Move to Jagran APP

Maharastra Assemly Election 2019: संजय निरुपम का ट्वीट, पूछा - राहुल की रैली में कहां था निकम्मा ?

Maharastra Assemly Election 2019 संजय निरुपम ने राहुल गांधी की रैली में अपनी अनुपस्थिति पर सफाई देते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि राहुल को इस बारे में जानकारी थी।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 01:27 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 01:46 PM (IST)
Maharastra Assemly Election 2019: संजय निरुपम का ट्वीट, पूछा - राहुल की रैली में कहां था निकम्मा ?
Maharastra Assemly Election 2019: संजय निरुपम का ट्वीट, पूछा - राहुल की रैली में कहां था निकम्मा ?

मुंबई, एएनआइ। Maharastra Assemly Election 2019, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में रार थमता नहीं दिखा रहा है। पार्टी से नाराज चल रहे नेता संजय निरुपम राहुल गांधी की रैली में अपनी अनुपस्थिति पर सफाई देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने विवादित टिपण्णी कर दी। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा कि राहुल की रैली में निकम्मा कहा था? निरुपम ने ट्वीट कर सफाई देते हुए कहा कि वे व्यस्तता के कारण राहुल गांधी की रैली में नहीं आ सके। राहुल को इस बारे में जानकारी थी।

loksabha election banner

उन्होंने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी की मुंबई रैलियों में मेरी अनुपस्थिति के बारे में अटकलें और संदेह निरर्थक हैं। एक महत्वपूर्ण पारिवारिक समारोह के कारण, मैं पूरे दिन, बल्कि देर रात तक बहुत व्यस्त था। उन्हें पहले से सूचित कर दिया था। लेकिन निकम्मा अनुपस्थित क्यों था?

किसे कहा निकम्मा

यह वाक्या तब हुआ है जब पार्टी ने एक नाम को खारिज कर दिया जो उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव के लिए सुझाया था।हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि उन्होंने किसे निकम्मा कहा। लेकिन, कहा जा रहा है कि, उन्होंने यह विवादित टिपण्णी अपने साथी नेता मिलिंड देवड़ा को लेकर की। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस प्रमुख के रूप में निरुपम की जगह ली थी।

राहुल उनके नेता हैं

उल्लेखनीय रूप से, निरुपम ने पहले कहा था कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। निरुपम ने अपने ट्वीट में आगे कहा, कि राहुल उनके नेता हैं। राहुल ने मुंबई में दो रैलियां कीं। उन्होंने एक रैली चंडीवाली उम्मीदवार नसीम खान के लिए की। वहीं उन्होंने  दूसरी रैली मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (MRCC) के कार्यकारी अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ की बेटी और धारावी से उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ के लिए की।

नसीम खान को निरुपम के प्रतिद्वंद्वी 

नसीम खान को निरुपम का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है क्योंकि उन्होंने पिछले साल मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से निरुपम को हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी के भीतर एक अभियान का नेतृत्व किया था। महाराष्ट्र और हरियाणा में एक ही चरण के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होंगे और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.