Madhya Pradesh Elections 2018 : कांग्रेस और भाजपा वादे करते हैं, पूरा नहीं : मायावती
MP Elections 2018 : मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं किया।
By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 08:12 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 08:12 PM (IST)
वारासिवनी/ बालाघाट। कांग्रेस और भाजपा अपने घोषणा पत्र में सिर्फ वादे करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते हैं। दोनों दल आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र कर रहे हैं।
यह बात बसपा सुप्रीमो मायावती ने वारासिवनी में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मायावती यहां दोपहर 12.20 बजे पहुंचीं और 25 मिनट सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान हर नागरिक को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। लेकिन एक रुपया नहीं दिया है। मायावती ने कहा कि बसपा घोषणा पत्र नहीं निकालती, बल्कि काम करती है। उत्तर प्रदेश में काम करके दिखाया, इसीलिए जनता ने 4 बार सरकार बनाने का मौका दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें