Move to Jagran APP

पंजाब में मोर्चे पर डटी पोलिंग पार्टियां, 2.8 करोड़ मतदाता करेंगे 278 उम्मीदवारोंं के भाग्य का फैसला

पंजाब की सभी 13 व चंडीगढ़ की एक संसदीय सीट पर रविवार 19 मई को मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां रवाना होने लगी हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 12:53 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 09:22 PM (IST)
पंजाब में मोर्चे पर डटी पोलिंग पार्टियां, 2.8 करोड़ मतदाता करेंगे 278 उम्मीदवारोंं के भाग्य का फैसला
पंजाब में मोर्चे पर डटी पोलिंग पार्टियां, 2.8 करोड़ मतदाता करेंगे 278 उम्मीदवारोंं के भाग्य का फैसला

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब की सभी 13 व चंडीगढ़ की एक संसदीय सीट पर रविवार 19 मई को मतदान होगा। मतदान की लगभग सभी तैयारियां मुकम्मल कर दी गई हैं। पोलिंग पार्टियां मोर्चे पर डट गई हैं। पंजाब की 13 संसदीय सीटों के लिए कुल 278 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 24 महिलाएं हैं। होशियारपुर (अजा) संसदीय सीट से सबसे कम 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अमृतसर से सबसे ज्यादा उम्मीदवार 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में कुल 23,213 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अर्धसैनिक बलों के 30,000 और पंजाब पुलिस के 75,000 जवान तैनात किए गए हैं।

loksabha election banner

गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर (अजा), होशियारपुर (अजा), आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब (अजा), फरीदकोट (अजा), फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला व चंडीगढ़ में सातवें चरण में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इनमें 9 सामान्‍य श्रेणी और 4 सीटें  जालंधर, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब और फरीदकोट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। पंजाब में कुल 2,08,92,674 मतदाता हैं, जिनमें से 1,10,59,828 पुरुष मतदाता; 98,32,286 महिला मतदाता और 560 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। 

वहीं चंडीगढ़ में कुल 36 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 9 महिलाएं हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 597 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6,46,084 मतदाता हैं, जिनमें 3,41,640 पुरुष मतदाता हैं; 3,04,423 महिला मतदाता और 21 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। 

719 बूथ संवेदनशील और 509 अतिसंवेदनशील

शांतिपूर्ण मतदान के लिए पंजाब में कुल 23,213 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 6819 शहरी और 16,394 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। 719 पोलिंग बूथों को संवेदनशील और 509 पोलिंग बूथों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। प्रशासन की ओर से यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा के प्रबंध चाक चौबंद

मतदान से पहले जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। जिलों के सभी एंट्री-प्वाइंट्स सील कर दिए गए हैं। साथ ही, शहर के एंट्री प्वाइंट्स पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। मतदान में किसी किस्म की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सभी आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखने के साथ गाड़ियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। दूसरी ओर आज शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों को संबंधित पोलिंग बूथ के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

अटवाल सबसे उम्रदराज

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों से भाग्य आजमा रहे 278 उम्मीदवारों में जालंधर से अकाली दल-भाजपा प्रत्याशी चरनजीत सिंह अटवाल सबसे उम्रदराज हैं। उनकी उम्र 82 वर्ष है। वहीं, चार आजाद उम्मीदवार सबसे कम आयु के हैं। पटियाला से ऋषभ शर्मा, गुरदासपुर से परमप्रीत सिंह, अमृतसर से गौतम और शुभम कुमार मात्र 25 वर्ष के हैं।

कहां कितने मतदाता

संसदीय क्षेत्र का नाम पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
गुरदासपुर 849761 745479 44 1595284
अमृतसर 801639 766178 58 1507875
खडूर साहिब 867895 770874 73 1638842
जालंधर 843598 773400 20 1617018
होशियारपुर 832025 765445 30 1597500
आनंदपुर साहिब 889506 809328 42 1698876
लुधियाना 903624 779630 71 1683325
फतेहगढ़ साहिब 799731 703099 31 1502861
फरीदकोट 818244 723690 37 1541971
फिरोजपुर 862955 755429 35 1618419
बठिंडा 861387 760264 20 1621671
संगरूर 814856 714551 25 1529432
पटियाला 914607 824919 74 1739600
चंडीगढ़ 3,41,640 3,04,423 21 6,46,084

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.