Move to Jagran APP

हरियाणा में लोकतंत्र के यज्ञ में 1.80 करोड़ मतदाता डालेंगे आहुति, पोलिंग दल मोर्चे पर रवाना

हरियाणा में Loksabha Election 2019 केे मतदान के लिए तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। जिलों से पोलिंग पार्टियां रवाना होने लगी हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 01:10 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 02:38 PM (IST)
हरियाणा में लोकतंत्र के यज्ञ में 1.80 करोड़ मतदाता डालेंगे आहुति, पोलिंग दल मोर्चे पर रवाना
हरियाणा में लोकतंत्र के यज्ञ में 1.80 करोड़ मतदाता डालेंगे आहुति, पोलिंग दल मोर्चे पर रवाना

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में Loksabha Election 2019 केे मतदान के लिए तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। जिलों से पोलिंग पार्टियां रवाना होने लगी हैं। राज्य में 1 करोड़ 80 लाख 56 हजार 896 मतदाता 223 प्रत्‍याशियों की तकदीर को फैसला करेंगे। मतदान के लिए राज्य में कुल 19433 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हाेगा अोर शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 23 मई को होगी।

prime article banner

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि 23 अप्रैल, 2019 को प्रकाशित संशोधित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 80 लाख 56 हजार 896 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 5 हजार 859 सर्विस वोटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 97 लाख 16 हजार 516 पुरुष मतदाता, 83 लाख 40 हजार 173 महिला मतदाता और 207 ट्रांसजेडर मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि 31 जनवरी, 2019 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार 1 करोड़ 74 लाख 48 हजार 293 मतदाता थे, जिनमें 93046 सर्विस वोटर शामिल थे। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा चलाई गई विभिन्न स्वीप गतिविधियों के परिणामस्वरूप 31 जनवरी के बाद 6 लाख 8 हजार 603 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं।

31 जनवरी, 2019 तक प्रदेश में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 1 लाख 40 हजार थी। स्वीप कार्यक्रमों के चलते युवाओं में जागरूकता आने के कारण 1 लाख 60 हजार नए मतदाता जुड़े हैं, जिससे 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3 लाख हो गई है। यह दर्शाता है कि युवाओं में लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार के प्रति कितना जोश है।

उन्होंने बताया कि नई सूची के अनुसार 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 38.96 लाख, 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के 44.38 लाख, 40 से 49 वर्ष आयु वर्ग के 35.46 लाख, 50 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 27.86 लाख, 60 से 69 वर्ष आयु वर्ग के 17.31 लाख, 70 से 79 वर्ष आयु वर्ग के 8.27 लाख और 80 वर्ष आयु से अधिक 4.27 लाख मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 19433 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 19425 रेगुलर और 8 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5502 और ग्रामीण क्षेत्र में 13931 मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र में 2045 मतदान केंद्र, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 1819, सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 1912, हिसार लोकसभा क्षेत्र में 1751, करनाल लोकसभा क्षेत्र में 2003, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 1771, रोहतक लोकसभा क्षेत्र में 1876, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 1968, गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र में 2250 और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 2038 मतदान केंद्र हैं।

 कहां कितने मतदाता

अंबाला

  • कुल मतदाता 18 लाख 53 हजार 577
  • पुरुष 9 लाख 90 हजार 603
  • महिला 8 लाख 62 हजार 944
  • ट्रांसजेडर 30

कुरुक्षेत्र

  • कुल मतदाता 16 लाख 57 हजार 335
  • पुरुष 8 लाख 82 हजार 798
  • महिला 7 लाख 74 हजार 525
  • ट्रांसजेंडर 12

सिरसा

  • कुल मतदाता 8 लाख 3 हजार 353
  • पुरुष 9 लाख 59 हजार 26
  • महिला 8 लाख 44 हजार 316
  • ट्रांसजेडर 11

हिसार

  • कुल मतदाता 16 लाख 31 हजार 809
  • पुरुष 8 लाख 82 हजार 418
  • महिला 7 लाख 49 हजार 383
  • ट्रांसजेडर 8

करनाल

  • कुल मतदाता 19 लाख 4 हजार 193
  • पुरुष 10 लाख 19 हजार 227
  • महिला 8 लाख 84 हजार 941
  • ट्रांसजेंडर 25

सोनीपत

  • कुल मतदाता 15 लाख 92 हजार 610
  • पुरुष 8 लाख 66 हजार 353
  • महिला 7 लाख 26 हजार 230
  • ट्रांसजेंडर 27

रोहतक

  • कुल मतदाता 17 लाख 37 हजार 133
  • पुरुष 9 लाख 37 हजार 701
  • महिला 7 लाख 99 हजार 422
  • ट्रांसजेंडर 10

भिवानी-महेंद्रगढ़

  • कुल मतदाता 16 लाख 54 हजार 367
  • पुरुष 8 लाख 89 हजार 989
  • महिला 7 लाख 64 हजार 366
  • ट्रांसजेंडर 12

गुरुग्राम

  • कुल मतदाता 21 लाख 50 हजार 668
  • पुरुष 11 लाख 45 हजार 459
  • महिला 10 लाख 5 हजार 174
  • ट्रांसजेंडर 35

फरीदाबाद

  • कुल मतदाता 20 लाख 71 हजार 851
  • पुरुष 11 लाख 42 हजार 942
  • महिला 9 लाख 28 हजार 872
  • ट्रांसजेंडर 37

गर्मी है, सुबह ही पहुंच जाएं वोट देने

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदाताओं को सलाह दी कि वे सुबह-सुबह मतदान करने पहुंच जाएं। अगर देर से जाते हैं तो गर्मी से बचाव के लिए सिर पर टोपी, गीला कपड़ा या तोलिया रखें। मतदान के दिन शाम छह बजे तक जो व्यक्ति मतदान केंद्र पर पंक्ति में आकर खड़ा हो जाएगा, उसका मतदान जरूर कराया जाएगा।

डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि उम्मीदवार या उसके चुनावी एजेंट द्वारा मतदाताओं को वाहनों से पोलिंग बूथ तक लाने और छोडऩे को भ्रष्ट आचरण माना जाएगा। इसके लिए 500 रुपये तक जुर्माना लग सकता है। किसी वाहन में कोई व्यक्ति हथियार के साथ मिला तो गाड़ी जब्त कर ली जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं को गाड़ी से लाने और वापस ले जाने वाले वालंटियरों की तैनाती कर दी गई है। दिव्यांग मतदाताओं को बिना लाइन में लगे ही सीधा मतदान कराया जाएगा। वरिष्ठï नागरिकों को भी तवज्जो दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 मई को मतदान के दृष्टिगत सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में लगे कर्मचारियों के लिए 'पेड हॉलिडे' अधिसूचित किया गया है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.