Move to Jagran APP

पंजाब में हिंसक घटनाओं के बीच 65.84 फीसद वोटिंग, चंडीग़ढ़ में 70.62 प्रतिशत मतदान

पंजाब और चंडीगढ़ में मतदान में क्रमश 65.84 फीसद और 63.57 प्रतिशत मतदान हुआ। पंजाब में कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं हुईं। इनमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गई और 14 घायल हो गए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 09:38 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 09:38 AM (IST)
पंजाब में हिंसक घटनाओं के बीच 65.84 फीसद वोटिंग, चंडीग़ढ़ में 70.62 प्रतिशत मतदान
पंजाब में हिंसक घटनाओं के बीच 65.84 फीसद वोटिंग, चंडीग़ढ़ में 70.62 प्रतिशत मतदान

चंडीगढ़, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 में पंजाब और चंडीगढ़ में रविवार को कई जगह हिंसा की घटनाओं के मतदान संपन्‍न हो गया‍। पंजाब में मतदाताओं ने 13 लोकसभा सीटों पर 24 महिलाओं सहित 278 उम्‍मीदवारों की तकदीर ईवीएम में बंद कर दी। चंडीगढ़  सीट पर मतदाता नौ महिलाओं सहित 36 उम्मीदवारों के भाग्‍य का फैसला वोटरों ने किया। पंजाब में 65.84 फीसद वोटिंग हुई। चंडीगढ़ में 70.62 फीसद मतदान हुआ। पिछले चुनाव में पंजाब में 70.89 फीसद मतदान हुआ था।

loksabha election banner

पंजाब और चंडीगढ़ में सातवें और अंतिम चरण के मतदान में मतदारन हुआ। राज्‍य में हिंसक घटनाओं में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई और करीब 14 लोग घायल हो गए। तलवंडी साबो में कांग्रेस और शिअद कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के बाद बवाल मच गया। शिअद के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। शिअद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस के बठिंडा देहाती प्रधान खुशवाज जटाना ने यहां स्‍कूल के बाहर बने शिअद के पाेलिंग कैंप पर फायरिंग कर दी। इसके बाद हंगामा हाे गया। फायरिंग में एक व्‍यक्ति घायल हो गया।

 तरनतारन में झड़प में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, अन्‍य स्‍थानों पर नौ घायल, तलवंडी साबो में चलीं गोलियां

तलवंड़ी साबो में फायरिंग के विरोध में शिअद कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में स्‍कूल के मेन गेट को जाम कर दिया। इससे स्‍कूल के अंदर बनाए गए बूथ पर मतदान करीब डेढ़ घंटे तक रुका रहा। बाद में  कांग्रेस के बठिंडा देहाती के प्रधान खुशवाज जटाना सहित 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। शिअद कार्यकर्ताओं का कहना है कि खुशवाज  मतदान के दौरान कुछ लोगों के साथ स्‍कूल में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर बन शिअद के कैंप के पास पहुंचे। जटाना ने वहां एक के बाद एक सात गोलियां चलाईं। उनके साथ आए लोगों ने वहां तोड़फोड शुरू कर दी और कुर्सियों आदि तोड़ दीं।

तलवंडी साबो में फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस। दाएं- स्‍कूल के गेट में धंसी गाेली।

इसके बाद अकाली कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और स्‍कूल के गेट के बाहर धरना देकर बैठ गए। इस कारण डेढ़ घंटे तक मतदान रुका रहा। बाद में जटाना सहित 11 लोगाें का नामजद करते हुए मामला दर्ज किया गया। 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इसेे बाद अकाली कार्यकर्ता शांत हुए और मतदान दोबारा शुरू हुआ।

तलवंडी साबो में फायरिंग के बाद हालात।

पंजाब के 13 लाेकसभा क्षेत्रों और चंडीगढ़ में गर्मी के बावजूद मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। बठिंडा के तलवंडी साबो में भी हिंसा हुई। यहां वार्ड नंबर 8 में अकाली व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। अकाली नेता जालौर सिंह घायल बताया जा रहा है। आरोप है कि कांग्रेसियों द्वारा गोली चलाई गई। इस दौरान दोनों दलों के समर्थकों ने वहां जमकर तोड़फोड़ की और कुर्सियां तोड़ दी।

तलवंडी साबो में प्रदर्शन करतीं शिअद की महिला वर्कर्स।

बठिंडा के तलवंडी साबो में शिअद व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, गाेलियां भी चलीं

खडूर साहिब लाेकसभा क्षेत्र के तरनतारन के गांव सरली में मतदान के दौरान झड़प में एक युवक की मौत हो गई। मारा गया युवक कांग्रेस समर्थक बताया जाता है। वहीं सगरूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुटों में झड़प हो गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाेशियाारपुर में कांग्रेस और भाजपा में भिड़ंत हो गई। इसमें भी कुछ लोग घायल हो गए। फरीदकोट के गांव कांगड़ में शिअद कार्यकर्ताओं पर हमले हुआ। इस घटना में दो लोग घायल हाे गए। गांव कांगड़ में पूर्व मंत्री मलूका की गाड़ी पर पथराव किया गया। इसमें मलूका बाल-बाल बच गए। उधर फिरोजपुर के गांव रमे वाला में वोट डालने जा रहे नंबरदार पर हमला कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

तरनतारन में कांग्रेस समर्थक की मौत, संगरूर में झड़प में चार घायल, फरीदकोट व फिराेजपुर में भी हिंसा

कई जगह मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं तो कुछ जगहों पर अभी कम संख्‍या में वोटर आए। कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें भी आईं। इस वजह से मतदान शुरू होने में देरी हुई। मतदान के लिए कडी़ सुरक्षा की गई थी। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और छह बजे के बाद भी जारी रहा।

संगरूर में चुनावी हिंसा में घायल शिअद कार्यकर्ता। साथ में पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका।

राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के 30 हजार और पंजाब पुलिस के 72 हजार जवान तैनात किए गए थे।

पंजाब में सबसे कम होशियारपुर (अजा) संसदीय सीट से सबसे कम आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। अमृतसर से सबसे ज्यादा उम्मीदवार 30 उम्मीदवार चुनाव लड़े। राज्य में कुल 23,213 मतदान केंद्र बनाए गए थे। गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर (अजा), होशियारपुर (अजा), आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब (अजा), फरीदकोट (अजा), फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला व चंडीगढ़ में सातवें चरण में शाम 6 बजे तक मतदान हुआ।

पंजाब और चंडीगढ़ में वोटिंग

चंडीगढ़ -               70.62 फीसद

गुरदासपुर-             69.36 फीसद

अमृतसर-               56.34 फीसद

खडूर साहिब-          64.12 फीसद

जालंधर-                63.02 फीसद

होशियारपुर-            61.69 फीसद

आनंदपुर साहिब-     63.83 फीसद

लुधियाना-               62.14 फीसद

फतेहगढ़ साहिब-      65.68 फीसद

फरीदकोट-               63.23 फीसद

फिरोजपुर-              72.30 फीसद

बठिंडा-                    74.10 फीसद

संगरूर-                   72.04 फीसद

पटियाला-                  67.77 फीसद

गुरदासपुर में मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता।

मतदान में बठिंडा टाॅप

मतदान में बठिंडा, फिरोजपुर, संगरूर व गुरदासपुर क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे नंबर रहे। बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल, फिरोजपुर से सुखबीर बादल, संगरूर से भगवंत मान और गुरदासपुर से सुनील जाखड़ व सनी देयोल जैसे बड़े चेहरे मैदान में हैैं। अमृतसर सबसे पीछे रहा, जबकि पांचवें नंबर पटियाला रहा जहां से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर मैदान में हैैं। 

-------

दिल का दौरा पडऩे से पोलिंग एजेंट की मौत

आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र के तहत नवांशहर के गांव शाहपुर पट्टी में मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट बलबीर सिंह की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। इस वजह से कुछ देर तक यहां पोलिंग का काम प्रभावित हुआ। वह बूथ नंबर 146 पर तैनात थे। मतदान शुरू होने पर वह ठीक थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक उनके सीने में दर्द शुरू हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.