01:11 AM
मप्र में कांटे का मुकाबला, रात एक बजे तक भी किसी दल को बहुमत नहीं। मतगणना जारी।
मध्य प्रदेश चुनाव के लिए मतगणना जारी है। यहां 14 साल बाद कांग्रेस को बढ़त मिली है तो भाजपा अपनी कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर पीछे चल रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। यहां रुझानों में कभी भाजपा आगे होती है तो कभी कांग्रेस। 100 से ज्यादा सीटों पर मिलती बढ़त के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है। उधर और बसपा और अन्य 10 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में यह किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
01:11 AM
मप्र में कांटे का मुकाबला, रात एक बजे तक भी किसी दल को बहुमत नहीं। मतगणना जारी।
12:44 AM
मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर रात साढ़े बारह बजे के बाद भी मतगणना जारी।
12:34 AM
चुनाव आयोग की घोषणा के बाद कमलनाथ के पत्र पर विचार करेगा राजभवन।
12:32 AM
रात में ही राज्यपाल से मिलना चाहते हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ।
12:22 AM
भोपाल में सीएम हाउस में जमा मीडियाकर्मियों को शिवराज का संदेश, सुबह करेंगे बात।
12:21 AM
देर रात तक मध्यप्रदेश में कई जगह मतगणना जारी।
11:51 PM
मध्यप्रदेश में 16 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी मतगणना जारी।
11:34 PM
परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद राजभवन जाएंगे कांग्रेस नेता।
11:32 PM
Governor House: An appointment will be given only after the situation is made clear by the Election Commission. #MadhyaPradeshElections2018 https://t.co/HSpUhYOcov
— ANI (@ANI) 11 December 2018
राज्यपाल भवन ने कमलनाथ के पत्र के मामले में अपनी स्थिति साफ की।
11:31 PM
Governor House: An appointment will be given only after the situation is made clear by the Election Commission. #MadhyaPradeshElections2018
11:31 PM
भाेपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाने सड़कों पर उतरे। ढोल ढमाकों के बीच नारेबाजी।
11:23 PM
Madhya Pradesh BJP general secy VD Sharma on Congress party seeking appointment with the Governor to stake claims to form govt in state: They are in a hurry, the final result has not come yet. They should wait, when the final results come, BJP will be the one with the majority. pic.twitter.com/542PPIXcKt
— ANI (@ANI) 11 December 2018
भाजपा को कमलनाथ के दावे पर आपत्ति
11:22 PM
भाजपा ने कमलनाथ के दावे पर साधा निशाना।
11:14 PM
इंदौर 5 के पोस्टल बैलेट की गिनती को लेकर चल रही ऊहापोह। कलेक्टर दोनों उम्मीदवारों के साथ कर रहे चर्चा। अलग कमरे में बैठक।
11:12 PM
कमलनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लिखा पत्र।
11:07 PM
कमलनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर रात में ही मिलने का वक्त मांगा।
11:06 PM
कमलनाथ का बयान : कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है।
11:05 PM
कमलनाथ ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल से नतीजे आने के बाद मिलने का समय मांगा। निर्दलीयों से समर्थन का कमलनाथ ने किया दावा।
10:55 PM
अलीराजपुर जिले के दोनो विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विजयी उम्मीदवार अलीराजपुर के मुकेश पटेल व जोबट की कलावती भूरिया भोपाल में आयोजित विधायक दल की बैठक मे भाग लेने के रवाना हुए।
10:52 PM
खण्डवा में बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र वर्मा के जुलूस व स्वागत मंच पर गाना बजने पर हुआ पथराव।
10:03 PM
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस को समर्थन दे सकती है बसपा और सपा।
09:20 PM
सुसनेर के निर्दलीय राणा विक्रम सिंह ने 27 हजार मत से जीत कर रचा इतिहास।
09:20 PM
इंदौर विधानसभा पांच में रोचक मुकाबले में भाजपा के महेंद्र हार्डिया जीते। इंदौर की इस सबसे बड़ी विधानसभा में सबसे कम वोट से हुई हार-जीत।
08:54 PM
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक 12 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शाम चार बजे बुलाई।
08:43 PM
इंदौर विधानसभा पांच में रोचक मुकाबला। महेंद्र हार्डिया 14 हजार से आगे। 17 हजार वोट काउंट होना बाकी है।
08:32 PM
08:25 PM
आलोट : रतलाम जिले के आलोट विधानसभा सीट से कांग्रेस के स्थानीय उम्मीदवार मनोज चावला ने केंद्रीय मंत्री थावर चंद गेहलोत के पुत्र जितेंद्र गेहलोत को 5600 मतों से पराजित कर सबको चौंका दिया है ।
08:07 PM
रानापुर : जोबट सीट पर विजयी होने पर कलावती भूरिया के गृह नगर रानापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर जश्न मनाया।
07:41 PM
महू : भाजपा समर्थकों ने जश्न शुरू किया। बताया जाता है कि उषा ठाकुर करीब साढ़े पांच हजार वोट से जीत गईं हैं।
07:40 PM
अलिराजपुर जिले की दोनों ही विधानसभा पर कांग्रेस का कब्जा। अलिराजपुर विधानसभा से कांग्रेस के मुकेश पटेल 21962 वोट से जीते। जोबट विधानसभा से कांग्रेस की कलावती भूरिया 2025 वोट से जीती।
06:46 PM
शाजापुर के कालापीपल से कांग्रेस के कुणाल चौधरी जीते
06:42 PM
छतरपुर से कांग्रेस के आलोक चतुर्वेदी चुनाव जीते
06:32 PM
मप्र में 74 सीटों पर भाजपा और 60 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। एक बार फिर यहां भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई।
06:26 PM
टिमरनी में भाजपा के संजय शाह जीते
06:19 PM
टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह राठौर जीते
06:18 PM
इंदौर में राऊ सीट से कांग्रेस के जीतू पटवारी जीते
06:17 PM
बुरहानपुर- नेपानगर से कांग्रेस की सुमित्रा देवी की जीत
06:15 PM
बैतूल से कांग्रेस के नीलय डागा जीते
06:13 PM
सागर के रहली से भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव जीते
06:07 PM
आलीराजपुर के जोबट से कांग्रेस की कलावती भूरिया हुईं विजयी
06:05 PM
बुरहानपुर से निर्दलीय ठाकुर सुरेंद्र सिंह जीते, उन्होंने भाजपा की अर्चना चिटनीस को हराया
06:04 PM
भानपुरा से जीते भाजपा के देवीलाल धाकड़
05:57 PM
जबलपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस के तरुण भानोत जीते, उन्होंने भाजपा के हरेंद्रजीत सिंह को हराया
05:54 PM
खरगोन से कांग्रेस के रवि जोशी जीते, कृषि राज्यमंत्री बाकृष्ण पाटीदार ने मारी हार
05:53 PM
सुवासरा से कांग्रेस के हरदीप सिंह डंग ने भाजपा के राधे श्याम पाटीदार को हराया
05:49 PM
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझान/परिणाममों पर नईदुनिया के एक्सपर्टस् की राय
05:44 PM
बुरहानपुर के नेपानगर से कांग्रेस की सुमित्रा कास्डकर 700 वोटों से जीतीं
05:43 PM
देवरी से कांग्रेस के हर्ष यादव जीते
05:28 PM
इछावर से भाजपा के करणसिंह वर्मा जीते
05:28 PM
भिंड में अज्ञात लोगों ने जेल के सामने से लूटे डाकमत। लगभग 256 मतपत्र लेकर डाकिया आ रहा था कलेक्ट्रेट। डाकिए के पीटकर लूट लिया, ये सभी मतपत्र अटेर विधानसभा के थे, पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को पकड़ा है
05:24 PM
इंदौर की तीन नंबर विधानसभा से आकाश विजयवर्गीय जीते
05:23 PM
धार के सरदारपुर से कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल जीते
05:16 PM
पानसेमल से कांग्रेस की चंद्रभागा किराड़े जीतीं
05:13 PM
आगर- मालवा सीट से भाजपा के मनोहर ऊंटवाल जीते
05:13 PM
सारंगपुर से भाजपा के कुंवरजी काठोर जीते
05:10 PM
आलीराजपुर में कांग्रेस के मुकेश रावत जीते
05:09 PM
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मतगणना के बाद कांग्रेस को मिलती बढ़त पर राहुल गांधी कुछ ही देर में करेंगे मीडिया को संबोधित।
05:06 PM
नरसिंहगढ़ से भाजपा के राजवर्धन सिंह जीते
05:05 PM
भोजपुर से भाजपा के सुरेंद्र पटवा जीते
05:05 PM
विजयराघवगढ़ से भाजपा के संजय पाठक जीते
05:02 PM
अभी तक हुई मतगणना में भाजपा ने 21 और कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। उधर भाजपा 87और कांग्रेस 94 सीटों पर आगे चल रही है। दो पर अन्य ने जीत दर्ज की है और 8 पर वो आगे चल रहे हैं।
04:54 PM
महू में 15वें राउंड के बाद उषा ठाकुर 5840 मतों से आगे
04:53 PM
देवास के सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा जीते
04:48 PM
मंदसौर में भाजपा के यशपाल सिंह सिसोदिया जीते
04:45 PM
भोपाल की हुजूर सीट से भाजपा के रामेश्वर शर्मा जीते
04:41 PM
बड़वानी की राजपुर सीट से मप्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बाला बच्चन जीते। उन्होंने भाजपा के प्रेमसिंह पटेल को हराया
04:37 PM
बीना में भाजपा के महेश राय जीते
04:36 PM
इंदौर में एक नंबर विधानसभा से कांग्रेस के संजय शुक्ला जीते
04:31 PM
सैलाना से कांग्रेस के हर्ष विजय गेहलोत जीते
04:29 PM
जावद से भाजपा के ओमप्रकाश सकलेचा जीते, उन्होंने कांग्रेस के राजुकमार अहीर को हराया।
04:29 PM
जावद से भाजपा के ओमप्रकाश सकलेचा जीते, उन्होंने कांग्रेस के राजुकमार अहीर को हराया।
04:28 PM
जावद से भाजपा के ओमप्रकाश सकलेचा जीते, उन्होंने कांग्रेस के राजुकमार अहीर को हराया।
04:24 PM
04:23 PM
आलोट से कांग्रेस के मनोज चावला जीते, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत के बेटे को जितेंद्र को हराया
04:19 PM
मप्र कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल
04:10 PM
कांग्रेस के मनोज नारायण चौधरी ने हाटपिपल्या से मंत्री दीपक जोशी को हराया
04:08 PM
बड़वानी से भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह जीते
04:01 PM
हरसूद से भाजपा के विजय शाह जीते
03:57 PM
इंदौर विधानसभा नंबर 2 से भाजपा के रमेश मेंदोला जीते
03:51 PM
भोपाल उत्तर से कांग्रेस के आरिफ अकील जीते
03:44 PM
देपालपुर में कांग्रेस के विशाल पटेल जीते
03:40 PM
पंधाना में भाजपा के राम डोंगेरे जीते, महारानी गायत्री राजे पवार देवास में जीतीं, सेंधवा से कांग्रेस के ग्यारसीलाल रावत को मिली जीत
03:38 PM
बिछिया से कांग्रेस के नारायण सिंह पट्टा जीते।
03:25 PM
मंदसौर के मल्हारगढ़ से भाजपा उम्मीदवार जगदीश देवड़ा जीते उन्होंने कांग्रेस के परशुराम सिसोदिया को हराया।
03:16 PM
इंदौर में चार नंबर विधानसभा सीट से जीती मालिनी गौड़, थांदला से वीर सिंह भूरिया जीते।
03:05 PM
सागर के बंडा से कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह आगे, सुरखी से कांग्रेस के गोविंद राजपूत आगे, सागर से भाजपा के शैलेंद्र जैन आगे, खुरई से भाजपा के भूपेंद्र सिंह आगे, देवरी से कांग्रेस आगे, नरयावली से भाजपा के प्रदीप लारिया आगे, बीना से भाजपा के महेश राय आगे
03:02 PM
नरसिंहपुर विधानसभा से भाजपा के जालमसिंह आगे, तेंदुखेड़ा विधानसभा में कांग्रेस के संजय शर्मा आगे, गाडरवारा से कांग्रेस की सुनीता पटेल आगे, गोटेगांव से कांग्रेस के नर्मदा प्रसाद प्रजापति आगे
02:57 PM
मप्र में अभी तक हुए मतगणना में कांग्रेस 115 सीटों पर आगे, भाजपा 104 पर, बसपा 4 और अन्य 7 सीटों पर आगे हैं
02:57 PM
मप्र में अभी तक हुए मतगणना में कांग्रेस 115 सीटों पर आगे, भाजपा 104 पर, बसपा 4 और अन्य 7 सीटों पर आगे हैं
02:54 PM
भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाते कार्यकर्ता
02:53 PM
भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाते कार्यकर्ता
02:50 PM
भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाते कार्यकर्ता
02:49 PM
बड़वानी 13 राउंड पश्चात बीजेपी 12212 से आगे, राजपुर 13 राउंड पश्चात बीजेपी 7218 से आगे, सेंधवा 13 राउंड पश्चात कांग्रेस 18805 से आगे, पानसेमल 10 राउंड पश्चात कांग्रेश 3029 से आगे
02:45 PM
बैतूल जिले की 5 विधानसभा सीटों पर मतगणना के 5 और 6 राउंड पूरे होने के बाद 3 पर बीजेपी और 2 पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। बैतूल, भैंसदेही में कांग्रेस और मुलताई, आमला एवं घोड़ाडोंगरी सीट पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। बैतूल में 6 राउंड, मुलताई में 6, भैंसदेही में 5 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। जबकि आमला में 3 और घोड़ाडोंगरी में 6 राउंड की गिनती पूरी हुई है।
02:39 PM
शिवराज सिंह चौहान 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं
02:38 PM
उज्जैन उत्तर से पारस जैन आगे, हरदा से कमल पटेल आगे, भोपाल उत्तर से आरिफ अकील आगे, झाबुआ से विक्रांत भूरिया आगे चल रहे हैं। बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान, होशंगाबाद से सीताशरण आगे चल रहे हैं।
02:36 PM
इंदौर चार नंबर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ बोलीं मैंने स्व. लक्ष्मणसिंह गौड़ की तरह एक झंडे से चुनाव लड़ा। वे फिलहाल करीब 38 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
02:34 PM
रतलाम ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह मकवाना 5500 से जीते, सागर से भाजपा के शैलेंद्र जैन जीते।
02:21 PM
नेपानगर से 13वें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी मंजू दादू आगे।
02:20 PM
रतलाम सिटी से भाजपा के चेतन कश्यप जीते
02:20 PM
घट्टिया सीट पर अपने उम्मीदवार को मिलती बढ़त से कांग्रेस में भारी उत्साह
01:37 PM
बड़वानी में 10 राउंड के बाद भाजपा 6 हजार वोटों से आगे, सेंधवा में 10 राउंड तक कांग्रेस 13 हजार वोट से आगे, पानसेमल में 7 राउंड में कांग्रेस 7 हजार वोटों से आगे
01:31 PM
छिंदवाड़ा के पांढुर्ना, परासिया, सौसर, छिंदवाड़ा, चौराई, जुन्नारदेव में कांग्रेस प्रत्याशी आगे और अमरवाड़ा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आगे
01:29 PM
इंदौर 3 नंबर विधानसभा सीट पर आकाश विजयवर्गीय 130 वोट से आगे
01:28 PM
खरगोन में कांग्रेस के रवि जोशी आगे, महेश्वर में कांग्रेस की डॉ विजयलक्ष्मी साधौ आगे, बड़वाह में कांग्रेस के सचिन बिरला आगे, कसरावद में भाजपा के आत्माराम पटेल आगे
01:27 PM
इंदौर 5 नंबर सीट पर भाजपा की 7 हजार से ज्यादा की लीड़, सत्यनारायण पटेल काउंटिंग से बाहर निकले।
01:20 PM
इंदौर में एक नंबर विधानसभा से कांग्रेस के संजय शुक्ला के समर्थकों ने रैली निकालना शुरू कर दी।
01:15 PM
इंदौर में नेहरू स्टेडियम के बाहर कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल
01:12 PM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास में बीजेपी नेताओं की अहम बैठक हुई शुरू। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी मौजूद रहे। यहां मध्य प्रदेश में आए चुनाव परिणामों को लेकर किया जा रहा है मंथन। भाजपा की सरकार बनाने की संभावना पर चर्चा की जा रही है।
01:05 PM
मध्य प्रदेश में अब तक हुई मतगणना में कांग्रेस 115 सीटों पर आगे है, वहीं भाजपा 104 सीटों पर और बसपा 4 व अन्य 7 सीटों पर आगे है।
12:59 PM
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों पर नईदुनिया के एक्सपर्टस् की राय
12:56 PM
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान। क्या कहते है नईदुनिया के एक्सपर्टस
12:52 PM
मंदसौर में 9 वे राउंड में यशपालसिंह सिसोदिया 8967 मतों से आगे, मल्हारगढ़ में 11 वे राउंड में जगदीश देवड़ा 6780 मतों से आगे, सुवासरा में 8 वे राउंड के बाद हरदीपसिंह डंग 367 मतों से आगे, गरोठ में 7 वे राउंड के बाद सुभाष सोजतिया 2200 मतों से आगे
12:47 PM
बुरहानपुर में 9वें राउंड के बाद अर्चना चिटनीस को कुल 34391 और सुरेंद्र सिंह ठाकुर को 35300 वोट मिले।
12:45 PM
महू में दरबार के घर परिणाम देखती परिवार की महिलाएं
12:43 PM
इंदौर के नेहरू स्टेडियम के बाहर कांग्रेस समर्थकों जीत से आश्वस्त होकर ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे। अभी से कांग्रेस में जश्न का महौल
12:41 PM
मंत्री विजय शाह हरसूद विधानसभा 2501 वोट से आगे, अभी तक हो चुके हैं 10 राउंड
12:35 PM
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह(राहुल) चुरहट से 2400 मतों से चल रहे पीछे
12:26 PM
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों पर नईदुनिया के एक्सपर्टस् की राय
12:23 PM
मंत्री अर्चना चिटनीस और विजय शाह लगातार चल रहे पीछे
12:22 PM
मध्य प्रदेश में अब तक 114 सीटों पर कांग्रेस, 104 सीटों पर भाजपा, 5 पर बसपा और 6 पर अन्य आगे चल रहे हैं।
12:18 PM
इंदौर में 11 राउंड के बाद मालिनी गौड़ 18 हजार वोटों से आगे
12:16 PM
बालाघाट में सेकेंड राउंड में परसवाड़ा विधानसभा में कांग्रेस हुई आगे, भाजपा को 4227 और कांग्रेस को 4306 वोट, सपा को 3945 वोट मिले
12:07 PM
मंदसौर विधानसभा में सातवें राउंड में यशपालसिंह सिसोदिया 8100 मतों से आगे
12:05 PM
घट्टिया सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे
12:03 PM
बड़वानी में पांचवें राउंड तक बीजेपी 7000 से अधिक मतों से आगे, राजपुर में पांचवें राउंड तक बीजेपी 7000 मतों से आगे, सेंधवा में पांचवें राउंड तक कांग्रेस 3000 से आगे, पानसेमल में तीसरे राउंड तक कांग्रेस 70 मतों से आगे
11:52 AM
इंदौर विधानसभा क्रमांक 4 से भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ से विशेष बातचीत -
11:51 AM
11:51 AM
11:42 AM
मंदसौर में छटे रांड में भाजपा के यशपालसिंह 6200 मतों से आगे, मलाहरगढ़ सातवे राउंड में भाजपा के जगदीश देवड़ा 3589 से आगे, गरोठ में चौथे राउंड में कांग्रेस के सुभाष सोजतिया 252 से आगे
11:40 AM
खरगोन में तीसरे राउंड की गणना के बाद रवि जोशी आगे, महेश्वर से डॉ विजयलक्ष्मी साधौ आगे, भीकनगांव में झूमा सोलंकी आगे
11:39 AM
आलीराजपुर में पांचवे राउंड की मतगणना के बाद आलीराजपुर से कांग्रेस के मुकेश पटेल 2205 मतों से आगे, जोबट से भाजपा के माधौसिंह डावर 1726 मतों से आगे
11:37 AM
इंदौर तीन नंबर विधानसभा में पांचवें राउंड की मतगणना के बाद आकाश विजयवर्गीय 2200 वोट से आगे
11:32 AM
खंडवा जिले की मांधाता सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नारायण पटेल, भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर से करीब 1600 वोट से आगे निकल गए हैं। खंडवा जिले के पंधाना विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी राम दांगोरे करीब 6800 वोट से आगे हो गए हैं
11:30 AM
झाबुआ में 6 चरणों की गणना के बाद थांदला से कांग्रेस प्रत्याशी वीर सिंह भूरिया 11 हजार मतों से आगे, पेटलावद में कांग्रेस के वालसिंह मेडा 29 मतों से आगे
11:22 AM
Madhya Pradesh Election Commission: Congress leading on 112 seats, BJP on 102 seats, others on 14 seats in Madhya Pradesh. #AssemblyElections2018 pic.twitter.com/N2jtJmYXGX
— ANI (@ANI) 11 December 2018
चुनाव आयोग के अनुसार मप्र में कांग्रेस 112 सीटों पर आगे, भाजपा 102 सीटों पर और अन्य 14 सीटों पर आगे
11:20 AM
इंदौर में स्टेडियम के बाहर स्टेट बैंक के सामने कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद
11:16 AM
सागर विधानसभा से बीजेपी के शैलेन्द्र जैन पाचवे राउंड मे 3611 से आगे, रहली विधानसभा में बीजेपी के गोपाल भार्गव तीसरे राउंड में 4690 वोट से आगे, खुरई विधानसभा में बीजेपी के भूपेंद्र सिंह तीसरे राउंड में 1125 वोट से आगे, सुरखी विधानसभा में कांग्रेस के गोविंद राजपूत तीसरे राउंड में 3226 वोट से आगे, देवरी विधानसभा में कांग्रेस के हर्ष यादव तीसरे राउंड में महज 68 वोट से आगे, बण्डा विधानसभा में कांग्रेस के तरबर सिंह लोधी तीसरे राउंड में 3822 वोट से आगे, नरयावली विधानसभा में बीजेपी के प्रदीप लारिया चौथे राउंड में 518 वोट से आगे, बीना विधानसभा में कांग्रेस के शशि कैथोरिया पाँचवे राउंड में 3558 से आगे
11:14 AM
भिंड में मंत्री लाल सिंह आर्य दूसरे राउंड में भी पीछे
11:09 AM
आलीराजपुर में कांग्रेस प्रत्याशी 1370 वोट से आगे, तो वही जोबट में भाजपा के माधौदादा 623 वोट से चल रहे हैं आगे
11:08 AM
Kamal Nath, Congress: These are trends, but I am fully confident that we will get full majority #MadhyaPradeshElections pic.twitter.com/IFoQVSf9E6
— ANI (@ANI) 11 December 2018
कमलनाथ ने शुरुआती रुझानों के देखने के बाद कहा कि मुझे यकीन है कि हम पूर्ण बहुमत से मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे
11:06 AM
नेपानगर की भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू पैर में चोट के कारण लंगड़ाते हुए मतगणना स्थल पर पहुंची
11:04 AM
सागर में पांचवे राउंड में नरयावली में कांग्रेस आगे, भोजपुर में दूसरे राउंड में भाजपा के सुरेंद्र पटवा आगे, सिलवानी में 300 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी आगे
11:01 AM
मध्य प्रदेश में कांग्रेस 116 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 99, बसपा 4 और 11 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।
10:59 AM
होशंगाबाद में कांग्रेस के सरताज सिंह को 8984 और भाजपा के सीताशरण शर्मा को अब तक 13,044 वोट मिले
10:57 AM
होशंगाबाद में भाजपा 3700 से ओग, सोहागपुर में विजयपाल 4081, सतपाल 2533, पिपरिया में भाजपा के ठाकुरदार 6857, हरीश बेमन को मिले 6587 वोट
10:49 AM
भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्री राम के नारे
10:46 AM
भोपाल में भाजपा कार्यालय में फिलहाल शांति। संगठन महामंत्री सुहास भगत और प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत कार्यालय से रवाना। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी कार्यालय में नहीं बैठे हैं। सभाकक्ष में प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर अजय प्रताप सिंह सहित कई नेता बैठकर परिणामों पर नजर रखे हुए हैं
10:45 AM
10:45 AM
10:32 AM
हरसूद में 6 बार के विधायक विजय शाह चल रहे पीछे, भोपाल जिले की 7 सीटों में से मध्य से कांग्रेस उम्मीदवार आरिफ मसूद, भाजपा से सुरेंद्र नाथ सिंह, उत्तर से कांग्रेस आरिफ अकील, भाजपा की फातिमा रसूल सिद्दकी ने मतगणना स्थल से बनाई दूरी। अपने कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं के बीच देख रहे परिणाम
10:29 AM
भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट को लेकर मतगणना स्थल में काउंटिंग टेबल पर कुछ नोक-झोंक, कलेक्टर और डीआईजी ने संभाला मोर्चा
10:27 AM
मंत्री जयंत मलैया, जय भीम सिंह पवैया, रामपाल सिंह, दीपक जोशी, विजय शाह, ओम प्रकाश धुर्वे अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों से पीछे चल रहे हैं
10:27 AM
भोपाल मध्य से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद 2541 से आगे पहले राउंड की गिनती के बाद, हुजूर से नरेश 100 वोट से आगे है। शेलेन्द्र पटेल इछावर (कांग्रेस) 4334 से आगे, करण सिंह इछावर (भाजपा) 3047 वोट से आगे, सीहोर में निर्दलीय उषा सक्सेना को 3263 वोट मिले, उषा 700 वोटों से आगे
10:24 AM
भोपाल उत्तर से कांग्रेस के आरिफ अकील 1400 वोट से आगे।
10:23 AM
आष्टा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को 3750 , कांग्रेस प्रत्याशी को 3512 मत मिले
10:21 AM
इंदौर-एक में तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता 2863 मतों से आगे।
10:15 AM
बुरहानपुर विधानसभा से तीसरे राउंड में भी निर्दलीय सुरेंद्रसिंह ठाकुर 3496 मतों से आगे। भाजपा की अर्चना चिटनीस पिछड़ी।
10:15 AM
मंदसौर गरोठ में दूसरे राउंड में 640 मतों से सोजतिया आगे
10:14 AM
खंडवा से भारतीय जनता पार्टी को 2000 वोट की बढ़त कालमुखी और रनगांव क्षेत्र की ईवीएम से मिली है अभी शहर की ईवीएम नहीं खुली है
10:13 AM
खंडवा में मांधाता विधानसभा क्षेत्र में नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस के नारायण पटेल से करीब 2000 वोटों की बढ़त बना ली है
10:13 AM
इंदौर की सांवेर विधानसभा में दूसरे राउंड के बाद राजेश सोनकर 311 मतों से आगे
10:11 AM
देवास के बीएनपी मतगणना स्थल के मुख्य गेट के बाहर भारी भीड़।
10:09 AM
उज्जैन के महिदपुर से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश जैन आगे
10:08 AM
मप्र में अभी तक कांग्रेस 105 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा 98 सीटों पर और बसपा 3 सीट व अन्य 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
10:02 AM
रीवा में राजेन्द्र शुक्ल, गुढ से नागेंद्र सिंह, मऊगंज से प्रदीप सिंह, कांग्रेस से त्योंथर रामशकर सिंह, मंगावा से बबिता साकेत सिरमोर से अरुणा तिवारी, सेमरिया से त्रियुगीनारायण आगे
10:01 AM
आगर मालवा में बीजेपी प्रत्याशी मुरलीधर पाटीदार 1894 वोटों से आगे, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र परिहार 999 वोट से आगे, निर्दलीय प्रत्याशी राणा विक्रमसिंह 4376 वोट से आगे, निर्दलीय प्रत्याशी 2482 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं
09:57 AM
मंदसौर जिले में 4 विधानसभा सीटों पर पहले राउंड के बाद में दो पर भाजपा और दो पर कांग्रेस आगे चल रही है, मंदसौर विधानसभा सीट पर बीजेपी के यशपाल सिंह सिसोदिया 60 वोटों से आगे चल रहे हैं, मल्हारगढ़ में कांग्रेस के परशुराम सिसोदिया 1004 वोटों से आगे चल रहे हैं, सुवासरा विधानसभा सीट पर बीजेपी के राधेश्याम पाटीदार 297 वोटों से आगे चल रहे हैं, और गरोठ विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुभाष कुमार सोजतिया 449 वोटों से आगे चल रहे हैं
09:56 AM
उज्जैन उत्तर को छोड़कर सभी सीटों पर कांग्रेस आगे, उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस 500 वोट से आगे, बड़नगर में 1100 से कांग्रेस आगे
09:54 AM
पहले राउंड में इंदौर 3 में अश्विन जोशी आगे
09:54 AM
बीजेपी कार्यलय पर चुनाव के नतीजे देखते लोग
09:54 AM
देवास में पहला राउंड कम्प्लीट हुआ, सोनकच्छ से पहले राउंड में सोनकच्छ से भाजपा 400 वोटों से आगे, हाटपिपलिया से 568 मतों से कांग्रेस आगे, देवास से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर करीब 1200 मतों से आगे, खातेगांव से BJP प्रत्याशी आशीष शर्मा 350 मतों से आगे, बागली से भाजपा के पहाड़ सिंह कन्नौजे करीब 3000 मतों से आगे
09:52 AM
धार से भाजपा प्रत्याशी नीना वर्मा 1500 से पीछे
09:51 AM
झाबुआ विधानसभा में भाजपा के गुमान सिंह डामोर 3172 वोटों से कांग्रेस के डॉक्टर विक्रांत भूरिया से आगे, थादंला विधानसभा मे कांग्रेस के वीरसिह भूरिया भाजपा के कलसिंह से 2330 से आगे,पेटलावद विधानसभा मे बीजेपी की निर्मला भूरिया कांग्रेस के वालसिंह मैडा से 1758 वोटों से आगे
09:50 AM
इंदौर पांच में महेंद्र हार्डिया पहले राउंड में 2449 मतों से आगे
09:40 AM
सागर जिले की सुरखी डाक मत पत्र गिनती में गोविन्द राजपूत 4171 आगे, भाजपा सुधीर यादव को 3333 वोट
09:29 AM
अभी तक मिले रुझानों में 73 पर भाजपा, 60 पर कांग्रेस, 4 पर बसपा और 6 पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
09:27 AM
झाबुआ: भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर 3000 वोटों से आगे, पेटलावद से निर्मला भूरिया भाजपा प्रत्याशी 1500 से आगे, थांदला: कांग्रेस प्रत्याशी वीर सिंह भूरिया 2000 वोटों से आगे
09:27 AM
इंदौर पांच में महेंद्र हार्डिया पहले राउंड में 2449 मतों से आगे।
09:26 AM
इंदौर तीन नंबर विधानसभा सीट से आकाश विजयवर्गीय शुरुआती रुझान में पीछे
09:25 AM
दतिया से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री नरोत्तम मिश्रा अभी पीछे चल रहे हैं
09:24 AM
इंदौर डाक मतपत्र को लेकर कलेक्टर और कांग्रेस नेताओं में विवाद
09:24 AM
बड़वानी की सेंधवा सीट पर भाजपा के अंतरसिंह आर्य 7000 से अधिक वोट से पीछे। भीकनगांव 1500 से कांग्रेस आगे। आलोट में बीजेपी आगे, सैलाना में कांग्रेस आगे,
09:21 AM
सागर के खुरई में भाजपा आगे, गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह 452 और कांग्रेस 351
09:20 AM
भोपाल से हुजूर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी डाक मत पत्रों की गिनती में आगे। इस सीट पर भाजपा से रामेश्वर शर्मा लड़ रहे हैं, चुनाव दोनों के बीच कांटे की टक्कर
09:14 AM
भीकनगांव व महेश्वर में कांग्रेस आगे
09:13 AM
भोपाल में दिग्विजय सिंह कमलनाथ से मिलने पहुंचे
09:12 AM
देवास के हाटपीपल्या में पहले राउंड मंत्री दीपक जोशी पीछे
09:11 AM
मंदसौर में पहले राउंड में सुवसरा में भाजपा प्रत्याशी आगे
09:08 AM
साँची से मुदित शेजवार आगे
09:08 AM
सागर के इंजीनियरिंग कॉलेज में डाक मत पत्रों की गिनती जारी
09:08 AM
रायसेन के सिलवानी से डाक मतपत्र की एक पेटी न आने की शिकायत निर्दलीय प्रत्याशी ने की है।
09:06 AM
रीवा से राजेंद्र शुक्ल पीछे, भोपाल की गोविंदपुरा सीट से कृष्णा गौर आगे
09:05 AM
बड़वानी में पहले राउंड में सेंधवा विधानसभा से मंत्री अंतर सिंह आर्य बीजेपी करीब 4000 वोट से पीछे। राजपुर विधानसभा में कांग्रेस के बाला बच्चन 2000 वोट से पीछे। बड़वानी बीजेपी प्रेमसिंग पटेल लगभग 2000 वोट से आगे। रतलाम ग्रामीण पहले राउंड गणना के भारतीय जनता पार्टी के दिलीप मकवाना करीब 2000 मतों से आगे। महू विधानसभा में अंतरसिंह दरबार आगे। जावरा से राजेंद्र पांडेय आगे।
09:00 AM
रतलाम शहर में पहले राउंड में 1946 मतों से भारतीय जनता पार्टी के चेतन कश्यप आगे। मंदसौर के मलहारगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया 800 वोट से आगे। आलीराजपुर में भाजपा के नरसिंह चौहान आगे। हरसूद से विजय शाह आगे। खंडवा से कुंदन मालवीय 77 वोटों से आगे
08:59 AM
इंदौर में 9 में से 7 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है
08:46 AM
महू से अंतर सिंह दरबार और धार से नीना वर्मा चल रहीं आगे
08:46 AM
बुधनी से शिवराज सिंह चौहान आगे
08:44 AM
इंदौर की तीन नंबर विधानसभा से बक्षी बाग बूथ की मशीन में 335 वोट अश्विन जोशी को और 91 आकाश को मिले।
08:40 AM
इंदौर 3 नंबर विधानसभा की मतगणना के दौरान आरओ के सामने उम्मीदवारों के प्रतिनिधि बैठने से पहले हुआ विवाद। राजनीतिक प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के समक्ष जताई आपत्ति।
08:36 AM
Congress workers perform 'hawan' outside Rahul Gandhi's residence in Delhi #AssemblyElections2018 pic.twitter.com/zkuKfW9T2T
— ANI (@ANI) 11 December 2018
दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर कांग्रेस नेताओं ने किया हवन।
08:34 AM
इंदौर में भाजपा प्रत्याशी आकाश विजयवर्गीय ने गाय को चारा दिया और भगवान के दर्शन कर मतगणना केंद्र पहुंचे
08:33 AM
इंदौर में अधिक सुरक्षा के चक्कर में अधिकारी यह भूल गए कि स्ट्रांग रूम से मतगणना रूम तक ईवीएम कैसे जाएगी। विधानसभा 3, 4 और 5 के स्ट्रॉग रूम के पास वेल्डिंग करके जालियां, बेरिकेट्स लगाए गए थे। किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं रखा। ऐन वक्त पर वेल्डिंग की गई जालियां कटर से काटनी पड़ी।
08:31 AM
इंदौर में एक नंबर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला पहुंचे खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करने।
08:30 AM
मध्य प्रदेश में पोस्टल बैलेट की गिनती में दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
08:28 AM
मप्र बड़वानी भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह पटेल।
08:27 AM
सागर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है। जिले में कुल आठ सीट हैं।
08:25 AM
बड़वानी मतगणना स्थल पर राजपुर कांग्रेस प्रत्याशी बाला बच्चन, सेंधवा कांग्रेस प्रत्याशी ग्यारसीलाल रावत व पानसेमल कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्रभागा किराड़े।
08:19 AM
शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव की मतगणना का काम शुरू हो गया है। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती का काम हो रहा है शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्ष में अभी डाकमत पत्रों की गिनती य काम शुरू हो चुका है।
08:17 AM
भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री निवास, श्यामला हिल्स पर बड़े नेताओं के साथ मंथन कर रहे हैं। प्रभात झा भी सीएम से मिलने पहुंचे।
08:16 AM
मतगणना स्थल पर उपस्थित भीकनगांव की कांग्रेस प्रत्याशी झूमा सोलंकी।
08:15 AM
इंदौर में आरओ के साथ एआरओ को नहीं बैठाए जाने से कांग्रेस ने दर्ज कराई आपत्ति।
08:14 AM
इंदौर में पेटियां ले जाते आरओ भी दिखे संशय में, रास्ता भूले। एक गेट से दूसरे गेट तक घूमती मत पेटियां।
08:10 AM
मध्य प्रदेश में सभी मतगणना केंद्रों पर पोस्टल बैलेट की गिनती हुई शुरू।
08:05 AM
इंदौर में स्ट्रांग रूम से डाक मतपत्र पहुंचे टेबलों पर। विधानसभा नंबर तीन, दो नंबर और पांच नंबर के कक्ष में अभिकर्ताओं के बैठने की जगह भी नहीं है।
08:04 AM
भीकनगांव भाजपा प्रत्याशी धूलसिंह डावर सुबह पहुंचे भपकेश्वर महादेव और हनुमान मंदिर। पूजा अर्चना कर खरगोन के लिए रवाना।
08:02 AM
नीमच के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार ने मंदिरों में दर्शन किए। गायों की हरा चारा भी डाला।
08:01 AM
देवास से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर पहुंचे खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना कर की जीत की प्रार्थना।
07:57 AM
रतलाम ग्रामीण के भाजपा उम्मीदवार दिलीप मकवाना ने महादेव के दर्शन कर जीत की कामना की।
07:54 AM
खरगोन से भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार, भीकनगांव के धुलसिंह व कसरावद के कांग्रेस प्रत्याशी सचिन यादव पहुंचे।
07:52 AM
बड़वानी की राजपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बाला बच्चन मतगणना स्थल पहुंचे।
07:51 AM
जावद विधायक व भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा ने परिवार के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन किए।
07:47 AM
नीमच जिले के जावद से निर्दलीय प्रत्याशी समंदर पटेल ने भी शिव व हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजन लाभ लिया।
07:44 AM
नीमच विधायक व भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार ने भी जमुनिया बालाजी के दर्शन किए।
07:42 AM
बड़वानी जिले के सेंधवा से भाजपा प्रत्याशी व पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य मतगणना स्थल पर पहुंचे।
07:40 AM
इंदौर में मतगणना स्थल पर डाक मतपत्र नेहरू स्टेडियम पहुंचना शुरू होगी। महू से कांग्रेस प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार सुबह चार बजे ही इंदौर में मतगणना स्थल पहुंच गए थे। डीआईजी ने कहा कि यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
07:38 AM
कसरावद से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन यादव खरगोन के लिए निकले। सर्वप्रथम मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, उसके बाद पिता की फोटो की पूजा कर आरती की। फिर गार्डन में स्थित मंदिर गए उसके बाद गाय के हाथ जोड़कर चारा खिलाया, इसके बाद सावदा स्थित हनुमानजी के मंदिर में हाथ जोड़कर खरगोन के लिए निकले।
07:36 AM
मंदसौर कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव पहुंचे राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम। स्ट्रांग रूम कुछ ही देर में खुलने वाला हैं, सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी।
07:31 AM
शाजापुर के आईटीआई मैदान के सामने और बड़वानी में मतगणना स्थल पर कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया है।
07:30 AM
Bhopal City SP from outside Old Central Jail counting centre: Dedicated teams deployed to ensure full security. Diversion points put on roads outside centres. There's a 3-tier security system. Any device that can help communication isn't allowed inside”#MadhyaPradeshElections2018 pic.twitter.com/KJNjPEE7sN
— ANI (@ANI) 11 December 2018
मतगणना को लेकर भोपाल सिटी एसपी का सुरक्षा व्यवस्था पर बयान।
07:29 AM
विधानसभा क्षेत्र जावद से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा ने अपनी माताजी चेतन सखलेचा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पत्नी संगीता सखलेचा ने विजय तिलक लगाया। इसके बाद सखलेचा सपरिवार श्री श्री 1008 श्री चन्द्र प्रभा जी जैन मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद लिया। जैन मंदिर के साथ ही सखलेचा ने परकोटा बालाजी मंदिर, बटेश्वर महादेव, गणपति मंदिर पर भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
06:55 AM
06:54 AM
देवास में बागली विधानसभा के प्रत्याशी और उनके एजेंट मतगणना के लिए जाते हुए।
06:50 AM
इंदौर में मतगणना केंद्र पर खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है।
06:49 AM
इंदौर में मतगणना की तैयारियां
इंदौर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नेहरू स्टेडियम में मतगणना शुरू होगी। नेहरू स्टेडियम के चारों तरफ रेसीडेंसी और gpo से रोड सील कर दिए गए हैं। सिर्फ प्रत्याशी और सरकारी गाड़ियों को ही अनुमति दी जा रही है।
06:44 AM
06:44 AM
06:43 AM
06:43 AM
06:43 AM
06:42 AM
प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। यहां सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है। एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।
06:42 AM
मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के परिणाम आएंगे।