Move to Jagran APP

Maharashtra Election Result 2019 : महाराष्ट्र में NDA को रुझानों में बहुमत

Maharashtra Election Result 2019 अब तक के आए रुझानों में भाजपा शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं शिवसेना ने 50-50 का फॉर्मूला दिया है।

By Digpal SinghEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 07:36 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 11:57 PM (IST)
Maharashtra Election Result 2019 : महाराष्ट्र में NDA को रुझानों में बहुमत
Maharashtra Election Result 2019 : महाराष्ट्र में NDA को रुझानों में बहुमत

नई दिल्ली, जेएनएन। Maharashtra Election Polls Result 2019: राज्‍य में विधानसभा सीटों के लिए मतगणना अभी जारी है, अभी तक आये रूझानों के अनुसार भाजपा-शिवसेना गठबंधन वापसी करता दिख रहा है। वर्ली सीट से आदित्‍य ठाकरे और देवेन्‍द्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्‍ट सीट पर आगे चल रहे हैं। बारामती सीट से एनसीपी के अजीत पवार जीत गये हैं। भाेकर से अशोक चव्‍हाण और कणकवली सीट से भाजपा के नीतेश राणे ने जीत दर्ज की है। शिवसेना नेता संजय राउत ने रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं उद्धव जी से मिलने जा रहा हूं। नंबर इतने बुरे भी नहीं हैं, कभी-कभी ऐसा होता है । हां, हम भाजपा के साथ हैं शिवसेना-भाजपा का गठबंधन बरकरार रहेगा। हम 50-50 फॉर्म्युले पर सहमत हुए हैं।

loksabha election banner

Maharashtra Election Result 2019 LIVE Updates 

6:20 PM- समाचार एजेंसी आईएएनएस ने निर्वाचन आयोग के हवाले से बताया है कि महाराष्‍ट्र में भाजपा 52 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है जबकि अन्‍य 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना ने 39 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ अन्‍य 17 पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ 25 पर बढ़त बनाए हुए है। राकांपा 24 सीटों पर जीतने के साथ 22 पर बढ़त बना ली है। 

5:50 PM- महाराष्‍ट्र में एनडीए 158 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस और एनसीपी 106 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं शिवसेना ने 50-50 का फॉमूला दिया है। 

2:31 PM- भाजपा ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है और 97 सीटों पर आगे चल रही है, शिवसेना ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है और 55 सीटों पर आगे चल रही है, एनसीपी ने 1 सीट जीती है और 54 सीटों पर आगे चल रही  है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 44 पर आगे चल रही है।

2:16 PM- अकोला पश्चिम से कांग्रेस के साजिद खान मन्नान खान और अकोला पूर्व से भाजपा के रणधीर प्रह्लादराव सावरकर आगे चल रहे हैं

2:08 PM - कांग्रेस पार्टी के जीशान सिद्दीकी शिवसेना उम्मीदवार और मुंबई के मेयर विश्वनाथ महादेश्वर से 5567 वोटों के अंतर से आगे हैं।

2: 04 PM - एनसीपी अध्‍यक्ष शरद पवार ने कहा एनसीपी-कांग्रेस और अन्य सहयोगी के साथ मिलकर तय करेगी की आगे क्‍या करना है। हम शिवसेना के साथ नहीं जाएंगे। 

1: 54 PM - शिवसेना के अजय चौधरी ने शिवाडी निर्वाचन क्षेत्र में 39,337 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। 

1: 20 PM- शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी राकांपा के सुरेश माने पर 11,893 मतों से आगे चल रहे  हैं। विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे पर्ली विधानसभा सीट पर अपनी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता पंकजा मुंडे से 6,870 मतों से आगे हैं।

12:44 AM- भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पुणे की कोठरुड विधानसभा सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी मनसे के किशोर शिंदे से 6,000 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के हर्षवर्धन पाटिल पुणे की इन्दापुर सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी राकांपा के दत्तात्रय भरणे से 900 से अधिक मतों से आगे  हैं।

12:42 AM - भाेकर  से अशोक चव्‍हाण जीते,  कणकवली सीट से भाजपा के नीतेश राणे जीत गये हैं

12:30 AM - बारामती सीट से एनसीपी के अजीत पवार जीत गये हैं

12:00 AM - एनसीपी उम्‍मीदवार माधा बबन शिंदे को मिली जीत  

11:24 AM -  नागपुर दक्षिण पश्चिम से  CM देवेंद्र फडणवीस 8398 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11: 20 AM - 101 निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। 64 में शिवसेना, 52 में एनसीपी और 39 सीटों पर कांग्रेस आगे हैं।

11: 11 AM - बहुजन विकास आघाड़ी के क्षितिज हितेंद्र ठाकुर नालासोपारा विधानसभा सीट पर आगे।

10: 55 AM - 99 निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा, 60 निर्वाचन क्षेत्रों में शिवसेना,  48 निर्वाचन क्षेत्रों में  राकांपा और 40 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में आगे चल रही है।

10: 39 AM- येवला से छगनभुजबल, लातुर से कांग्रेस के अमित देशमुख आगे चल रहे हैं 

10: 00 AM- मानखुर्द शिवाजी से एसपी के अबू आज़मी, कराड दक्षिण से कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण आगे चल रहे हैं।

9: 42 AM- कराड दक्षिण से कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण, इस्लामपुर सीट से एनसीपी के जयंत पाटिल, वांद्रे वेस्ट से भाजपा के आशीष शेलार आगे चल रहे हैं

9:37 AM- ठाणे में शुरूआती रुझानों में भाजपा प्रत्‍याशी संंजय केलकर आगे चल रहे हैं, सांगली से पृथ्वीराज पाटिल

9:30 AM- नांदगांव से पंकज भुजबल पीछे चल रहे हैं, कांगेस के नितिन राउत नागपुर नॉर्थ सीट से आगे चल रहे हैं  

9:20 AM- गोरेगांव से विद्या ठाकुर और शिरडी सीट से राधाकृष्ण विखे पाटिल आगे चल रहे हैं   

9:10 AM- नालासाेपारा से शिवसेना के प्रदीप शर्मा पीछे चल रहे हैं,  कांंग्रेस के बालासाहेब थोराट आगे चल रहे हैं  

8:59AM-  पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे सोलापुर सीट पर पीछे चल रही है, परली सीट से धनंजय मुंडे आगे पंकजा मुंडे पीछे चल रही हैं 

8:50AM- कणकवली सीट से भाजपा के नीतेश राणे आगे चल रहे हैंं, भाजपा 107 और कांगेस 42 सीट पर आगे है

8:45AM- भाजपा 64 और कांगेस 23 है, शिवसेना से भाजपा आगे चल रही है बारामती सीट से एनसीपी के अजीत पवार आगे चल रहे हैं 

8:30AM- महाराष्ट्र में चार सीटों पर भाजपा आगे चल रही है वर्ली से आदित्‍य ठाकरे आगे,देवेन्‍द्र फडणनवीस नागपुर साउथ वेस्‍ट सीट पर आगे चल रहे हैं

-महाराष्ट्र में वोटों की गिनती शुरु होने वाली है कोलाबा में मतगणना के लिए मौजूद चुनावकर्मी 

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया गया था, शाम 6 बजे तक 60.05 प्रतिशत तक ही मतदान हुआ था, जबकि वर्ष 2014 में ये आंकड़ा 63.08 फीसद था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच अहम मुकाबला है। भाजपा की बात करें तो भाजपा यहां 150 और शिवसेना 124 सीटों पर चुनावी जंग लड़ रही है। वहीं कांग्रेस ने 147 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। वहीं एनसीपी के 121 प्रत्याशी चुनावी जंग में शामिल हैं। राज ठाकरे की पार्टी ने भी 101 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 

Haryana Election Result 2019 LIVE सारी तैयारी पूरी, थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना, होगा साफ कौन चलाएगा सरकार

महाराष्ट्र विधानसभा सीट पर 288 सीटों पर कुल 3237 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिनमें 235 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में कुल 9 करोड़ मतदाता हैं जिनमें महिला मतदाता की संख्या सवा चार करोड़ है।

Chautala vs Beniwal: इस बार बचेगी या जाएगी INLD के हाथों हरियाणा की Ellenabad Seat


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.