MP Election 2018: प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद
MP Election 2018 : बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह सात से दोपहर तीन बजे और 227 सीटों पर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।
भोपाल। मध्यप्रदेश में पांच करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने बुधवार को अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान किया। मतदान के लिए 65 हजार 367 केंद्र बनाए गए थे। नक्सल प्रभावित बालाघाट की बैहर, लांजी और परसवाड़ा सीट में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक तो शेष 227 सीटों के लिए सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।
राज्य सरकार ने चुनाव में मतदान करने के लिए 28 नवंबर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। मतदान के लिए सभी सरकारी संस्थानों में छुट्टी रही। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए थे।
मतदान के लिए तीन लाख कर्मचारी लगाए गए थे। वहीं, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। 650 केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों को 11 हजार 900 मतदान केंद्रों में तैनात किया गया था।
मतदान में पहली बार पूरी तरह वीवीपैट (वोटर वैरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल) का उपयोग किया गया। इसमें सात सेकंड तक मतदाता को पर्ची दिखी, जिससे वे आश्वस्त हो हुए कि उन्होंने जिसे मत दिया, उसे ही मिला है।
मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार फोटोयुक्त मतदाता पर्ची दी गई। पहली बार दिव्यांग मतदाता के लिए ब्रेललिपि वाला परिचय पत्र बनाकर दिया। मेहगांव और अटेर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन बैलेट यूनिट लगी। वहीं, 45 विधानसभा के मतदान केंद्रों में 15 से ज्यादा प्रत्याशी होने की वजह से दो-दो बैलेट यूनिट लगाई गई।
चार लाख कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान
इस बार लगभग छह लाख कर्मचारियों को डाक मतपत्र जारी किए गए। वहीं, 62 हजार 172 सर्विस वोटरों को ईमेल के जरिए डाक मतपत्र भेजे गए। मतगणना (11 दिसंबर) के दिन सुबह आठ बजे तक स्पीड पोस्ट से मिलने वाले मतों को गिनती में शामिल किया जाएगा।
फैक्ट फाइल
कुल मतदाता
5,04,95,251
महिला
2,41,30,390
पुरुष
2,63,01,300
थर्ड जेंडर
1,389
सेवा मतदाता (सर्विस वोटर)
62,173
सर्वाधिक मतदाता
इंदौर पांच (3,71,430)
सबसे कम मतदाता
कोतमा (1,49,883)
सबसे कम थर्ड जेंडर मतदाता
भोपाल मध्य (94)
कुल मतदान केंद्र
65,367
महिलाकर्मियों द्वारा संचालित मतदान केंद्र
3,046
दिव्यांगों द्वारा संचालित मतदान केंद्र
160
क्रिटिकल मतदान केंद्र
17,000
वेबकास्टिंग होगी
6,500
सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
6,700
वीडियोग्राफी होगी
4,600
कुल मतदान कर्मी
3,00,782
पुरुष कर्मी
2,54,878
महिलाकर्मी
45,904
कुल पुलिस बल
1,80,000
केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल
650 कंपनी
दूसरे राज्यों के होमगार्ड
33 हजार
माइक्रो ऑब्जर्वर
12,363
चुनाव में वाहनों का उपयोग
40,487
कुल प्रत्याशी
2,899
पुरुष
2,644
महिला
250
थर्ड जेंडर
05
सामान्य- 1,794
अनुसूचित जाति- 591
अनुसूचित जनजाति- 514
सर्वाधिक प्रत्याशी- मेहगांव विधानसभा: 34
सबसे कम प्रत्याशी - गुन्नौर विधानसभा: 04
2013 में मतदान प्रतिशत
72.69
डाक मतपत्र
2,88,004
नोटा
6,51,510