मिजोरम चुनावः हेमंत शर्मा बोले- सरकार से ज्यादा भाजपा का छवि बनाने पर जोर
असम के मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी छवि बनाने पर जोर देगी न कि चुनाव जीतने पर।
By Vikas JangraEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 10:17 AM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 10:17 AM (IST)
गुवाहाटी, एजेंसी। असम के मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी छवि बनाने पर जोर देगी न कि चुनाव जीतने पर। बिस्वा ने कहा, 'हम राज्य में बहुत बड़ी पार्टी नहीं हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यहां कांग्रेस और मिजो नेशनल फ्रंट में कड़ा मुकाबला है। हम अपनी छवि बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार बनाने से ज्यादा राज्य में हम भाजपा को बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता है कि राज्यभर में हमारे पास उम्मीदवार हों।'
राज्य में भाजपा की सीमित उपस्थिति को स्वीकारते हुए शर्मा ने आगे कहा, 'मिजोरम की कांग्रेस का संविधान, दिल्ली वाली कांग्रेस से अलग है। पहली बार हमने राज्य में 40 उम्मीदवारों को उतारा है।' बता दें कि मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान होना है। कुल 209 उम्मीदवार मिजोरम विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से कांग्रेस के 40, मिजो नेशनल फ्रंट भी करीब इतनी ही सीटों पर मुकाबला कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें