंप ने कहा कि उनकी नीतियों की वजह से आज अमेरिकी समाज पूरी तरह से उनके साथ है। अमेरिकी मतदाताओं के अपार समर्थन के बाद अब चुनाव महज औपचारिकता है।
अमेरिका में अब की बार, ट्रंप सरकार का नारा गूंजा
हिलेरी का बनाया मजाक
ट्रंप ने हिलेरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीतियां बेहद ही कमजोर हैं। हिलेरी के सीरिया प्लान से अमेरिका कितना पीछे चला जाएगा ये सोच कर भी डर लगता है। ट्रंप ने मतदाताओं से कहा कि क्या आप लोग ऐसे लोगों के हाथ में सत्ता सौंपना चाहेंगे। हिलेरी का मजाक उड़ाते हुए ट्रंप ने कहा कि उनमे ऊर्जा की कमी है। अमेरिकी नागरिकों की हिलेरी सेवा नहीं कर सकती हैं। लेकिन हिलेरी ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि ट्रंप अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन को हारा हुआ शख्स बताने से भी गुरेज नहीं करेंगे।