Move to Jagran APP

MP Election 2018 अमित शाह बोले- कांग्रेसियों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है

MP Election 2018: मप्र में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने धार जिले के कुक्षी में जनसभा को संबोधित किया।

By Prashant PandeyEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 02:38 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 02:57 PM (IST)
MP Election 2018 अमित शाह बोले- कांग्रेसियों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है
MP Election 2018 अमित शाह बोले- कांग्रेसियों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है

कुक्षी, धार। मप्र में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने धार जिले के कुक्षी में जनसभा को संबोधित किया। शाह ने कहा कांग्रेस पर निशाधा साधते हुए कहा कि जिन लोगों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है, उन्हें राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि आप लोग अपने रिश्तेदारों को भाजपा को वोट देने के लिए फोन करना।

prime article banner

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में कुक्षी के गांवों में 24 घंटे बिजली नहीं रहती थी। लोग जब खाना खाते थे तो हाथ खिचड़ी में पड़ेगा या कढ़ी में पता ही नहीं चलता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में किसानों को सिर्फ 1300 करोड़ रुपए का लोन मिलता था। अब शिवराज सिंह चौहान की सरकार में 13 हजार करोड़ रुपए का लोन दिया जा रहा है। हमारी सरकार ने किसानों को समर्थन मूल्य के साथ बोनस भी दिया। अब किसानों के खाते में सीधे पैसा जाने लगा है। साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा था। आज 40 लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा हो गया है।

शाह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हमारे देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है। आतंकियों ने उड़ी में हमला कर 12 जवानों को निशाना बनाया। हम इससे सकते में थे, लेकिन इस बार कांग्रेस की सरकार नहीं थी। दसवें दिन ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने साथियों की शहादत का बदला लिया।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जरा धीरे बोला करिए, आपकी तबीयत की हमें चिंता होने लगती है। साढ़े चार पीढ़ी में राहुल बाबा के परिवार ने देश को क्या दिया, इसका हिसाब देना चाहिए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.