Move to Jagran APP

MP BJP : नमो नेटवर्क से युवाओं को जोड़ेगी भाजपा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा के सातों मोर्चों को भी नए सिरे से सक्रिय किया जाएगा।

By Prashant PandeyEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 01:00 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 01:01 PM (IST)
MP BJP : नमो नेटवर्क से युवाओं को जोड़ेगी भाजपा
MP BJP : नमो नेटवर्क से युवाओं को जोड़ेगी भाजपा

भोपाल, नवदुनिया स्टेट ब्यूरो। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा के सातों मोर्चों को भी नए सिरे से सक्रिय किया जाएगा। भाजपा ने युवा मोर्चा को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सबसे ज्यादा काम दिया है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से नमो नेटवर्क तैयार किया है, जिसमें वॉलेंटियर को मिस्ड कॉल और वॉट्सएप के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे युवाओं के लिए भी 'पहला वोट मोदी को' अभियान चलाया जाएगा। भाजपा के सभी मोर्चों की संभागीय मुख्यालयों पर रविवार को बैठक हुई।

loksabha election banner

किसान मोर्चा की संभागीय बैठक में विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा भावांतर योजना और नोटबंदी पर फोड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कहा गया कि नोटबंदी के बाद किसानों के पास नकदी का संकट हो गया था, मंडियों से भी किसानों को नकद में पैसा नहीं मिला। वहीं कांग्रेस की कर्जमाफी की घोषणा की टक्कर में भाजपा अपनी घोषणा ठीक ढंग से नहीं समझा सकी। इसके साथ ही अन्य मोर्चों की बैठक में भितरघात और टिकट वितरण को लेकर भी शिकायतें की गईं।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष को फटकार : प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में युवा मोर्चा के भोपाल जिला अध्यक्ष नितिन दुबे को खूब खरी-खोटी सुनाई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे उन्हें किसी कार्यक्रम में बुलाते ही नहीं हैं और न ही कभी संपर्क करते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदोरिया ने जब दुबे से इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि पार्टी में हर किसी को कुछ बना दिया जाता है, पता ही नहीं चलता है। इस पर दुबे को जमकर फटकार लगी।

सभी मोर्चों को दिए कार्यक्रम

भारतीय जनता युवा मोर्चा

नेशन विद नमो वॉलेंटियर नेटवर्क के जरिए युवाओं को जोड़ेंगे। 15 जनवरी से 10 फरवरी तक युवा संसद।15 जनवरी से 15 फरवरी तक कमल कप खेल प्रतियोगिता। 12 जनवरी से यूथ ऑइकॉन नेटवर्क अभियान। 25 से 31 जनवरी तक नगर निगम स्तर पर नेशन विद नमो लेखक सम्मेलन।

महिला मोर्चा

डाटा का सत्यापन, पंजीकरण। 12 जनवरी से 2 मार्च तक लाभार्थी संपर्क अभियान। 12 फरवरी से 2 मार्च सभी संपर्क प्रमुख का डोर-टू-डोर कैंपेन।

किसान मोर्चा

10 जनवरी से 10 फरवरी तक किसान कुंभ ग्राम सभा। 21 से 22 फरवरी कुंभ राज प्रयाग में किसान कुंभ राष्ट्रीय अधिवेशन।

अजजा व अजा मोर्चा

29 दिसंबर से 15 जनवरी तक बिरसा गौरव ग्रामयात्रा।

- 19 से 20 जनवरी, मुंबई में राष्ट्रीय अधिवेशन। 12 फरवरी से 2 मार्च तक लाभार्थी संपर्क। पिछड़ा वर्ग मोर्चा य 1-10 जनवरी तक ओबीसी प्रबुद्ध बैठक। 16-17 फरवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन। 12 फरवरी से 2 मार्च तक लाभार्थी संपर्क।

अल्पसंख्यक मोर्चा

2 से 10 फरवरी तक बुद्धिजीवी सम्मेलन। 12 फरवरी से 2 मार्च तक अल्पसंख्यक मोर्चा लाभार्थी संपर्क। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.