Move to Jagran APP

अशोक को राजस्थान का पायलट बनाए जाने पर खुशी की लहर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री की आधिकारिक घोषणा के बाद अजमेर में खुशी की लहर दौड़ गई।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 11:03 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 11:04 AM (IST)
अशोक को राजस्थान का पायलट बनाए जाने पर खुशी की लहर
अशोक को राजस्थान का पायलट बनाए जाने पर खुशी की लहर

अजमेर, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री की आधिकारिक घोषणा के बाद अजमेर में खुशी की लहर दौड़ गई और शहर कांग्रेस द्वारा आतिशबाजी एवं मिठाई वितरित कर पटाखे छोड़कर जश्न मनाया गया।

loksabha election banner

राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट की औपचारिक घोषणा के बाद केसरगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर खुशी मनाई गई और संगठन के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया। प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री होंगे। जैसे ही गहलोत और सचिन के नाम की घोषणा हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं में खुशी छाई और वे ढोल बाजे मंगवा कर नाचने लगे। मिठाइयां बंटने लगी और पटाखे छूटने लगे।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाच कर खुशी व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर मुबारकबाद दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब अजमेर के विकास को और गति मिलेगी।

खुशी के इस माहौल में प्रदेश कांग्रेस महासचिव ललित भाटी, पूर्व विधायक डॉ गोपाल बाहेती, डॉ राजकुमार जयपाल, कमल बाकोलिया, कुलदीप कपूर, अमोलक छाबड़ा, गुलाम मुस्तफा,आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.