Move to Jagran APP

MP Election 2018 : अब प्रदेश कांग्रेस सचिव को जिला अध्यक्ष ने किया निष्कासित

MP Election 2018 : सरकार बनाने का सपना संजोए बैठी कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान मतदान के बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

By Prashant PandeyEdited By: Published: Tue, 04 Dec 2018 11:49 AM (IST)Updated: Tue, 04 Dec 2018 11:49 AM (IST)
MP Election 2018 : अब प्रदेश कांग्रेस सचिव को जिला अध्यक्ष ने किया निष्कासित
MP Election 2018 : अब प्रदेश कांग्रेस सचिव को जिला अध्यक्ष ने किया निष्कासित

धार, नईदुनिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का सपना संजोए बैठी कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान मतदान के बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व विधायक व सहकारिता नेता मोहनसिंह बुंदेला को कांग्रेस से निष्कासित करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि जिले में एक नया विवाद हो गया। बुंदेला के बेटे और प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह बुंदेला को जिला अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने निष्कासित कर दिया।

loksabha election banner

बुंदेला गुट ने इसे गैरकानूनी बताते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष प्रदेश सचिव को निष्कासित नहीं कर सकता तो गौतम गुट का तर्क है कि निष्कासन को प्रदेश अध्यक्ष से अनुमोदित करवाया गया है। धार में कांग्रेस की राजनीति में बुंदेला और गौतम गुट के बीच खींचतान वर्षों से चली आ रही है। दोनों ही गुट मौका मिलते ही एक दूसरे को पटखनी देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। विधानसभा चुनाव 2018 के लिए बुंदेला गुट ने कुलदीप सिंह के लिए टिकट मांगा था।

इस खेमे को भरोसा था कि कमलनाथ से नजदीकी और गौतम गुट के लगातार दो चुनाव हार जाने की वजह से इस बार पार्टी उन्हें ही टिकट देगी। लेकिन सूची जारी हुई तो कांग्रेस से प्रभादेवी गौतम को टिकट दे दिया गया। इससे बुंदेला गुट ने नाराजगी जाहिर की लेकिन बड़े नेताओं की समझाइश पर विरोध बंद कर दिया। कुछ दिनों पहले अचानक प्रदेश से जारी एक आदेश में पूर्व विधायक मोहनसिह बुंदेला को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया। तब भी गौतम गुट ने तर्क दिया था कि पार्टी के खिलाफ काम करने की रिपोर्ट पर्यवेक्षकों ने भेजी है उसी आधार पर कार्रवाई हुई है। उसके बाद से ही यह गुट बुंदेला गुट के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर प्रदेश अध्यक्ष को भेजने में जुटा रहा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने बताया कि कुलदीप सिंह ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम कि या। इसके चलते उन्हें निष्कासित किया गया है। हमने मामले में पूरे प्रमाण के साथ शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इस निष्कासन का अनुमोदन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि और भी लोगों के खिलाफ हमें सूचनाएं मिली हैं। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम किया है, उनके प्रमाण एकत्रित कर रहे हैं। मय प्रमाण के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पेश किए जाएंगे।

कोई पत्र नहीं मिला

इधर, प्रदेश कांग्रेस के सचिव कु लदीप सिंह बुंदेला ने कहा कि मुझे निष्कासन संबंधी कोई पत्र नहीं मिला है। जिला कांग्रेस द्वारा निष्कासन किए जाने की बात है तो उन्हें इसका अधिकार नहीं है। प्रदेश स्तर के पदाधिकारी को जिला स्तर का पदाधिकारी निष्कासित नहीं कर सकता। इस मामले में मैंने उच्च स्तर पर चर्चा की है। इस तरह का कोई निष्कासन नहीं हुआ है। मैंने पार्टी के लिए समर्पण के साथ राऊ विधानसभा क्षेत्र में कार्य किया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.