Mizoram election 2018: मिजोरम विधानसभा मतदान खत्म, 75 फीसदी हुई वोटिंग
राज्य में सरचिप सीट पर सबसे ज्यादा 81फीसदी मतदान हुआ। यहां से राज्य के मुख्यमंत्री ललथनहवला चुनाव लड़ रहे हैं।
अइजोल,पीटीआइ। मिजोरम में आज विधानसभा के सभी 40सीटों पर मतदान हुआ। इस मतदान में 75 फीसदी वोटिंग हुई, जिसमें 7.70 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मिजोरम के मुख्य चुनाव आयुक्त आशीष कुंद्रा ने बताया कि राज्य में सरचिप सीट पर सबसे ज्यादा 81 फीसदी मतदान हुआ। यहां से राज्य के मुख्यमंत्री ललथनहवला चुनाव लड़ रहे हैं। कुंद्रा ने बताया कि त्रीपुरा से सटे ममित जिले के कान्मुंह गांव में ब्रू समुदाय के मतदान किया। यहां 3बजे तक वोटिंग हुई। इस सीट पर 52फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा बाकी पूरे राज्य में 4 बजे तक वोटिंग हुई।
मिजोरम के मुख्य चुनाव आयुक्त ने स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए यहां के लोगों को बधाई दिया और मिजो सीविल सोसाइटी व यंग मिजो असोसीएशन का शुक्रियादा किया। उन्होंने कहा कि इन सभी ने चुनाव आयुक्त का हर संभव मदद किया।
बता दें कि कुंद्रा को एस.बी शसांक की जगह तकरीबन 15दिन पहले ही चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। त्रिपुरा के पुनर्वास केन्द्रों में रह रहे मिजोरम के ब्रू समुदाय के मतदाताओं को त्रिपुरा से ही मताधिकार का इस्तेमाल करने की शशांक द्वारा पैरवी करने के बाद मिजोरम के सामाजिक संगठनों ने इसके विरोध में मु उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। इसके बाद आयोग ने आशीष कुंद्रा को नया सीईओ की नियुक्ति का फैसला किया था।