MP Election 2018 : मतपत्र में बदला सपाक्स प्रत्याशी का नाम
MP Election 2018 : इस संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की गई है।
By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 06:26 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 06:26 PM (IST)
भोपाल। रीवा के मऊगंज विधानसभा सीट से सपाक्स के प्रत्याशी राममणि त्रिपाठी का मतपत्र और वीवीपैट में नाम बदल गया।
पार्टी ने इस पर कड़ी आपत्ति लेते हुए इस सीट का चुनाव रद्द करने की मांग की है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की गई है।
पार्टी के महासचिव हरिओम गुप्ता ने बताया कि प्रत्याशी का नाम राममणि त्रिपाठी है, लेकिन मतपत्र और वीवीपैट में राजमणि त्रिपाठी फीड किया गया है।
गुप्ता ने बताया कि 14 नवंबर को प्रत्याशियों की सूची जारी हुई थी। उसमें प्रत्याशी का नाम सही था। बाद में बदल गया। उन्होंने इस गड़बड़ी के लिए निर्वाचन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें