MP Chunav 2018: कमलनाथ का बड़ा वादा, MP में पुलिसकर्मियों को देंगे वीक ऑफ
MP Election 2018 पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कमलनाथ ने 50 हजार नए पुलिसकर्मियों की भर्ती करने की बात कही है।
भोपाल। चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ में पुलिसकर्मियों को लेकर बड़ा वादा किया है।कमलनाथ ने पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने और ड्यूटी अवधि में भी कमी करने का वादा किया है। कमलनाथ ने ट्वीट कर ये वादा किया।
मतदान के पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा दांव खेला है। पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कमलनाथ ने 50 हजार नए पुलिसकर्मियों की भर्ती करने की बात कही है। इसके अलावा पुलिसकर्मियोंं को सप्ताह में एक अवकाश देने का वादा भी उन्होंने किया। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनीं तो पुलिसकर्मियों को 5 हजार हाउस अलाउंस दिया जाएगा। कमलनाथ ने ये भी लिखा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अवधि से एक घंटे की कमी की जाएगी। मतदान के पहले इसे कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है क्योंकि प्रदेशभर में पुलिसकर्मियों की संख्या एक लाख से ज्यादा है।
मप्र पुलिस के कर्मचारियों के लिये-
-पुलिस कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश
-50000 पुलिसकर्मियों की भर्ती कर पुलिस बल की कमी को दूर करेंगे
-आवास भत्ता 5000₹ प्रतिमाह करेंगे
-प्रतिदिन के ड्यूटी समय को कम करेंगे
पुलिस को काम करने के लिये तनावमुक्त वातावरण देंगे pic.twitter.com/HkIwATq874— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) 23 November 2018