रूसी सरकार से ट्रंप के चुनावी अभियान को मिल रही है मदद: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान को रूसी सरकार की तरफ से मदद मिल रही है।
वाशिंगटन(जेएनएन)। अमेरिकी चुनाव के लिए ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कभी 12 अंक की बढ़त से आगे चल रही हिलेरी को झटका लगा है। ट्रंप और हिलेरी के बीच का फासला अब महज एक अंक का रह गया है। इन सबके बीच एफबीआई के मुखिया जेम्स कॉमी ने कहा कि उनके पास हिलेरी क्लिंटन से जुड़ी हुई कुछ इ-मेल्स हैं जिनकी जांच करायी जा रही हैं। एफबीआई मुखिया के इस बयान रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े लोगों ने हैरानी जताई। डेमोक्रेट पार्टी से जुड़े लोगों ने कहा कि चुनाव से ऐन पहले इस तरह के बयान एफबाआई की मूल भावना के खिलाफ है।
'रूस-पुतिन के रिश्ते पर भी हो बात'
डेमोक्रेट सीनेटर रीड ने कहा कि एफबीआई को ट्रंप और रूसी सरकार के बीच के रिश्तों की भी बात करनी चाहिए। ट्रंप के चुनावी अभियान को धार देने के लिए रूसी सरकार मदद कर रही है। रीड ने कहा कि एफबीआई के एक वरिष्ठ जासूस ने जानकारी दी कि ट्रंप और रूसी सरकार के बीच पहले से रिश्ते रहे हैं। एक जासूस ने एफबीआई को जानकारी दी कि किस तरह से ट्रंप को रूस मदद करता रहा है।
विज्ञापन के जरिए हिलेरी समर्थकों और मुसलमानों की तुलना आतंकियों से करने पर बवाल
'ट्रंप एक स्वस्थ घोड़ा'
ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि अगर वो राष्ट्रपति बनते हैं तो शपथ ग्रहण से पहले वो रूस जाकर राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे। ट्रंप के इस बयान से भी संकेत मिल रहे हैं कि कहीं न कहीं उनके और रूस के बीच किसी तरह की सहमति बनी है। ट्रंप ने हिलेरी के बारे में कहा था कि पता नहीं वो क्यों पुतिन को लेकर इतनी आक्रामक रहती हैं।हिलेरी ने भी ट्रंप का जवाब देते हुए अल स्मिथ भोज में कहा कि ट्रंप एक स्वस्थ घोड़ा हैं जिस पर पुतिन आसानी से बैठकर सवारी कर सकते हैं।
ट्रंप बोले- भारत 8% की दर से विकास कर सकता है तो अमेरिका क्यों नहीं?