समाजवादी पार्टी एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है, जिसका प्रभाव मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में है। हालांकि यह मध्य प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों में भी दखल रखता है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव हैं। उन्होंने 4 अक्टूबर 1992 को इसकी स्थाापना की थी। मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी की विचारधारा समाजवादी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से महज 5 सीटें ही मिली थीं। हालांकि बाद में राज्य के दो संसदीय उपचुनाव जीतने में वह सफल रही। इस तरह उसकी सीटों की संख्या बढ़कर 7 हो गई। इसी तरह राज्य की विधानसभा में उसके पास 48 सीटें हैं।
“प्रधानमंत्री की जाति कैसे प्रासंगिक है? उन्होंने कभी जाति की राजनीति नहीं की। उन्होंने केवल विकासात्मक राजनीति की है। वह राष्ट्रवाद से प्रेरित हैं। जो लोग जाति के नाम पर गरीबों को धोखा दे रहे हैं वे सफल नहीं होंगे। ऐसे लोग जाति की राजनीति के नाम पर केवल दौलत बटोरना चाहते हैं। बीएसपी या आरजेडी के प्रमुख परिवारों की तुलना में प्रधानमंत्री की संपत्ति 0.01 फीसद भी नहीं है।„
अन्य बयान“मैं सदैव देशहित, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की बात करने वालों के साथ रहा हूं। मैं धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के हमेशा खिलाफ रहा हूं। मुझे गर्व है कि मुख्यमंत्री रहते हुए मुझ में सिमी और बजरंग दल दोनों को बैन करने की सिफारिश करने का साहस था। मेरे लिए देश सर्वोपरि है, ओछी राजनीति नहीं।„
अन्य बयान“हमारे किसान हमारी शक्ति और हमारा गौरव हैं। पिछले पांच साल में मोदी जी और भाजपा ने उन्हें बोझ की तरह समझा और व्यवहार किया। भारत का किसान अब जाग रहा है और वह न्याय चाहता है„
अन्य बयान“आज भारत दुनिया में तेजी से अपनी जगह बना रहा है, लेकिन कांग्रेस, डीएमके और उनके महामिलावटी दोस्त इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वे मुझसे नाराज हैं„
अन्य बयान“जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर लालू जी से मिलने उनके और तेजस्वी यादव के आवास पर पांच बार आए थे। नीतीश कुमार ने वापस आने की इच्छा जताई थी और साथ ही कहा था कि तेजस्वी को वो 2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं और इसके लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में लालू उन्हें पीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दें।„
अन्य बयान