Move to Jagran APP

मिशेल ओबामा चाहेंगी तो उन्हें मंत्रिमंडल में दूंगी जगह: हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा को मंत्रिमंडल में शामिल करने में उन्हें खुशी मिलेगी।

By Lalit RaiEdited By: Published: Tue, 01 Nov 2016 11:48 AM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2016 01:37 PM (IST)
मिशेल ओबामा चाहेंगी तो उन्हें मंत्रिमंडल में दूंगी जगह: हिलेरी क्लिंटन

वाशिंगटन, (पीटीआई)। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अगर चुनाव जीतने में कामयाब होती हैं, तो उन्हें मिशेल ओबामा को मंत्रिमंडल में शामिल करने में खुशी होगी। लेकिन ये सब मिशेल पर निर्भर करेगा कि वो कब मंत्रिमंडल में शामिल होना पसंद करेंगी।

loksabha election banner

क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया में लड़कियों की शिक्षा उनकी प्राथमिकता में है। उन्हें ऐसा लगता है कि मिशेल के साथ मिलकर वो इस नेक काम को और तेजी से आगे बढ़ा सकेंगी।जब कभी मिशेल उनके साथ होती हैं, तो बातचीत का केंद्र लड़कियों की शिक्षा ही होती है। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उन्हें लगता है कि मिशेल कुछ समय के लिए अवकाश लेना चाहती हैं। लेकिन जब कभी भी वो सरकार का हिस्सा बनना चाहेंगी तो वो पहली शख्स होंगी जो मिशेल को अपना सहयोगी बनाना पसंद करेंगी।

कांटे की टक्कर, ताजा सर्वे में हिलेरी क्लिंटन से महज एक अंक पीछे हैं डोनाल्ड ट्रंप

चुनाव के अंतिम चरण में हिलेरी क्लिंटन के लिए मिशेल ओबामा जमकर चुनावी प्रचार कर रही हैं। मिशेल के प्रचार में उतरने से हिलेरी को मदद भी मिल रही है। हिलेरी ने मिशेल की तारीफ में कहा कि उन्हें लगता है कि पिछले आठ साल में जिस तरह से उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, शायद ही किसी और ने किया होगा। मिशेल की ऊर्जा और भाषण शैली का जवाब नहीं है। गौरतलब है कि अगर क्लिंटन की जीत होती है तो वो अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वालीं पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।

ओबामा की भारतीय नीति को जारी रखेंगी हिलेरी क्लिंटन'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.