Move to Jagran APP

MP Election 2018: सरदारपुर में जीत की चाबी है युवा वोटरों के हाथ में

MP Election 2018 Election: सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार युवा मतदाता खासे महत्वपूर्ण हैं।

By Prashant PandeyEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 12:39 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 01:32 PM (IST)
MP Election 2018: सरदारपुर में जीत की चाबी है युवा वोटरों के हाथ में
MP Election 2018: सरदारपुर में जीत की चाबी है युवा वोटरों के हाथ में

राजगढ़ (धार), वीरेंद्र जैन। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार युवा मतदाता खासे महत्वपूर्ण हैं। 20 से लेकर 29 वर्ष समूह के युवाओं का प्रतिशत करीब 40 है। पिछले चुनावी परिणाम को देखा जाए तो युवाओं ने शत-प्रतिशत मतदान किया था।

loksabha election banner

क्षेत्र के मतदाताओं में सर्वाधिक संख्या युवाओं की है। दोनों ही दलों के प्रत्याशी इस वर्ग को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में 20 से लेकर 29 वर्ष के मतदाताओं का प्रतिशत 39.04 हैं। इनमें पुरुष 39.45 और महिलाएं 38.63 प्रतिशत हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2 लाख 559 हैं। प्रथम बार मताधिकार का उपयोग करने वाले वालों की संख्या 1.85 प्रतिशत यानी 3701 हैं।

ऐसी है मतदाताओं की स्थिति

- 20 से 29 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 78303 हैं। इसमें भी पुरुष 39751 और महिलाएं 38547 हैं।

- 30 से 39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 48318 (24.09 प्रतिशत) है। इसमें पुरुषों 24824 और महिलाएं 23493 हैं।

- 40 से 49 आयु वर्ग की बात करें तो इनकी संख्या 33931 (16.92 प्रतिशत) है। इनमें पुरुष 16971 व महिलाएं 16960 हैं।

- 50 से 59 वर्ग के कुल 20019 (9.98 प्रतिशत) मतदाता हैं। इनमें पुरुष 10428 एवं महिलाएं 9591 हैं।

- 60 से 69 आयु वर्ग के 10102 (5.04 प्रतिशत) मतदाता हैं। इनमें पुरुष 4684 व महिलाएं 5418 हैं।

- 70 से 79 वर्ष में कुल 4558 (2.27 प्रतिशत) मतदाता हैं। इनमें पुरुष 1681 और महिलाएं 2877 हैं।

- 80 से 89 आयु वर्ग में कुल मतदाता 1415 (0.71) हैं। पुरुष 440 व महिलाएं 975 हैं।

- 90 से अधिक मतदाताओं के वर्ग में 212 (0.11) मतदाता हैं, इनमें पुरुष 62 है महिलाएं 150 हैं।

अधिक आयु के मतदाताओं में महिलाओं का बाहुल्य

18 से लेकर 59 के आयु वर्ग में पुरुषों का बाहुल्य है तो 60 से लगाकर 90 और उससे अधिक आयु वर्ग में महिलाओं मतदाता की संख्या अधिक हैं। इस आयु वर्ग में मतदाता 16287 हैं। इसमें पुरुषों की संख्या 6867 है तो महिलाएं इनसे डेढ़ गुणा के लगभग अधिक होकर 9420 हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.