Move to Jagran APP

सीएम वसुंधरा राजे बोलीं, कांग्रेस को महिलाओं की तरक्की बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस उस भामाशाह योजना का विरोध कर रही है जिसने देश में पहली बार राजस्थान की महिलाओं को घर का मुखिया बनाया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 09:17 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 11:09 AM (IST)
सीएम वसुंधरा राजे बोलीं, कांग्रेस को महिलाओं की तरक्की बर्दाश्त नहीं
सीएम वसुंधरा राजे बोलीं, कांग्रेस को महिलाओं की तरक्की बर्दाश्त नहीं

जयपुर(राजस्थान), नईदुनिया ब्यूरो। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती। राजस्थान में शनिवार को अपने तूफानी चुनावी दौरे में ओेसियां, भोपालगढ़, बिलाड़ा, मेड़ता, किशनगढ़, दूदू, बगरू विधानसभा क्षेत्रों में हुई सभाओं में राजे ने कहा कि-कांग्रेस नेता कहते हैं, भामाशाह कार्ड की कोई जरूरत नहीं है।

loksabha election banner

कांग्रेस उस भामाशाह योजना का विरोध कर रही है जिसने देश में पहली बार राजस्थान की महिलाओं को घर का मुखिया बनाया। उन्हें आत्मनिर्भर किया। उनके नाम से बैंकों में खाते खोलकर सरकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत पैसे उन तक पहुंचाए। कांग्रेस के नेता भामाशाह डिजिटल योजना के तहत एक करोड़ महिलाओं को स्मार्ट फोन दिए जाने का भी विरोध कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस है ही महिला विरोधी। इस पार्टी को महिलाओं की तरक्की बर्दाश्त नहीं है।

राजे ने कहा कि हमारी सरकार ने भामाशाह, राजश्री, लैपटॉप, स्कूटी एवं साइकिल वितरण जैसी योजनाओं के जरिए प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। राजे ने कहा कि कांग्रेस में नेता कम और मुख्यमंत्री पद के दावेदार ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले यह तय कर ले कि 6-6 बड़े नेताओं में से मुख्यमंत्री पद के लिए उनका उम्मीदवार कौन है? जबकि भाजपा पूरे प्रदेश में एक मुखी और संगठित होकर चुनाव लड़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वोटों की राजनीति करती है, जबकि भाजपा विकास की राजनीति में विश्वास करती है। 50 साल के शासन में कांग्रेस ने वोटों की खातिर लोगों को लड़ाया। जाति और मजहब की राजनीति की। प्रदेश को बांटने की कोशिश की। लेकिन अब जनता कांग्रेस की राजनीतिक चालों को समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में उसे हर हाल में सबक सिखाएगी। राजे ने कहा कि कांग्रेस मुझसे 5 साल का हिसाब पूछ रही हैं। लेकिन इससे पहले कांग्रेस के नेता अपने 50 साल का हिसाब दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.