Move to Jagran APP

Punjab Lok Sabha Election Result 2019 Live Updates: हरसिमरत की हैट्रिेक, भारी मतों से जीते सुखबीर, सनी देयाेल और परनीत कौर,

Punjab Lok Sabha Election Result 2019 Live Updates पंजाब में पांच सीटों के रिजल्‍ट घोषित कर दिए गए हैं। सुखबीर बादल व परनीत कौर ने भारी मतों से जीत दर्ज की है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:34 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 11:46 PM (IST)
Punjab Lok Sabha Election Result 2019 Live Updates: हरसिमरत की हैट्रिेक, भारी मतों से जीते सुखबीर, सनी देयाेल  और परनीत कौर,
Punjab Lok Sabha Election Result 2019 Live Updates: हरसिमरत की हैट्रिेक, भारी मतों से जीते सुखबीर, सनी देयाेल और परनीत कौर,

जेएनएन, चंडीगढ़। Punjab Lok Sabha Elections 2019 के मतगणना में 13 सीटों का रिजल्‍ट घोषित कर दिए गए हैं। इनमें कांग्रेस को 8 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा और शिअद को 2-2 सीटों पर जीत मिली है। एक सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। पंजाब में सबसे बड़ी जीत शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने दर्ज की है। उन्‍होंने फिरोजपुर से 1 लाख 98 हजार 850 वोटों से जीत दर्ज की है। दूसरी बड़ी जीत पटियाला से कांग्रेस प्रत्‍याशी परनीत कौर ने 1 लाख 62 हजार से अधिक मतों से विजयी हुई हैं। बठिंडा से शिअद की हरसिमरत कौर बादल ने जीत दर्ज कर हैट्रिेक बनाई है। गुरदासपुर में भाजपा के सनी देयोल की बड़े अंतर से जीत हुई है। इस तरह सनी देयोल ने सियासी करियर की विजयी शुरूआत की है।

loksabha election banner

कांग्रेस को आठ और भाजपा व शिअद को 2-2 सीटों पर जीेत मिली, आप को एक सीट पर कामयाबी

इसके अलावा, जालंधर से कांग्रेस के संतोख सिंह, लुधियाना से कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू, आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के ही मनीष तिवारी जीते हैं। अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला, खडूर साहिब से कांग्रेस के ही जसबीर सिंह गिल (डिंपा) और हाेशियारपुर से भाजपा के सोमप्रकाश ने जीत दर्ज की है।

आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने संगरूर सीट पर कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्‍लों को 110211 वोटाें से हराया। यह भगवंत मान की संगरूर से दूसरी लगातार जीत है। फतेहगढ़ सीट पर कांग्रेस के अमर सिंह विजयी हुए हैं। उन्‍होंने शिअद के दरबारा सिंह को करीब 93898 वाेटों से हराया।  फरीदकोट सीट पर कांग्रेस के मोहम्‍मद सदीक विजयी हुए। उन्‍होंने शिअद के गुलजार सिंह रणीके को 83256 वाेटों से हराया पराजित किया

सुखबीर 1.98 लाख व परनीत 1.62 लाख से जीते, सनी देयोल की विजयी शुरुआत

संगरूर से आप के भगवंत मान, फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह और फरीदकोट से कांग्रेस के मोहम्‍मद सदीक निर्णायक बढ़त पर हैं। डाक मतों की गणना को अभी नहीं जोड़ जाने के कारण रिजल्‍ट घोषित नहीं किया गया है। किरण खेर चंडीगढ़ से 40 हजार से अधिक  मतों से  आगे हैं।

परनीत कौर की जीत के बाद पटियाला के मोती महल में जश्‍न का माहौल।

इससे पहले सुबह पंजाब की 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट की मतगणना शुरू हुई। राज्‍य में कांग्रेस 8 सीटों, शिअद दो सीटों, भाजपा तीन सीटों और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे रहे। मतगणना कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य की 13 लोकसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती 21 स्थानों पर हो रही है।

कौन कहां से जीता और आगे

पटियाला

परनीत कौर - कांग्रेस- जीत- वोट मिले: 532027

सुरजीत सिंह रखडा- शिअद- हारे - वोट मिले: 369309

जीत का अंतर- 162718

लुधियाना

रवनीत सिंह बिट्टू- कांग्रेस-जीत- वोट मिले:383795

सिमरजीत सिंह बैंस- लोक इंसाफ पार्टी- हार- वोट मिले: 307423

जीत का अंतर- 76372

फिरोजपुर

सुखबीर सिंह बादल- शिअद -जीत- वोट मिले: 633427

शेर सिंह घुबाया- कांग्रेस-हार- वोट मिले : 434577

जीत का अंतर- 198850

आनंदपुर साहिब

मनीष तिवारी - कांग्रेस- जीत- वोट मिले: 428045

प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा- शिअद- वोट मिले : 381161

जीत का अंतर- 46884

जालंधर

संतोख सिंह चौधरी- जीत- वाेट मिले: 385712

चरणजीत सिंह अटवाल- हार- वोट मिले- 366221

जीत का अंतर- 19491

गुरदासपुर

सनी देयाेल - भाजपा - जीत- वोट मिले: 558719

सुनील जाखड़- कांग्रेस- हार-  वोट मिले:476260

जीत का अंतर- 82459

बठिंडा

हरसिमरत कौर बादल- शि‍अद- जीत- वोट मिले: 492824

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग- कांग्रेस- हार- वोट मिले: 471052

जीत का अंतर- 21772

अमृतसर

गुरजीेत सिंह औजला- कांग्रेस - जीत- वोट मिले: 445032

हरदीप सिंह पुरी- भाजपा- हार-वोट मिले: 345406

जीत का अंतर- 99626

हा‍ेशियारपुर

सोमप्रकाश- भाजपा -जीत- वोट मिले: 421320

डॉ. राजकुमार चब्बेवाल- कांग्रेस- हार- वोट मिले: 372790

जीेत का अंतर- 48530

फतेहगढ़ साहिब

अमर सिंह-कांग्रेस- जीत- वोट मिले: 411651

दरबारा सिंह गुरु- शिअद- वोट मिले: 317753

जीत का अंतर- 93898

फरीदकोट

मोहम्‍मद सदीक- कांग्रेस- जीत- वोट मिले: 419065

गुलजार सिंह रणीके- शिअद- हार- वोट मिले: 335809

जीत का अंतर- 83259

संगरूर

भगवंत मान-आम आदमी पार्टी-जीत- वोट मिले:413561

केवल सिंह ढिल्‍लों- कांग्रेस- हार- वोट मिले: 303350

जीत का अंतर- 110211

खडूर साहिब

जसबीर सिंह गिल(डिंपा) - कांग्रेस- जीत- वोट मिले : 459710

बीबी जागीर कौर- शिअद- हार- वोट मिले :319137

जीत का अंतर- 140573

----------

जीत के बाद समर्थकों के बीच सुखबीर सिंह बादल

- 8.18 PM: पंजाब में पांच सीटों के रिजल्‍ट घाेषित कर‍ दिए  गए हैं। इसमें चार सीटें कांग्रेस और एक शिअद के हिस्‍से में गई हैं। शिअद के सुखबीर बादल ने फिरोजपुर से 199850 मतों से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को हराया।

- 8.07 PM: लुधियाना से कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने जीत हासिल की है। बिट्टू ने लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस को 76372 मतों से हराया है।

- 8.05 PM : जालंधर सीट का भी चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। यहां से कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी ने शिअद के चरणजीत सिंह अटवाल को 19491 से हराया है।

- 8.00 PM : आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष ने शिअद के प्राे. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 46884 मतों से हरा हरा दिया है।

- 6:10 PM: पटियाला से कांग्रेस की परनीत कौर 1 लाख 62 हजार 718 वोट से विजेता रही हैं। परनीत को अब तक 532027 वोट और रखड़ा को 369309 वोट मिले हैं।

- 5:50 PM:  चंडीगढ़ सीट से भाजपा के किरण खेर आगे चल रही हैं। उन्‍होंंने कांग्रेस के पवन बंसल पर 34883  पर बढ़त बनाई हुई है। किरण खेर को  अब तक 190489 और पवन बंसल को 155606 वोट मिले हैं।

- 5:46 PM: जालंधर से कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी 19,515 वोटो से विजयी रहे। उन्‍होंने अकाली-भाजपा गठबंधन के चरणजीत सिंह अटवाल को हराया।

जीत के बाद समर्थकों के बीच हरसिमरत कौर बादल।

- 5:34 PM: पटियाला से कांग्रेस प्रत्‍याशी और मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पत्‍नी की जीत लगभग तय है। उन्‍होंने शिअद के प्रत्‍याशी सुरजीत सिंह रखड़ा पर 162718 मतों की बढ़त बना ली है। परनीत को अब तक 532027 वोट और रखड़ा को 369309 वोट मिले हैं।

- 5:33 PM: गुरदासपुर सीट से भाजपा के सनी देयोल 77107 वोटों से आगे हैं। उनको अब तक 550766 वोट मिले हैं और 473659 वोट मिले हैं।

- 5:30 PM:  शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर से भारी जीत की ओर अग्रसर है। वह अब तक कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया पर 1 लाख 98 हजार 136 वोटों की बढ़त बना चुके हैं। बादल  को 631100 ओर घुबाया को 432964 वोट हासिल किए गए हैं।     

जीत के बाद समर्थकाें के बीच भगवंत मान।

Punjab Lok Sabha Election Result 2019 Live Updates

5:04PM:  बठिंडा में अब शिअद प्रत्‍याशी हरसिमरत कौर बादल जीत गई हैं। हरसिमरत कौर ने 21399 वोटों से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को हराया है। हरसिमरत कौर को 4 लाख 90 हजार 811वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमरिंदर राजा वडिंग को 4 लाख 69 हजार 412 वोट मिले हैं।

5:01 PM: फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह ने विजयी हुए हैा। वह शिअद के दरबारा सिंह गुरु से 93 हजार 558 वोटों से जीेते हैं। अमर सिंह 410171 और शिअद के दरबारा सिंह गुरु को 316613 वोट मिले हैं।

जालंधर में जश्‍न मनाते कांग्रेस समर्थक और खन्‍ना में जश्‍न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

4:39 PM: संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के भगवंत मान भी चुनाव जीत गए हैं। उन्‍होंने 1 लाख 7 हजार 679 वोटों से कांग्रेस के केवल सिंह ढि़ल्‍लों को हराया। भगवंत मान को 401701 वोट मिले और केवल सिंह ढिल्‍लों को 294022 वोट मिले। मान दूसरी बार संगरूर से सांसद बने हैं।    

3:58 PM:  बठिंडा क्षेत्र में मतगणना में अब शिअद प्रत्‍याशी हरसिमरत कौर बादल लगातार बढ़त बना रही हैं। हरसिमरत कौर की बढ़त अब 21912 वोटों की हो गई है। अब तक की मतगणना में हरसिमरत कौर को 4 लाख 90 हजार 628 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमरिंदर राजा वडिंग को 4 लाख 69 हजार 216 वोट मिले हैं।

3:44 PM: पटियाला से कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पत्‍नी व कांग्रेस प्रत्‍याशी परनीत कौर15448 मतों से आगे से आगे हैं। परनीत को अत तक 5 लाख 13 हजार 435 वोट मिले हैं। शिअद के सुरजीत सिंह रखडा़ काे 3 लाख 58 हजार 987 वोट प्राप्‍त हुए हैं।

3:41 PM: फिरोजपुर सीट पर शिअद के सुखबीर सिंह बादल भारी मतों से जीत के करीब हैं। उनकी कांग्रेस प्रत्‍याशी शेर सिंह घुबाया पर बढ़त 193368 वोट हो गई है।  सुखबीर बादल अब तक 611229 और  शेर सिंह घुबाया को 417861 वोट मिले हैं।

03:39 PM: गुरदासपुर सीट पर भाजपा के सनी देयोल भारी जीत की ओर अग्रसर है। सनी कांग्रेस के प्रत्‍याशी सुनील जाखड़ से 83492 वोटों से आगे हैं। सनी देयोल को अब तक 518136 वोट और सुनील जाखड़ 434645 वोट मिले हैं। 

02:55 PM: अमृतसर सीट पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी गुरजीत सिंह औजला को बड़ी बढ़त मिल गई है। औजला ने केंद्रीय राज्‍यमंत्री हरदीप सिंह पुरी से 95984 वोटों की बढ़त बना ली है। अब तक औजला काे 405634 और हरदीप 309650 वोट मिले हैं।

02:52 PM: बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल अब 19156 वोट से आगे हो गई हैं।

02:42 PM: बठिंडा में कड़ी टक्‍कर है। केंद्रीय मंत्री और शिअद प्रत्‍याशी हरसिमरत कौर बादल 16858 वोटों से आगे हैं। यहां से हरसिमरत कौर को अब तक 454491 और कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को 437633 वोअ मिले हैं।

02:21 PM: हाेशियारपुर संसदीय सीट पर भाजपा के उम्‍मीदवार सोमप्रकाश 45029 वोटों से आगे हैं। साेमप्रकाश को अब तक 401313 और डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को 356284 वोट मिले हैं।

02:12 PM: बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग 14252 वोटों से आगे हैं। परनीत कौर पटियाला सीट पर 129298 से आगे हैं।

02:05 PM: फिरोजपुर सीट से शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल भारी जीत की ओर अग्रसर हैं। सुखबीर बादल  को अब तक 180120 वोटों से आगे हैं। सुखबीर को अब तक 572538 और कांग्रेस के प्रत्‍याशी शेर सिंह घुबाया को 392418 वोट मिले हैं।

01:53 PM: गुरदासपुर में भाजपा के सनी देयोल को निर्णायक बढ़त मिल गई है। सनी अभी 77825 मतों से आगे हैं। सनी देयोल काे अब तक 444497 वोट और कांग्रेस के सुनील जाखड़ 366672 वोट मिले हैं।

01:41 PM: लुधियाना में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू को भी बड़ी बढ़त मिली है। बिट्टू 73,211 से आगे हैं। बिट्टू को 3,58,409 मत मिले हैं। यहां से लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत बैंस को 2,85,198 और शिअद के
महेश इंदर ग्रेवाल 2,81,239 वोट मिले हैं।

01:31 PM: फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह शिअद के दरबारा सिंह गुरु से 67253 से आगे हैं। अमर सिंह को 297681 वोट मिले हैं और दरबारा सिंह गुरु को 230428 वोट मिले हैं।

01:27 PM: फरीदकोट सीट से कांग्रेस के प्रत्‍याशी मोहम्‍मद स‍दीक 62 178 मतों से आगे हैं। सदीक को इअब तक 323376 वोट मिले हैं। शिअद के गुलजार सिंह रणीके को 261198 वोट मिले हैं।

01:17 PM: बठिंडा लोकसभा सीट पर कड़ी टक्‍कर दिख रही है। हरसिमरत कौर बादल यहां से अभी 10307 से आगे हैं।  हरसिमरत कौर को अब तक 346464 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को अब तक 336157 वोट मिले हैं1

01:09 PM: गुरदासपुर सीट पर भाजपा के सनी देयोल की बढ़त और मजबूत हाे गई है। सनी देयोल 68946 से आगे हैं। सनी देयोल को अब तक 385563 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्‍याशी सुनील जाखड़ को 316617 वोट प्राप्‍त हुआ है।

12:37 PM: संगरूर आप के भगवंत मान 50 हजार से अधिक मतों से आगे हो गए हैं।

12:32 PM: पटियाला से कांग्रेस प्रत्‍याशी व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ही पत्‍नी परनीत कौर ने भी बड़ी बढ़त बना ली है। परनीत कौर यहां से शिअद उम्‍मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा से 97820 मतों से आगे हैं। परनीत को अब तके 348622 और रखड़ा को 250802 वोट मिले हैं।

पटियाला में जश्‍न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

12:22 PM: फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह 36343 वोटों से आगे हैं। अब तक की मतगणना में अमर  सिंह को 2024467 वोट मिले हैं। शिअद के दरबारा सिंह गुरु को 166124 मत मिले हैं।

12:10 PM: बठिंडा लोकसभा सीट पर शिअद प्रत्‍याशी हरसिमरत कौर बादल को 10044 वोटों की बढ़त मिल गई है। हरिसिमरत कौर को 256871 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्‍याशी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को 207608 वोट मिले हैं।

11:59 AM: गुरदासपुर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी सनी देयोल को बड़ी बढ़त मिल गई है। वह कांग्रेस के सुनील जाखड़ से अ‍ब तक 49263 वोटों से आगे हैं। सनी को अब तक की मतगण्‍ना में 256871 मत मिले हैं। सुनील जाखड़ को 207608 वोट हासिल हुए हैं।

गुरदासपुर सीट से सनी देयोल को बढ़त मिलने के बाद पठानकोट में जश्‍न मनाते भाजपाई।

11:55 AM: रुझानों में बढ़त के बाद सनी देयोल के कहा कि बहुत खुश हूं।  सनी बोले, जनता ने ढाई किलो के हाथ को और भारी कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हक में रूझान आने से खुश हूं।

11.48 AM: फिराेजपुर सीट से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्‍याशी सुखबीर सिंह बादल को भारी बढ़त मिल गई है। सुखबीर यहां से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया से 73249 मतों से आगे हैं। सुखबीर को अब तक 260411 और घुबाया को 187162 मत मिले हैं।

11:38 AM: आनंदपुर साहिब सीट कांग्रेस उम्‍मीदवार मनीष तिवारी 16877 मताें से आगे हैं। मनीष तिवारी को 212448 मत मिले हैं। अकाली दल के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 195571 वोट मिले हैं।

11:32 AM:  अमृतसर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला यहां से 29612 मतों से आगे हो गए हैं। औजला को अब तक 146038 वोट मिले हैं। भाजपा के हरदीप सिंह पुरी को 116426 मत मिले हैं।

11:27 AM: हाेशियारपुर सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी साेमप्रकाश आगे हो गए हैं। वह 12806 वोटों से कांग्रेस के राजकुमार चब्बेवाल से आगे चल रहे हैं। अब तक साेमप्रकाश को 182406 और राजकुमार चब्बेवाल को 169600 वोट मिले हैं।  

11:15 AM: फतेहगढ़ साहिब सीट पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. अमर सिंह 25251 मताें से आगे हैं। डाॅ. अमर सिंह को 120090 मत मिले हैं और शिअद के दरबारा सिंह गुरु को 94839 मत मिले हैं।


11:08 AM: बठिंडा सीट पर शिअद प्रत्‍याशी हर‍सिमरत कौर बादल 6627 मतों से आगे हैं। उनको अब तक 153191 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्‍याशी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को 146564 वोट मिले हैं।

10:56 AM: गुरदासपुर सीट से भाजपा के सनी देयोल की बढ़त मजबूत हो गई है। सनी देयोल को अब तक 123813, कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 91626 मत मिले हैं।

10:53 AM: पटियाला सीट पर पांचवें राउंड में कांग्रेस की परनीत कौर 31289 वोट से आगे हैं।  परनीत कौर को 146123, शिअद से सुरजीत सिंह रखड़ा को 114834  और पीडीए के धर्मवीर गांधी को 39046 मत मिले हैं ।

10:52 AM: संगरूर में आप के भगवंत मान पहले स्थान पर हैं। वह कांग्रेस के उम्‍मीदवार केवल सिंह ढिल्‍लों से 28095 मतों से आगे हैं।
 

10:45 AM: अमृतसर सीट पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार गुरजीत सिंह औजला आगे चल रहे हैं। औजला 20269 वोटों से आगे हैं। अब तक औजला को 89863 और  भाजपा के प्रत्‍याशी हरदीप पुरी को 69594 वोट मिले हैं।

10:44 AM:  पटियाला सीट पर दूसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर 3288 वोट से आगे हैं।

10:42 AM : लुधियाना में कांग्रेस प्रत्‍याशी रवनीत सिंह बिट्टू 23563 वोटों से आगे चल रहे हैं। बिट्टू को अब तक 136867, लाेक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस को 113304 और शिअद के मोहिंदर सिंह ग्रेवाल को 108311 वोट मिले हैं1

10:33 AM: अमृतसर सीट पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार गुरजीत सिंह औजला आगे चल रहे हैं। औजला 18054 वोटों से आगे हैं। अब तक औजला को 85420 और  भाजपा के प्रत्‍याशी हरदीप पुरी को 67366 वोट मिले हैं।

10:29 AM: बठिंडा लोकसभा सीट से शिअद की हरसिमरत कौर बादल अब 5131 मतों से आगे हो गई हैं। हरसिमरत कौर को अब तक 91797 और कांग्रेस प्रत्‍याशर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को 86566 मत मिले हैं।
 

संगरूर में लोकसभा चुनाव में बढ़त के बाद भगवंत मान का अंदाज।

10:20 AM: संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी के भगवंत मान आगे चल रहे हैं। वह 22423 मतों से आगे चल रहे हैं। भगवंत मान को अब तक 69080 और कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्‍लों को 46557 वोट मिले हैं।

10:15 AM: गुरदासपुर सीट पर भाजपा के सनी देयोल की बढ़त लगातार मजबूत हो रही है। सनी देयोल को 67673 और कांग्रेस के सुनील जाखड 50984 मतों से आगे हैं।

10:13 AM: फिराेजपुर सीट से सुखबीर सिंह बादल दूसरे राउंड में 2589 मतों से आगे। पहले और दूसर राउंड को मिलाकर वह 3562 मताें से आगे हो गए हैं। दूसरे राउंड में सुखबीर सिंह बादल को 8933 वोट मिले हैं और कांग्रेस्र के शेर सिंह घुबाया को 6344  मिले हैं।
 

10:12 AM: लुधियाना सीट पर कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू 17 हजार से आगे हैं।

9:58 AM: जालंधर  लोकसभा सीट पर कांग्रेस के संतोख चौधरी 4880 वोटों से आगे चल रहे हैं।

9:52 AM: चंडीगढ़ सीट पर भाजपा की किरण खेर कांग्रेस के पवन बंसल से 2000 मतों से आगे हैं।

9:51 AM: फतेहगढ़ साहिब सीट पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. अमर सिंह आगे चल रहे हैं। मतगणना के पहले राउंड में कांग्रेस को 3971, शिअद के दरबारा सिंह गुरु को 1378 और आप के बनदीप सिंह दूलो को 666 मिले हैं।

9:44 AM: गुरदासपुर से भाजपा के सनी देयोल की बढ़त मजबूत होती दिख रही है। उनको 10502 की लीड मिली है। सनी देयोल को अब तक 27453 और कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 16951 मत मिले हैं।

9:37AM: लुधियाना में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू 11 हजार मत से आगे। अब तक बिट्टू को 51602, शिअद के मोहिंदर सिंह ग्रेवाल को 40036, सिमरजीत सिंह बैंस को 394345 मत मिले हैं।

9:34 AM: बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल की बढ़त 1300 हुई।

9:33 AM: आनंदपुर साहिब सीट पर कांग्रेस के मनीष तिवारी अकाली दल के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा से 2418 वोट से आगे।

9:32 AM: फिराेजपुर सीट से शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल 2125 मतों से आगे।

9:31 AM: अमृतसर कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला 2610 वोटों से आगे। यहां से केंद्रीय राज्‍यमंत्री हरदीप पुरी पीछे चल रहे हैं।

9:30 AM: बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल 277 वोट से आगे।

9:27 AM: गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सनी देयाेल 2267 मतों से आगे हैं। पठानकोट की तीन विस के पहले राउंड की गिनती में सनी देयोल 4474 और कांग्रेस प्रत्‍याशी सुनील जाखड़ 2207 मत मिले हैं।

9:23 AM: पटियाला सीट पर दूसरे चरण कांग्रेस की परनीत कौर करीब 591 वाेटों से आगे। परनीत को अब तक  मिली 3618 वोट। दूसरे स्थान पर अकाली बीजेपी उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा 3027, तीसरे स्थान पर नवां पंजाब पार्टी के डॉ. धर्मवीर गांधी 953 मत, चौथे स्थान पर आप पार्टी की नीना मित्तल 399 मत मिले हैं।

9:07 AM:  खडूर साहिब   से कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा 4 राउंड में 5874 वोटों से आगे चल रहे हैं।
गुरदासपुर में भाजपा के सनी देयोल 1400 से अधिक मतों से आगे। सनी को अब तक 5415 मत मिले हैं, और कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 3948 मत मिले हैं।

9:03 AM: आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी अब आगे हो गए हैं। अब तक तिवारी काे 12520 और अकाली दल के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा 12385 मत मिले हैं।

9:03 AM: लुधियाना में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू 4440 मतों से आगे हाे गए हैं। यहां शिअद के प्रत्‍याशी मोंहिंदर सिंह ग्रेवाल दूसरे स्‍थान पर हैं।

9:02 AM: खडूर साहिब सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा दो राउंड की मतगणना में 2801 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8:57 AM: होशियारपुर सीट पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ राज कुमार चब्बेवाल 150 मतों से आगे हुए। भाजपा के सोमप्रकाश पिछड़े।

8:55 AM: लुधियाना सीट से लिप प्रत्याशी सिमरजीत सिहं बैंस 304 मतों से आगे। कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू पीछे चल रहे हैं।

8:53 AM: पंजाब की छह सीटों के प्रारंभिक रूझानों में कांग्रेस तीन, भाजपा दो और शिअद एक सीट पर आगे।

8:50 AM: होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी सोम प्रकाश ने कांग्रेस प्रत्‍याशी पर 675 मतोंं से बढ़त बनाई।
8:49 AM: आनंदपुर से शिअद प्रत्याशी प्रेेेम सिंह चंदूमाजरा 593 मतों से आगे। कांग्रेस प्रत्‍याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी पीछे।
8.48 AM: गुरदासपुर में भाजपा प्रत्‍याशी व बॉलीवुड स्‍टार सनी देयोल आगे।

8.46 AM: खडूर साहिब में भी कांग्रेस आगे। कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा डाक मतों की गिनती में 721 मतों से आगे।

8.43 AM: पटियाला में कांग्रेस की परनीत कौर आगे हैं। वह करीब 2300 से अधिक मतों से आगे। परनीत कौर को अब तक 4685, शिअद के सुरजीत सिंह रखड़ा को 2326 और धर्मवीर गांधी 1400 और आप की नीना मित्तल को 386 मत मिले हैं।

8.36 AM: पंजाब के 13 सीटों और चंडीगढ़ सीट पर अब भी डाक मतों की गिनती हो रही है।

8.29 AM:  फरीदकोट के धर्मकोट लोकसभा क्षेत्र में पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्‍मद सदीक 594 वोट से आगे हैं पहले राउंड में कांग्रेस को 3938 और अकाली दल के प्रत्याशी को 3344 वोट मिले हैं।

8.15 AM: राज्‍य में विभिन्‍न मतगणना केंद्रों पर डाक मतों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हाे गई है। डाक मतों के बक्‍से कड़ी सुरक्षा में मतगणना केंद्रों पर लाए गए।

रूपनगर में डाक मतों को ले जाते कर्मचारी।

8.11 AM: पटियाला में अभी मतगणना नहीं शुरू हुई है। थोड़ी देर में शुरू होने की उम्‍मीद है।

8.05 AM: पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतगणना केंद्रों के बाहर बेहद कड़ी सुरक्षा है। मतगणना केंद्रों की ओर जाने वाले रास्‍तों को सील कर दिया गया है।

8.00 AM: मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले सर्विस वोटों की गिनती हो रही है।

7.56 AM: मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा। पुलिस के संग अर्द्ध सैनिक बलों ने संभाली कमान। मतगणना कर्मियों को कड़ी सुरक्षा में अंदर जाने दिया गया। उम्‍मीदवारों के एजेंटों को भी कड़ी जांज के बाद मतगणना हॉल में जाने दिया गया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.