Move to Jagran APP

'ओबामा की भारतीय नीति को जारी रखेंगी हिलेरी क्लिंटन'

अमेरिकी चुनाव का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पड़ता है। जानकारों का कहना है कि ओबामा की भारतीय नीति को हिलेरी जारी रखेंगी।

By Lalit RaiEdited By: Published: Mon, 31 Oct 2016 01:51 PM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2016 02:27 PM (IST)
'ओबामा की भारतीय नीति को जारी रखेंगी हिलेरी क्लिंटन'

वाशिंगटन(पीटीआई)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अगर हिलेरी क्लिंटन को कामयाबी मिलती है तो वो ओबामा की भारतीय नीति को जारी रखेंगी। सिलिकॉन वैली में काम करने वाले एक कारोबारी का कहना है कि ट्रंप की नीतियों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। हिलेरी के फंड जुटाने वाले अजय जैन भुटोरिया के ने कहा कि इसमें संदेह की बात ही नहीं है कि क्लिंटन ओबामा नीति से उलट कोई नीति बनाएंगी।डेमोक्रेट उम्मीदवार क्लिंटन के लिए फंड जुटाने का काम रहे अजय जैन ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के लिए भी फंड जुटाने का काम कर चुके हैं।

loksabha election banner

अजय जैन ने कहा कि ईमेल्स प्रकरण पर एफबीआई के नोटिस से हिलेरी के चुनावी अभियान पर किसी तरह का असर नहीं होगा।हिलेरी क्लिंटन का न केवल भारतीय सरकारों की कार्यप्रणाली से परिचित रही हैं बल्कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय में भी वो लोकप्रिय हैं।

ई-मेल कांड में हिलेरी को एफबीआइ की मंशा पर संदेह

2011 में चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान हिलेरी ने कहा था कि भारत-अमेरिकी संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर बल देना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि वर्ल्ड ऑर्डर जिस ढंग से बदल रहा है, उसमें अमेरिका का भारत एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बन सकता है। 21 वी सदी एशिया की होगी और एशिया में भारत ताकतवर होकर उभर रहा है, ऐसे में भारत की महत्ता को अमेरिका नकार नहीं सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप और क्लिंटन में जोरदार टक्कर चल रही है। जानकारों का कहना है कि ट्रंप हों या क्लिंटन भारत को अब वो हल्के में नहीं ले सकते हैं। चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका को एक ताकतवर देश की मदद की जरूरत है, और वो सभी संभावनाएं भारत में मौजूद है।

लगभग 80 फीसदी अनिवासी भारतीय चाहते हैं हिलेरी बनेंं US प्रेसीडेंट: सर्वे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.