Move to Jagran APP

राम मंदिर निर्माण को लेकर दिग्विजय का विवादित बयान, पात्रा ने लिया आड़े हाथों

चुनावी समर में भाजपा ने दिग्विजय सिंह के इस बयान को राजनीतिक हवा दी है।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 08:00 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 08:00 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण को लेकर दिग्विजय का विवादित बयान, पात्रा ने लिया आड़े हाथों
राम मंदिर निर्माण को लेकर दिग्विजय का विवादित बयान, पात्रा ने लिया आड़े हाथों

भोपाल। राम मंदिर निर्माण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस को राम विरोधी और हिंदू विरोधी बताया है।

loksabha election banner

गुना में अपने भाई लक्ष्मण सिंह का नामांकन फॉर्म भरवाने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा था कि विवादित स्थल पर मंदिर बनाने की क्या जरूरत है। यदि निर्माण करना है तो भाजपा को अदालत का निर्णय मानना चाहिए।

उन्होंने कहा था कि आरएसएस को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। हिंदुत्व का धर्म से कोई वास्ता नहीं है। हिंदुत्व केवल राजनैतिक शब्द है। राम मंदिर को लेकर देशभर में चल रही चर्चा के बीच दिग्विजय सिंह के इस बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर भी दिग्विजय सिंह का यह बयान दिनभर छाया रहा।

चुनावी समर में भाजपा ने दिग्विजय सिंह के इस बयान को राजनीतिक हवा दी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और चुनाव के लिए मप्र के मीडिया प्रभारी बनाए गए संबित पात्रा ने कहा कि यही कांग्रेस का असली चेहरा है। कांग्रेस राम विरोधी और हिंदू विरोधी है। इस बयान की वजह से मंगलवार को दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए।

राहुल मंदिर जा रहे हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के मंदिर जाने पर भाजपा द्वारा पूछे गए सवालों को लेकर कहा कि यदि राहुल गांधी मंदिर जा रहे हैं तो भाजपा के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। भाजपा धर्म की बात करती है लेकिन सिहंस्थ मेले में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.