Move to Jagran APP

राजस्थान: सीएम वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 32 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 03:52 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 03:52 PM (IST)
राजस्थान: सीएम वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र
राजस्थान: सीएम वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र

जयपुर, एजेंसी। Rajasthan Assembly Election 2018 के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। 32 उम्मीदवारों की उस सूची में सबसे बड़ा नाम मानवेंद्र सिंह का है, जो झालरापाटन से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ ताल ठोकेंगे। इसी के साथ कुल 200 सीटों में से 184 उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी ने कर दी है।

loksabha election banner

किसे मिला कहां से मौका

  • विराटनगर - इंद्राज गुर्जर
  • फुलेरा - विद्याधर चौधरी
  • हवा महल - महेश जोशी
  • डीग - विश्वेंद्र सिंह
  • बूंदी - हरिमोहन शर्मा
  • झालरापाटन - मानवेंद्र सिंह
  • अलवर शहर - श्वेता सैनी

वसुंधरा के खिलाफ जसवंत के बेटे मानवेंद्र को टिकट

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को झालरापाटन से टिकट दिया है। वे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। मानवेंद्र बाड़मेर जिले की शिव सीट से भाजपा विधायक थे। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस की 32 प्रत्याशियों की शनिवार को जारी हुई दूसरी सूची में उनका नाम है। वहीं, भाजपा ने भी तीसरी सूची जारी की है। इसमें आठ उम्मीदवारों के नाम हैं।

 दीया कुमारी की जगह आशा कुमारी को मौका

भाजपा ने सवाई माधोपुर सीट से विधायक और जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी की जगह आशा कुमारी मीणा को उम्मीदवार बनाया है। एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए रामकिशोर सैनी को बांदीकुई से टिकट दिया गया है। भाजपा के अब तक 170 उम्मीदवार तय हो चुके हैं। उसने पहली सूची में 131 और दूसरी सूची में 31 प्रत्याशी घोषित किए थे। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 152 नाम थे, उसके अब तक 184 प्रत्याशी तय हो चुके हैं।

राजस्थान  सीट

राजस्थान में 200 सीटें हैं। 19 नवंबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 7 दिसंबर को मतदान है।

इस बीच, वसुंधरा ने झालरापाटन से नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ बहू निहारिका और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन मौजूद थे। 

भाजपा की तीसरी लिस्ट

1. करनपुर सुरेंद्र पाल सिंह टीटी

2. जमवा रामदढ़ (एसटी) महेंद्र पाल मीणा

3. तिजारा संदीप दायमा

4. बानसूर महेंद्र यादव

5. थानागाजी रोहिताश शर्मा

6. बांदीकुई रामकिशोर सैनी

7. सवाई माधोपुर आशा मीणा

8. निवाई (एससी) रामसहाय मीणा

 कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची

1. करनपुर गुरमीत सिंह कुन्नर

2. विराट नगर इंदराज गूर्जर

3. चौंमू भगवान सहाय सैनी

4. फुलैरा विद्याधर चौधरी

5. दूदू (एससी) रितेश बैरवा

6. हवामहल महेश जोशी

7. आदर्श नगर रफीक खान

8. मालवीय नगर अर्चना शर्मा

9. सांगानेर पुष्पेंद्र भारद्वाज

10. चाकसू (एससी) वेद प्रकाश सोलंकी

11. बहरोड़ आरसी यादव

12. थानागाजी सुनील कुमार शर्मा

13. अलवर (शहरी) श्वेता सैनी

14. रामगढ़ साफिया जुबैर खान

15. भीम सुदर्शन सिंह रावत

16. सूरसागर प्रो. अयूूब खान

17. शेरगढ़ मीना कंवर

18. काठुमर(एससी) बाबूलाल बैरवा

19. कामां जहिदा खान

20. डीग-कुम्हेर विश्वेंद्र सिंह

21. राजाखेरा रोहित वोहरा

22. गंंगापुर राजेश अग्रवाल

23. लाड़नूं मुकेश भाकर

24. देगाना विजयपाल मिर्धा

25. बेगन राजेंद्र सिंह बिधूड़ी

26. मंडल रामलाल जाट

27. केशोरायपाटन (एससी) सीएल प्रेमी

28. बूंदी हरिमोहन शर्मा

29. बारी-सदरी प्रकाश चौधरी

30. लाड़पुरा गुलनाज

31. झालरापाटन मानवेंद्र सिंह

32. करनपुर सुरेश गुर्जर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.