Move to Jagran APP

Puducherry Assebbly Election 2021: भाजपा देगी पुडुचेरी में मछुआरों को छह हजार भत्ता, 2.5 लाख नौकरियों का वादा

भाजपा पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के अपने संकल्प पत्र में लोकलुभावन वादों की झड़ी लगा दी है। पार्टी ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आई तो युवाओं के लिए 2.5 लाख नई नौकरियां सृजित करेगी।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 07:05 PM (IST)
Puducherry Assebbly Election 2021: भाजपा देगी पुडुचेरी में मछुआरों को छह हजार भत्ता, 2.5 लाख नौकरियों का वादा
पुड्डुचेरी में उच्च शिक्षा लेने वाली लड़कियों को मुफ्त में स्कूटी देने का वादा (फोटो: आईएएनएस)

पुडुचेरी, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के अपने संकल्प पत्र में लोकलुभावन वादों की झड़ी लगा दी है। पार्टी ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आई तो युवाओं के लिए 2.5 लाख नई नौकरियां सृजित करेगी। साथ ही सभी मछुआरों को हर साल छह हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, उच्च शिक्षा लेने वाली लड़कियों को मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी।

loksabha election banner

पु़डुचेरी के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह ने जारी किया। सीतारमण ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र 'न्याय' की बात करता है। इसे पत्र को जनता के सुझाव लेकर तैयार किया गया है। हम एसी कमरों में बैठकर संकल्प पत्र तैयार नहीं करते हैं। लोग देखेंगे कि मोदी जी अपने सभी वादों को पूरा कर रहें हैं।

पुडुचेरी में मछुआरों को छह हजार भत्ता

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पीएम-किसान योजना के तहत हर साल किसानों को दो हजार रुपये भी देने का वादा किया है। पुडुचेरी में पांच साल की जल सुरक्षा योजना भी शुरू की जाएगी। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत समग्र पशुधन विकास केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। सड़क किनारे मछली बेचने वाले मछुआरों के लिए भाजपा ने पांच हजार से आठ हजार रुपये का भत्ता देने की योजना है। यह भत्ता मछुआरों को तब दिया जाएगा जब मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा होगा या फिर ऐसी ही कोई और दिक्कत होगी। फाइबर की नाव बनाने, डीजल और कोल्ड स्टोरेज के लिए भी सब्सिडी की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, भाजपा ने संकल्प लिया है कि वह सत्ता में आई तो सभी मंदिरों की जमीनों से अतिक्रमण हटवाएंगे। इतना ही नहीं, मंदिरों की मरम्मत और पुनरुद्धार के लिए अलग से एक कोष बनाया जाएगा।

पुडुचेरी की तीस विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को चुनाव

भाजपा ने क्षेत्र में नए औद्योगिक क्षेत्र और निवेश नीतियां भी लाने का वादा किया है। पार्टी ने पांच सालों में किसानों की आय दोगुनी करने, डेयरी और दुग्ध उत्पादन को भी दोगुना करने का संकल्प लिया है। भाजपा ने इस केंद्र शासित प्रदेश के लिए दसवीं और बारहवीं के लिए अलग से बोर्ड बनाने का भी संकल्प लिया है। यह पुडुचेरी एजुकेशन बोर्ड स्थापित करेगी। इसके अलावा, नया युवा कल्याण और खेल बोर्ड बनाने का भी वादा किया है। भाजपा ने स्टार्ट अप पुडुचेरी फंड बनाने का भी संकल्प लिया है। इसके तहत लाभार्थियों को 25 लाख रुपये तक का सस्ता कर्ज मिलेगा। भाजपा सत्ता में आने पर स्थानीय छात्रों को सरकारी और निजी कालेजों में तीस प्रतिशत तक का आरक्षण देगी। उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी की तीस विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को चुनाव होने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.