शिवेसना को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री पद के लिए आदित्य ठाकरे को स्वीकार करना होगा- रामदास आठवले
केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) प्रमुख रामदास आठवले कहा कि शिवेसना को आदित्य ठाकरे को उप - मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) पद के लिए स्वीकार करना चाहिए।
महाराष्ट्र, एएनआइ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी -शिवसेना की जीत के बाद राज्य में मुख्यमंत्री और उप- मुख्यमंत्री पद की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) प्रमुख रामदास आठवले ने भाजपा पर राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए हो रही रार को लेकर कटाक्ष किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि शिवसेना को आदित्य ठाकरे को उप- मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) पद के लिए स्वीकार कर लेना चाहिए, हालांकि इसको भाजपा स्वीकार नहीं कर पाएगी।
न्यूज एजेंसी एएनआइ को उन्होंने बताया कि अगले 5 सालों तक अब शिवेसना को आदित्य ठाकरे को डिप्टी सीएम मान लेना चाहिए और मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडनवीस को बना लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा- शिवेसना गठबंधन से जनता उनके साथ है। एनडीए को इस चुनाव में ज्यादा सीट नहीं मिल पाई। इसके अलावा कहा कि भाजपा की तरफ से राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार उतारने की बात कही जा रही है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवेसना के गठबंधन के बाद से राज्य में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री बनाने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इससे पहले शिवेसना ने अपने बयान में कहा था कि ढाई साल तक शिवेसना की तरफ से राज्य में मुख्यमंत्री पद पर रहेगा वहीं अगले ढाई साल तक के लिए भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद का दावेदार होगा। इसके बाद से ये बहस काफी गर्म हो गई थी। आपको बता दें कि भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में 105 और शिवेसना को 56 सीटें मिली थी। इस पूरे विषय पर रामदास आठवले ने दोनों पक्षों से बात करने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: आप भी कर सकते हैं सियाचिन ग्लेशियर की सैर, जानें क्या मिलेगी सुविधाएं, क्या होंगी चुनौतियां
यह भी पढ़ें:बोरवेल में फंसे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, ड्रिलिंग कर बनाया जा रहा रास्ता
यह भी पढ़ें: कारगर सियासी हथियार है डिप्टी CM पद, दुष्यंत चौटाला हरियाणा के छठे उपमुख्यमंत्री