Maharashtra Assembly Polls 2019: कांग्रेस नेता संजय निरुपम को रामदास अठावले ने दिया RPI में शामिल होने का न्यौता
Maharashtra Assembly Polls 2019 RPI के नेता रामदास अठावले ने कांग्रेसी नेता के बागी तेवर देखते हुए उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
मुंबई, जेएनएन। Maharashtra Assembly Polls 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले टिकट बंटवारे को लेकर वरिष्ठ नेता संजय निरुपम की नाराजगी ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। निरुपम ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाये, उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बहुत खामियां हैं। कांग्रेस नेता ने ये भी बयान दे डाला कि वह अब ज्यादा दिन तक कांग्रेस में नहीं रह पाएंगे।
वरिष्ठ नेता के ऐसे तेवरों को देखते हुए केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता रामदास अठावले ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने की पेशकश कर दी। अठावले ने इस बारे में कहा कि मेरे हिसाब से वरिष्ठ नेता संजय निरुपम को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो जाना चाहिये। भाजपा और शिवसेना में तो पहले ही नेताओं का जमावड़ा है। अगर वे ऐसा करने के इच्छुक हैं तो ये उनके लिए एक अच्छा प्रयोग होगा। मैं संजय निरुपम कको अपनी पार्टी में आने के लिए आमंत्रित करता हूं, यहां उनका और उनके अनुभव को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
गौरतलब है कि संजय निरुपम ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा था कि विधानसभा चुनाव में उन्हें कोई भूमिका नहीं सौपी गयी है। टिकट बंटवारे के दौरान उनके निर्णयों को कोई अहमियत नहीं दी गयी है। कांगे्रस उनके खिलाफ षडयंत्र रच रही है। कांग्रेस अब दोषयुक्त हो चुकी है। वरिष्ठ नेता ने स्वयं को चुनाव प्रचार अभियान में भाग न लेने का भी एलान किया था, साथ ही ये भी कहा था कि कुछ सीटों को छोड़ अन्य सीटों पर कांग्रेस की जमानत भी जब्त हो जाएगी।
Aarey Forest: भाजपा पर बरसे आदित्य कहा, पेड़ों को काटना शर्मनाक