Move to Jagran APP

MP Election 2018 : भारत माता की जय बोलने पर शर्माने वाले देश चलाने की बात करते हैं : अमित शाह

MP Election 2018 : अमित शाह ने कुक्षी की चुनावी सभा में राहुल गांधी, दिग्गी, कमलनाथ और मनमोहन सिंह को आड़े हाथों लिया।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 06:40 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 06:40 PM (IST)
MP Election 2018 : भारत माता की जय बोलने पर शर्माने वाले देश चलाने की बात करते हैं : अमित शाह
MP Election 2018 : भारत माता की जय बोलने पर शर्माने वाले देश चलाने की बात करते हैं : अमित शाह

कुक्षी।  जिन कांग्रेसियों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आ रही है। वह देश और प्रदेश चलाने की बात कह रहे हैं। वे लोग हमसे साढ़े चार साल का हिसाब मांग रहे है। जिन्होंने साढ़े चार पीढ़ियों तक देश पर राज किया।

loksabha election banner

यह बात कुक्षी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुई कही। सभा में शाह के साथ प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह व केंद्रीय मंत्री जसवंतसिंह भाभर आदि मौजूद थे।

सभा निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई। अमित शाह कुक्षी में करीब 45 मिनट रुके । 20 मिनट तक उन्होंने सभा को संबोधित किया। स्वागत भाषण भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि हमें कौनसा प्रदेश चाहिए, कांग्रेस के आदिम युग वाला या भाजपा का समृद्ध मप्र यह तय आपको करना है।

कांग्रेसी क्या जाने विकास क्या होता है

सभा में अमित शाह ने बताया कि राहुल बाबा के पुश्तैनी लोगों ने आपके घरों तक बिजली नहीं पहुंचाई, यह काम भाजपा ने किया है। दिग्गी राजा क्या जाने कि विकास क्या होता है, क्योंकि उनके शासन में जब रात को बिजली नहीं रहती थी तो लोग खाना खाने बैठते थे तो थाली में कड़ी की जगह चावल पर हाथ जाता था। वे लोग आज हमसे पूछ रहे है कि विकास क्या है। वहीं उन्होंने कमलनाथ को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कमलनाथ इतने जोर से मत बोलो कि तुम्हारी सेहत बिगड़ जाएगी। हम वे लोग है जो पाई-पाई का हिसाब देते है और कांग्रेस वह है जो पाई-पाई भी छीन लेती है।

योजनाओं की झड़ी लगा दी है

शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में कि सानों को महज 13 सौ करोड़ का ऋण दिया जाता था, जो 13 हजार करोड़ कर दिया है। वह भी महज शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर। अब तो मक्का पर भी बोनस दिया जा रहा है। पूर्व में जो साढ़े सात लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर सिंचाई होती थी। वह अब बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो गई है।

उन्होंने मोदी सरकार की 129 योजनाओं की सूची पढ़ने से पहले कहा कि आप अपने हाथ ताली बजाने से रोक सको तो रोक लेना, क्योंकि आपकी तालियां ही मुझे रोकेगी। उन्होंने महज तेजी से नौ योजनाएं ही बोली कि लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी। तब अमित शाह मुस्कुरा कर रुक गए।

हमने दुश्मन के घर घुसकर अपने सैनिकों का बदला लिया

शाह ने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मोनी बाबा कहा और कहा कि उनके समय में देश की सीमाओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही थी। जबकि उरी हमले के महज दस दिन बाद हमने दुश्मन के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने जवानों की मौत का बदला लिया। ऐसा करने वाले हम अमेरिका, इजराइल के बाद तीसरे देश बने। हमने देश की सुरक्षा को मजबूत किया है, जिसे कांग्रेस ने खोखला किया था। आप ऐसे लोगों का साथ दोगे जो देश को खोखला करते है या ऐसे लोगों का जो देश का विकास करते हैं।

उन्होंने गत दिनों राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा एक सभा में भारत माता की जय के नारे को रोकते वाले मामले में पर कहा कांगेस की जय के नारे लगवाए गए। यह वीडियो वायरल हुआ। इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन्हें भारत माता की जय बोलने में भी शर्म आती है।

कुक्षी के खेतों में नर्मदा के पानी से छाएगी हरियाली

कु क्षी विधानसभा व क्षेत्र के विकास की बात करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले में बड़के श्वर महादेव की प्राचीन भूमि व रानी दुर्गावती की शहादत को नमन करता हूं। उसके बाद उन्होंने कहा कि कुक्षी विधानसभा में ओंकारेश्वर परियोजना के चौथे चरण का काम पूर्ण होने के बाद कु क्षी में किसानों के खेत में नर्मदा के पानी से सिंचाई होगी। वहीं अभी तक यहां के बच्चे जो बाहर जाकर अध्ययन करते है। उन्हें धार जिले में ही अध्ययन की सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश की व देश की भाजपा सरकार आज के युवाओं को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.