Move to Jagran APP

MP Chunav 2018: आरिफ अकील पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

MP Chunav 2018 आरोप है कि अकील और उनके बेटे ने नामांकन जमा करने के दौरान निकाली रैली में लोगों के बीच 100 और पचास के नोट उड़ाए थे।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 08:36 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 08:36 PM (IST)
MP Chunav 2018: आरिफ अकील पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
MP Chunav 2018: आरिफ अकील पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

भोपाल। भोपाल उत्तर से विस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार आरिफ अकील और उनके बेटे के खिलाफ कोहेफिजा पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

prime article banner

आरोप है कि दोनों ने नौ नवंबर को नामांकन जमा करने के दौरान निकाली रैली में लोगों के बीच 100 और पचास के नोट उड़ाए थे। इस कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। वीडियोग्राफी में यह घटना कैद हो गई थी। इसे देखकर रिटर्निंग अफसर ने पुलिस में शिकायत की थी। आरोपितों के खिलाफ और भी धाराएं बढाईं जा सकती हैं।

कोहेफिजा टीआई अर्जुन मुजाल्दे ने बताया कि भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील ने 9 नवबंर को रैली की अनुमति ली थी। उन्हें कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करना था। इस दौरान उनके द्वारा लोगों के बीच नोट उड़ाए गए थे।

नोट बांटने की शिकायत रिटार्निंग अफसर अशोक कुमार भोजवानी के पास हुई थी। भोजवानी ने उस दिन की वीडियोग्राफी देखी तो उसमें आरिफ अकील और उनका बेटा नोट उड़ाते हुए नजर आए। जांच अधिकारी ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि आरोपितों ने 100, 50 रुपए के नोट उड़ाए, यह आचार संहिता का उल्लघंन है। हालांकि जांच में आतिशबाजी और तोप द्वारा पटाखे चलाने की रिकार्डिंग नहीं मिली है।

16 राजनीतिक लोगों पर मामले दर्ज

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक 16 राजनीतिक लोगों पर पुलिस केस दर्ज कर चुकी है। इनमें भोपाल मध्य से सुरेंद्र नाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, कांग्रेस के गोविंद गोयल भी हैं। यह कार्रवाई 6 अक्टूबर से 11 नवबंर तक की गई है।

आचार संहिता उल्लघंन को लेकर कुल 225 एफआईआर

आचार संहिता उल्लंघन को लेकर 11 नवंबर तक निजी संपति विरूपण के तहत 12, शासकीय संपति विरूपण की 197 और 188 के तहत 16 एफआईआर दर्ज हुई हैं। कुल मिलाकर पुलिस अब तक आचार संहिता उल्लघंन को लेकर 225 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इनके अलावा 64 मामले कोलाहल अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं।

इनका कहना है

रैली में नोट उड़ाने पर आरिफ अकील और उनके बेटे के खिलाफ आचार संहिता के उल्लघंन का मामला दर्ज कराया गया है।

डॉ. सुदाम पी. खाडे, कलेक्टर भोपाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.