अक्कलकोट विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह विधानसभा सीट सोलापुर जिले के अंतर्गत आती है और यह क्षेत्र सोलापुर लोकसभा क्षेत्र में है। 2014 में कांग्रेस नेता सिद्धराम सत्यलिंगप्पा म्हत्रे यहां से विधायक चुने गए। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 2014 में अक्कलकोट विधानसभा क्षेत्र में 174761 पुरुष मतदाता, 158238 महिला मतदाता और 333001 कुल मतदाता थे। यह इलाका कर्नाटक की सीमा पर स्थित है। अक्कलकोट 19 वीं सदी के संत श्री स्वामी समर्थ महाराज का घर था, जिनके बारे में माना जाता है कि वह भगवान दत्तात्रेय के अवतार थे। वहीं ब्रिटिश राज के दौरान अक्कलकोट राज्य, भोंसले राजवंश द्वारा शासित एक रियासत थी।