Maharashtra Elections 2019: सनी देओल ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान, पुणे में किया रोड शो
Maharashtra Elections 2019 सनी देओल ने पुणे के हादपसर निर्वाचन क्षेत्र (Hadapsar constituency) में रोड शो किया।
हादपसर (पुणे), एएनआइ। दिग्गज अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल (Sunny Deol) ने महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra assembly election 2019) के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। सनी देओल ने मंगलवार को पुणे के हादपसर निर्वाचन क्षेत्र (Hadapsar constituency) में रोड शो किया।
Veteran actor and BJP MP Sunny Deol held roadshow in Hadapsar constituency in Pune #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/w8RG6tNBLQ
— ANI (@ANI) October 15, 2019
इससे पहले मंगलवार को ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं पर ज्यादा फोकस किया है। इस दौरान भाजपा ने चुनाव को लेकर थीम सॉन्ग भी जारी किया।
संकल्प पत्र 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने अगले पांच सालों के दैरान 1 करोड़ नौकरियां देना का वादा किया है। इसके अलावा किसानों को 12 घंटे से अदिक बिजली देने की बात कही है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी सावरकर और सावित्रि बाई फुले को भारत रत्न देने की वकालत की है।
बता दें कि महाराष्ट्र के साथ-साथ हरियाणा में भी 21 अक्टूबर को चुनाव होगा, जबकि 24 अक्टूबर को दोनों राज्यों के नतीजे आएंगे। महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। शिवसेना और भाजपा का गठबंधन है, लेकिन दनों पार्टियों ने अलग-अलग घोषणा पत्र जारी किए हैं।
फिलहाल 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के 122, शिवसेना के 63, कांग्रेस के 42 और एनसीपी के 41 सदस्य हैं। बाकी सीटें छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में गई थीं। 2014 के चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने मिलकर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई थी।