MP Election 2018: 'वन नेशन-वन इलेक्शन' को अपनाने का समय आ गया: झा
MP Election 2018 : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त जब स्वयं कह चुके हैं कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है तो इस पर भरोसा करना चाहिए।
By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 08:31 PM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 07:41 AM (IST)
भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य प्रभात झा ने कहा है कि अब समय आ गया कि देश में 'वन नेशन-वन इलेक्शन ' के फॉर्मूले को अमल में लाया जाए। देश के सभी राजनीतिक दलों को इस पर मंथन करना चाहिए। इससे देश के मानव संसाधन और ऊर्जा की बचत होगी।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए झा ने कहा कि कांग्रेस के नेता इन दिनों चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर आरोप लगा रहे हैं। यह गलत है। इससे संवैधानिक संस्था के प्रति अनास्था का माहौल बनता है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त जब स्वयं कह चुके हैं कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है तो इस पर भरोसा करना चाहिए। आयोग को बदनाम करने का अधिकार किसी को नहीं है, आयोग कोई गरीब की गाय नहीं है। उन्होंने कहा कि आयोग ने जिस तरह प्रदेश में और नक्सल क्षेत्रों में भी शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराए, उसके लिए वह बधाई का पात्र है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें