कांग्रेस ने भाजपा को हराने का लिया संकल्प
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को मारवाड़ जोधपुर संभाग में प्रचार अभियान का शंखनाद कर दिया।
जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को मारवाड़ (जोधपुर संभाग) में प्रचार अभियान का शंखनाद कर दिया। मारवाड़ में सीमावर्ती जिले बाड़मेर के पचदरा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने संकल्प रैली के माध्यम से चुनाव अभियान शुरू करते हुए एकजुट होकर भाजपा को हराने का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि मारवाड़ में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ तीन दिन पहले ही समाप्त हुई है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को बाड़मेर और जोधपुर में राजपूत समाज का विरोध ङोलना पड़ा था। पचदरा में ही भाजपा के दिग्गज नेता जसवंत सिंह के विधायक पुत्र मानवेंद्र सिंह 22 सितंबर को स्वाभिमान रैली करने वाले हैं। भाजपा से नाराज चल रहे मानवेंद्र सिंह इस रैली में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं।
नेताओं ने दिया एकजुटता का संदेश :
संकल्प रैली के जरिये प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने अपने सभी मतभेद दरकिनार कर एकजुटता का संदेश दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे सहित अन्य नेता बुधवार सुबह एक बस में सवार होकर जोधपुर से रैली स्थल पचदरा पहुंचे। उन्होंने मंच पर हाथ उठाकर एकजुटता दिखाई ।
गहलोत बोले- सीएम निकाल रहीं विदाई यात्रा:
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्र को विदाई यात्र करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग कर यात्र निकाली जा रही है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
सचिन बोले- पायलट तो मैं और हवाई जहाज में घूम रहीं वसुंधरा :
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने रैली के दौरान चुटकी लेते हुए कहा कि पायलट तो मैं हूं,लेकिन हवाई जहाज में सीएम वसुंधरा राजे घूम रही हैं। सरकारी धन का दुरुपयोग राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में सत्ता में आने के लिए भाजपा ने झूठे वादे किए थे, लेकिन अब सत्ता से जाने का समय आ गया है, पर उन पर अमल नहीं हो रहा है।