03:39 PM, 07 December 2018
सोनिया मिर्जा ने डाला वोट
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने हैदराबाद में फिल्म नगर कल्चरल सेंटर में अपना वोट डाला।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। कुल 119 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए कुल 1 लाख 60 कर्मियों को लगाया है। मतदान को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 270 कंपनियों की तैनाती की गई है। एक लाख के करीब सुरक्षाकर्मियों की तैनात किया गया है। राज्य में कुल 2 करोड़ 80 लाख मतदाता हैं। मतदान के लिए 32 हज़ार 815 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं। 119 सीटों के चुनाव के लिए 135 महिलाओं सहित कुल 1821 उम्मीदवार मैदान में हैं।
03:39 PM, 07 December 2018
सोनिया मिर्जा ने डाला वोट
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने हैदराबाद में फिल्म नगर कल्चरल सेंटर में अपना वोट डाला।
03:52 PM, 07 December 2018
तेलंगाना में दोपहर तीन बजे तक 56.17 फीसद मतदान दर्ज किया गया।
02:37 PM, 07 December 2018
वोटर लिस्ट से नाम कटने पर ज्वाला का बयान
वोटर लिस्ट से नाम कटने पर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने कहा, मैंने 2-3 सप्ताह पहले ऑनलाइन अपना नाम चेक किया था। मेरी मां और मेरा नाम वहां था, लेकिन मेरे पिता और मेरी बहन का नाम गायब था। आज हम वोट डालने गए, लेकिन आज मेरा नाम भी गायब था। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि लिस्ट से मेरा नाम गायब कैसा हो गया। मैं यहां 12 साल से रह रही हूं।
02:32 PM, 07 December 2018
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
कलवाकूर्ति से कांग्रेस उम्मीदवार चाल वामशी चंद रेड्डी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार सुबह की है जहां कुछ अज्ञात लोगों ने महबूबनगर जिले के जनगड रेड्डी पल्ली गांव में कांग्रेस नेता पर हमला किया। हमले के बाद रेड्डी को हैदराबाद के NIMS अस्पताल ले जाया गया, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
02:26 PM, 07 December 2018
कार्यवाहक सीएम चंद्रशेखर राव ने डाला वोट
तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सिद्दिपेट के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
02:12 PM, 07 December 2018
1 बजे तक 47 फीसदी से ज्यादा मतदान
तेलंगाना में दोपहर तक 47 फीसदी से ज्यादा नेताओं ने वोट डाले हैं। दोपहर बाद तक 47.8 फीसद लोगों ने वोट डाले हैं।
12:58 PM, 07 December 2018
जानिए कहां-कहां EVM में गड़बड़ी की आई शिकायत
यह भी पढ़ें: Assembly Elections 2018: जानिए राजस्थान-तेलंगाना में कहां-कहां EVM की खराबी बनी बाधा
12:44 PM, 07 December 2018
बंडारू दत्तात्रेय ने मतदान किया
हैदराबाद: भाजपा सांसद बंडारू दत्तात्रेय मुशीराबाद निर्वाचन क्षेत्र के रामनगर में बूथ संख्या 292 पर अपना वोट देते हुए।
12:15 PM, 07 December 2018
यह भी पढ़ेंः Telangana Election 2018 चंद्रयान गुट्टा सीट से ओवैसी की टक्कर BJP की मुस्लिम महिला प्रत्याशी से
12:11 PM, 07 December 2018
तेलंगाना में भी मतदान में आई तेजी, सुबह 11 बजे तक हुआ 23.4 फीसद मतदान
11:37 AM, 07 December 2018
जूनियर NTR ने डाला वोट
जूनियर एनटीआर ने जुबली हिल्स पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।मतदाताओं की लाइन में लगकर उन्होंने अपनी बारी का इंतजार किया।
11:32 AM, 07 December 2018
चिरंजीवी, राजमौली ने किया मतदान
एक्टर व नेता चिरंजीवी और निर्देशक राजमौली ने हैदराबाद के जुबली हिल्स के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
10:06 AM, 07 December 2018
वोट डालने पहुंचीं TRS सांसद के कविता
टीआरएस सांसद के कविता निजामाबाद के पोथंगल मतदान केंद्र (बूथ संख्या 177) पर अपना वोट डालने के लिए कतार में खड़ी हुईं।
10:03 AM, 07 December 2018
9.30 बजे तक 10.15% मतदान
तेलंगाना में 9.30 बजे तक 10.15 फीसद मतदान हुआ।
09:53 AM, 07 December 2018
ओवैसी ने डाला वोट
हैदराबाद: सांसद और AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मेलर्डवेपल्ली, शास्त्रीपुरम में डाला वोट।
09:44 AM, 07 December 2018
वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भटकीं ज्वाला
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा का वोटर लिस्ट से नाम गायब है। जिसपर वे भड़क गईं हैं, उन्होंने कहा- ऑनलाइन जांच के बाद पता चला कि मतदान सूची से मेरा नाम गायब है, मैं आश्चर्यचकित हूं। चुनाव निष्पक्ष कैसे हो सकता है....जब मतदाताओं के नाम रहस्यमय तरीके से गायब हो जाते हैं!!!
09:24 AM, 07 December 2018
डिप्टी सीएम ने डाला वोट
तेलंगाना: उप मुख्यमंत्री काडियम श्रीहरी ने वरंगल में अपना वोट डाला।
09:16 AM, 07 December 2018
9 बजे तक 8.97% मतदान
तेलंगाना विधानसभा चुनाव: सुबह 9 बजे तक राज्य में 8.97 फीसद वोटिंग हुई।
08:49 AM, 07 December 2018
पीएम मोदी का ट्वीट, बड़ी संख्या में करें मतदान
पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।
08:37 AM, 07 December 2018
भाजपा नेता ने डाला वोट
हैदराबाद: भाजपा नेता जी किशन रेड्डी ने कचिगुदा मतदान केंद्र के बूथ संख्या 7 पर वोट डाला।
08:26 AM, 07 December 2018
वोट डालने पहुंचे एक्टर अल्लू अर्जुन
हैदराबाद : जुबली हिल्स के बूथ नंबर 152 पर मतदाताओं की लाइन में खड़े एक्टर अल्लू अर्जुन, वोट डालने पहुंचे।
08:23 AM, 07 December 2018
नागार्जुन पत्नी संग वोट डालने पहुंचे
अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन अपनी पत्नी व अभिनेत्री अमाला अक्किनेनी संग हैदराबाद के जुबली हिल्स मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नागार्जुन ।
08:03 AM, 07 December 2018
तकनीकी दिक्कत, नहीं शुरू हो पाई वोटिंग
हैदराबाद: तकनीकी दिक्कतों के कारण GHMC इंडोर स्टेडियम पर नहीं शुरू हो पाई वोटिंग
08:03 AM, 07 December 2018
राज्य सिंचाई मंत्री ने डाला वोट
तेलंगाना: राज्य सिंचाई मंत्री टी हरीश राव ने सिद्दिपेट निर्वाचन क्षेत्र के मतदान बूथ संख्या 101 में अपना वोट डाला।
07:31 AM, 07 December 2018
मतदाताओं की लगी कतार
तेलंगाना: हैदराबाद के जुबली हिल्स मतदान केंद्र के बाहर वोट डालने के लिए लगी मतदाताओं की कतार। राज्य के 119 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।
07:20 AM, 07 December 2018
पहली बार वीवीपैट का उपयोग
तेलंगाना में पहली बार मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का उपयोग किया जा रहा है।
07:17 AM, 07 December 2018
निजामाबाद: पोथंगल के मतदान केंद्र पर वोटर्स मतदान कर रहे हैं।
07:15 AM, 07 December 2018
आठ महीने पहले हो रहा है चुनाव
के. चंद्रशेखर राव ने इस साल 6 सितम्बर को तेलंगाना के गर्वनर को विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की थी। जिसको उन्होंने स्वीकार कर लिया था। इस तरह तेलंगाना में तयशुदा समय से करीब आठ महीने पहले विधानसभा को भंग कर दिया था।
07:14 AM, 07 December 2018
तेलंगाना में इनके बीच प्रमुख मुकाबला
तेलंगाना में टीआरएस, भाजपा और कांग्रेस, टीडीपी गठगंधन के बीच मुकाबला है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तय समय से पहले विधानसभा को भंग कर राज्य में चुनाव कराने दांव खेला है।
07:13 AM, 07 December 2018
निजामाबाद: पोथंगल के मतदान केंद्र के बाहर वोटरों की लगी कतार, मतदान शुरू।
07:10 AM, 07 December 2018
नक्सल प्रभावित 13 जिलों में 4 बजे तक होगा मतदान
तेलंगाना राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी रजत कुमार के मुताबिक, मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे खत्म होगा। वहीं, नक्सल प्रभावित 13 विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय 7 बजे से 4 बजे रखा गया है।
07:08 AM, 07 December 2018
119 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू। कुल 119 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए कुल 1 लाख 60 कर्मियों को लगाया।